Author: News Desk

पिठोरिया का है युवक अख्तर, शरीर पर मिले चोट के गंभीर निशान परिजनों का आरोप- बकरी चोरी के आरोप में गांव वालों ने मार डाला है RANCHI . हरातू वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के समीप रिंगरोड के किनारे से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान पिठोरिया के काटमकुली निवासी अख्तर अंसारी (30) के रूप में हुई है. युवक के पैरों और सिर पर गंभीर चोट के निशान है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात बकरी चोरी के आरोप में गांव वालों की भीड़ ने अख्तर को पीट-पीट कर मार डाला.…

Read More

संघ की विचारधारा वाले संगठनों के लगभग 250 सदस्यों के साथ बैठक भी करेंगे RANCHI. सर संघ चालक मोहन भागवत आठ जुलाई की सुबह ट्रेन से रांची पहुंचेंगे. इसके बाद सीधे सरला बिरला यूनिवर्सिटी जायेंगे. भागवत 10 दिनों तक रांची में रहेंगे. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक 12 जुलाई से रांची में होगी. यहां सरला बिरला यूनिवर्सिटी में होनेवाली तीन दिनी बैठक में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचे हैं. वह 18 जुलाई तक रांची में रहेंगे और संघ की विचारधारा वाले संगठनों के लगभग 250 सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. इसमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय…

Read More

अंडरब्रिज के ठीक ऊपर की घटना, दुर्घटना, खड़गपुर से टाटा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आयीं दोनों CHAKULIYA . खड़गपुर रेल मंडल के चाकुलिया में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जिससे हर कोई दुखित था. स्टेशन से लगभग आधा किमी दूर अंडरपास के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. घटना अंडरपास के ठीक ऊपर की है. दोनों महिलाएं बातचीत करते ट्रेन की पटरी पर चल रही थीं, तभी अप लाइन पर खड़गपुर से टाटा की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में दोनों आ गयीं. महिलाएं बातचीत में…

Read More

घटना आजादनगर के चेपा पुल के पास की है, सब्जी बेचकर घर चलाता था मोहम्मद इसरार JAMSHEDPUR . आपसी विवाद में भाई और भतीजे ने ही इसरार को पीट-पीटकर मार डाला. घटना आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपापुल के पास शनिवार रात की है. पिटाई के बाद गंभीर स्थिति में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी इकरार और भतीजा मोनू को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के बेटे फारुख ने आजादनगर थाना में दोनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए…

Read More

पीड़िता के पिता ने चैनपुर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी, कार्रवाई में जुटी पुलिस GUMLA. चैनपुर के दो युवकों ने एक युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया है. पीड़िता के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी उमेश नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरा आरोपी सस्तू लोहरा फरार है, जिसे पुलिस खोज रही है. पीड़िता के पिता ने चैनपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि पांच जुलाई को उसकी बेटी गांव में थी, तभी चैनपुर प्रखंड के डीपाटोली फाराअंबा निवासी सस्तू लोहरा व उसी…

Read More

हेमंत सोरेन सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है. भाजपा के पास 22-23 विधायक की कमी है, हमारे वोट से फर्क नहीं पड़ता JAMSHEDPUR . मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेंगे. इसे लेकर जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि पक्ष-विपक्ष को हमारे वोट की क्या जरूरत है? इसमें कोई शंका नहीं है कि हमारे वोट की किसी को जरूरत है. हमारे एक वोट से दोनों पक्षों को कोई फर्क नहीं पड़ता. हेमंत सोरेन सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है. भाजपा के पास 22-23 विधायक की कमी है. वैसे एक सांप नाथ…

Read More

– राजभवन ने शपथ ग्रहण समारोह की शुरू कर दी है तैयारी RANCHI. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सदन से विश्वास मत हासिल करेंगे. वर्तमान विधानसभा में हेमंत सोरेन दुबारा विश्वास मत लेंगे. फ्लोर टेस्ट में परेशानी नहीं है, क्योंकि सरकार के पास बहुमत है. मुख्यमंत्री आज ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. मंत्रियों के शपथ ग्रहण समाराेह के लिए राजभवन से दोपहर 3.30 बजे का समय मांगा गया है. राजभवन ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भी शुरू कर दी है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं. पक्ष और विपक्ष ने की बैठक…

Read More

कमलेश साहू, दुर्गा यादव और अन्य के खिलाफ नशे की हालत में महिलाओं से मारपीट, अभद्र व्यवहार, पथराव करने का आरोप, शिकायत दर्ज JAMSHEDPUR: ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजा कमलेश साहू रविवार रात 8 बजे जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह के भालुबासा स्थित घर पहुंचा. पथराव किया. महिलाओं के साथ हाथापाई भी की. महिलाओं के कपड़े फाड़ दिये. इससे आक्रोशित लोगों ने भाजपा नेता कमलेश साहू को पकड़ लिया और उसे बंधक बनाकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की. टूट गया हाथ, शरीर के कई हिस्सों में चोट पिटाई से कमलेश का एक…

Read More

धुर्वा बस स्टैंड के समीप दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे वेद प्रकाश, पीछे से गर्दन पर अपराधियों ने मार दी गोली RANCHI . धुर्वा बस स्टैंड के समीप दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद व भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी. उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थिति गंभीर है. गोली गर्दन में लगी है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने रविवार शाम सात बजे घटना को अंजाम दिया. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी है. घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी घटना के बाद पारस अस्पताल…

Read More

पंचायती राज विभाग रांची के निर्देशानुसार प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान कोल्हान प्रमंडल चाईबासा में डिजिटल पंचायत परियोजना अन्तर्गत कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालकों के ऑनलाइन उन्मुखीकरण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का विधिवत संचालन जिले के प्रभारी डीपीएम, डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज, सीएससी जिला प्रबंधक एवं सीएससी से नामित मास्टर ट्रेनर हर्ष कुमार (रांची) के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से पंचायत स्तर पर ही लोगों को सभी प्रकार के सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले इस पर सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को विशेष प्रयास करने पर जोर दिया…

Read More