Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का छलका दर्द, बोले-शिक्षकों को नियुक्ति पत्र नहीं बांटने का है अफसोस, समय मिलता तो और काम करता
    Breaking News

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का छलका दर्द, बोले-शिक्षकों को नियुक्ति पत्र नहीं बांटने का है अफसोस, समय मिलता तो और काम करता

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2024Updated:July 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार अपने गृह जिला सरायकेला दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम

    आदित्यपुर. मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पहली बार शुक्रवार को अपने गृह जिला सरायकेला दौरे पर पहुंचे. यहां पहुंचकर वह काफी भावुक नजर आये. उन्होंने इस्तीफे का कारण भी बताया. कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. चंपाई सोरेन सड़क मार्ग से रांची से सरायकेला पहुंचे. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच महीने में राज्य को तेजी से आगे बढ़ने का काम किया है. आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे. चंपाई ने कहा कि महज 5 महीने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया है. समय मिलता तो और काम करते, लेकिन गठबंधन के निर्णय का पालन भी करना जरूरी है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करना जरूरी था. चंपाई सोरेन ने कहा कि पद पर नहीं रहने का मलाल जरूर है, लेकिन मैं अपने इस छोटे से कार्यकाल से संतुष्ट हूं. हालांकि, जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू करायी, लेकिन मुझे अफसोस है कि अपने हाथों से नियुक्ति पत्र नहीं बांट सका.

    कार्यकर्ताओं से मिलकर भावुक नजर आये चंपाई, राजनीति टिप्पणी से किया इनकार

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    चंपाई सोरेन अपनों से मिलकर भावुक हो गये. कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि उनके हक और अधिकार के लिए शुरू की गयी लड़ाई जारी रहेगी. वहीं, उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया. चंपाई सोरेन ने राजनीति से जुड़े मीडिया के सवालों पर कहा कि वे कभी भी राजनीतिक बयानों पर टीका-टिप्पणी नहीं करते हैं. वहीं, उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Former CM Champai Soren expressed his pain said- I regret not distributing appointment letters to teachers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group