पटना. बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान छह जिलों में वज्रपात की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. कुमार ने राज्य के लोगों से सतर्कता बरतने तथा घर के अंदर रहने की अपील की. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, जहानाबाद में तीन, मधेपुरा में दो, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण और सुपौल में एक-एक लोगों की वज्रपात…
Author: News Desk
नयी दिल्ली . संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को समाप्त होगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी. रीजीजू ने कहा कि भारत की माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की अनुशंसा पर बजट सत्र, 2024 के लिए 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी सरकार का यह पहला बजट होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक…
राष्ट्रपति छह से नौ जुलाई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी भुवनेश्वर . राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात जुलाई को पुरी में रथ यात्रा में शामिल होंगी. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति छह से नौ जुलाई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी. वह छह जुलाई को भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी. पुरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने कहा कि रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पुरी और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए…
डिब्बे को आपस में पुनः जोड़े जाने में 40 मिनट लगे, जिसके बाद रेलगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हुई MUMBAI. नासिक और मुंबई के बीच परिचालित होने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे शनिवार सुबह ठाणे के कसारा में अलग हो गए, हालांकि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ. रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पंचवटी एक्सप्रेस मुंबई और मनमाड जंक्शन के बीच परिचालित होती है. उन्होंने बताया कि डिब्बे को आपस में पुनः जोड़े जाने में 40 मिनट लगे, जिसके बाद रेलगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हुई. जानें रेलवे अधिकारी ने क्या कहा मध्य रेलवे…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जारी किया परामर्श, राष्ट्रव्यापी ‘डाटाबेस’ तैयार करने समेत कई सिफारिशें की नयी दिल्ली. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शुक्रवार को एक परामर्श जारी कर भीख मांगने वाले व्यक्तियों का संरक्षण करने और उनका पुनर्वास कराने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने और राष्ट्रव्यापी ‘डाटाबेस’ तैयार करने समेत कई सिफारिशें की हैं. आयोग ने एक बयान में कहा कि यह परामर्श केंद्र और राज्य सरकारों को भीख मांगने वाले लोगों के जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से जारी किया गया है. इसमें कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अनेक पहलों और कल्याणकारी कार्यक्रमों को शुरू…
काउंसलिंग सत्र जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना थी. नयी दिल्ली. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया इस माह के अंत तक शुरू हो सकती है. काउंसलिंग सत्र जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना थी. हालांकि, काउंसलिंग अधिकारियों ने कोई तारीख या कार्यक्रम अधिसूचित नहीं किया था. सूत्रों ने कहा कि कुछ मेडिकल कॉलेजों को अनुमति पत्र जारी करने की प्रक्रिया अभी जारी है और अतिरिक्त सीट जोड़े जाने की संभावना है. आधिकारिक सूत्र कहा कि यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद काउंसलिंग की तिथि घोषित की जाएगी,…
विश्वासमत हासिल करना चुनौती नहीं, इंडिया गठबंधन के पास है मजबूत आंकड़ा, मंत्रिमंडल बंटवारा है चुनौती रांची . हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गये हैं. आठ जुलाई को फ्लोर टेस्ट प्रस्तावित है. विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं है. हेमंत सरकार के पास बहुमत के लिए मजबूत आंकड़ा है. एक बार फिर इंडिया गठबंधन के सामने मंत्रिमंडल बंटवारे की ही चुनौती है. वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल में यह हेमंत की दूसरी पारी है. इस बार टीम हेमंत में नये चेहरे शामिल हो सकते हैं. कैबिनेट में बदलाव संभव है. पिछली सरकार के मंत्री ड्रॉप किये…
बादामपहाड़. जगन्नाथ पुरी में होने वाली रथ यात्रा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया था, जिसका शुभारंभ शनिवार को किया गया. पुरी के लिए रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन को बादामपहाड़ स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ओडिशा के वन पर्यावरण मंत्री गणेश राम सिंह ने ट्रेन को झंडी दिखायी.मौके पर पूर्व विधायक प्रहलाद पूर्ति भी मौजूद थे. पहली बार बादामपहाड़ से पुरी के लिए रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलायी गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी अनुसार यह ट्रेन दो फेरे लगाएगी. इस ट्रेन का हल्दीपोखर, टाटा, घाटशिला…
रामलाल एफसीआई के गोदाम में घूसकर खाता है अनाज, फिर निकल जाता है लोगों को डराने. *60-70 जंगली हाथियों का झुंड कई ग्रुपों में बंटकर चाकुलिया क्षेत्र में मचा रहे उत्पात. चाकुलिया . इन दिनों चाकुलिया के लोग जंगली हाथियों से त्रस्त है. हर वक्त जान जाने का भय बना रहता है. दरअसल, यहां 60-70 जंगली हाथियों का झुंड कई ग्रुपों में बंटकर उत्पात मचा रहे हैं. चाकुलिया नया बाजार गोशाला में एक दर्जन हाथियों का झुंड, हवाई पट्टी में 20 हाथियों का झुंड, कालियाम में लगभग 20 हाथियों का झुंड, इसके अलावा कई हाथी घूम-घूम कर उत्पात मचा रहे…
*दुमका* . फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिससे मरीजों के बीच चीख पुकार मच गयी. दरअसल मामला युवक द्वारा आत्महत्या करने का है. यहां मेडिसिन वॉर्ड में भर्ती युवक ने दूसरी मंजिल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान प्रकाश मरांडी (26) के रूप में की गयी है. वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का था. युवक के साथ उस वक्त कोई भी परिजन अस्पताल में मौजूद नहीं था. युवक के आत्महत्या करने की कोई स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आयी है. दुमका पुलिस इस…
