Author: News Desk

कुणाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दिया, भाजपा नेतृत्व पर लगाया गंभीर मुद्दों पर उदासीनता का आरोप जमशेदपुर. भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी पोस्ट करके यह जानकारी दी. कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को संबोधित इस पत्र के विषय में लिखा है- पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र. गहन चिंतन एवं आत्ममंथन करने के बाद यह फैसला किया है. कुणाल षाड़ंगी ने आगे लिखा है कि पिछले कई महीने से महसूस…

Read More

चिराग ने रूपौली विधानसभा सीट के उपचुनाव में नीतीश कुमार को पूर्ण समर्थन का दिया आश्वासन PATNA. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री बनने के बाद रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहली बार मुलाकात की. पासवान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आज पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया.’ हाजीपुर से सांसद पासवान ने लिखा, ‘ इन दिनों बिहार में निर्माणाधीन…

Read More

जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार द्वारा रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।इस हेल्थ चेकअप कैंप में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराई। हेल्थ चेकअप कैंप में लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर,हार्ट,लीवर, आंख सहित कई बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सलाह भी दिया गया। मौके पर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि आम लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य ही उनकी पूंजी है। इसलिए उसकी सुरक्षा के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच…

Read More

सीता होटल के पास बमबम बाबा पथ हंसकुप मुहल्ले में सुबह करीब छह बजे दो मंजिला इमारत ढह गई थी DEOGHAR. बाबा नगरी देवघर में तीन मंजिला मकान गिरने के बाद शुरू हुआ एनडीआरएफ और जिला प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 8 घंटे बाद खत्म हो गया है. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है. 4 लोग सुरक्षित निकाले गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि देवघर के सीता होटल के पास बमबम बाबा पथ हंसकुप मुहल्ले में सुबह करीब छह बजे दो मंजिला इमारत ढह गई थी. हादसे में इनकी हुई मौत इस हादसे…

Read More

चांडिल: युवा किसी भी देश और समाज में बदलाव के लिए मुख्य वाहक होते हैं.इतिहास गवाह है कि आज तक दुनिया में जितने भी क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं,चाहे वह सामाजिक,राजनीतिक,आर्थिक,सांस्कृतिक और वैज्ञानिक रहे हो,उनके मुख्य आधार युवा ही रहे हैं. ऐसे में ही झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल निवासी गुरुचरण सिंह किस्कू के पुत्र संतोष किस्कू इन दिनों युवाओं को प्रोत्साहित एवं उन्हें अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने में लगे हुए हैं. मृदुभाषी छबि के संतोष किस्कू बताते हैं कि समाजसेवा मेरा लक्ष्य है,इसी राह पर चलते रहूंगा. उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने से भी कोई परहेज…

Read More

मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल में सात और आठ जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया DEHRADUN. उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में सात और आठ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने संबंधी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चारधाम यात्रा रविवार को अस्थायी रूप से रोक दी गयी है. तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल में सात और आठ जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान…

Read More

डीआरजी, ‘बस्तर फाइटर्स’ और जिला बल को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता SUKMA. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और एक टिफिन बम सहित विस्फोटक बरामद किये हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), ‘बस्तर फाइटर्स’ और जिला बल ने संयुक्त अभियान चलाया था. अभियान के दौरान सुरक्षा दल ने नक्सलियों को गिरफ्तार किया. ये नक्सली हुए गिरफ्तार गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान चिंतलनर पुलिस थाना क्षेत्र निवासी हेमला पाला…

Read More

शहर के सीता होटल के समीप हुआ हादसा, घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज Deoghar. बाबा नगरी देवघर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. शहर के सीता होटल के समीप एक तीन मंजिली इमारत भरा-भराकर गिर गयी, जिसमें दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका है. अब तक पांच लोगों को निकाला गया है. एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है. इस हादसे की सूचना मिलते ही गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे घटनास्थल पर पहुंच गए. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्हें सुबह 6 बजे सूचना मिली कि एक इमारत गिर गयी है.…

Read More

DEOGHAR. आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन परिसर से तीन युवक को चोरी के सामान के साथ रंगेहाथ पकड़ा है. इनमें मधुपुर थाना क्षेत्र निवासी राजू तुरी, नगर थाना क्षेत्र के हनुमान टिकरी निवासी अमित कुमार व अभिराज कुमार शामिल है. इनके पास चोरी के 11 मोबाइल, 9590 रुपये, चांदी की बिछिया व चेन बरामद किया गया है. आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को बरामद सामान के साथ जीआरपी को सौंप दिया. घटना के संबंध में आरपीएफ एएसआइ कमलेश कुमार ने जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद जीआरपी ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राथमिकी में…

Read More

धनबाद. दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इसके कारण सात जुलाई को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन/ आंशिक प्रारंभ एवं पुनर्निर्धारण किया गया है. इसकी सूचना रेलवे की ओर से जारी कर दी गयी है. ये ट्रेन रहेंगी रद्द : सात जुलाई को 13503 व 13504 बर्दमान-हटिया-बर्दमान मेमू एक्सप्रेस और 18019 व 18020 झारग्राम- धनबाद- झारग्राम मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी. परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेन : कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. सात जुलाई को प्रस्थान करने वाली ट्रेन…

Read More