Author: News Desk

एनएस ग्रेड के कर्मचारी असीम राय ने दाखिल किया है नामांकन JAMSHEDPUR : टाटा वर्कर्स यूनियन के सेंट्रल प्रोक्योरमेंट विभाग के खाली हुए पद के लिए एनएस ग्रेड के कर्मचारी असीम राय ने सोमवार को नामांकन किया. मंगलवार को नामांकन पत्र की जांच होगी. अगर जांच में नामांकन पत्र सही पाया गया, तो उनके निर्विरोध निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी. इस निर्वाचन क्षेत्र से 97 कर्मचारी हैं, जिनको वोट देना है. इस उपचुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी शाहनवाज आलम बनाये गये हैं. चुनाव उपसमिति के सदस्य संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबू, आमोद कुमार…

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में घर छोड़ कर पलायन करनेवालों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार बनायेगी नीति RANCHI . सोमवार को हुई पहली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विस्थापन आयोग के गठन का फैसला किया. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार प्रोजेक्ट बिल्डिंग से नहीं, गांव से चलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विस्थापितों के लिए अब तक कोई स्पष्ट नीति नहीं थी. विस्थापन आयोग विस्थापितों का आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण करेगा. डेटाबेस तैयार कर माइनिंग क्षेत्र में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी अध्ययन करेगा. माइनिंग गतिविधियों…

Read More

38 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर रहा है कोर्ट, ढाई घंटे तक की सुनवाई, अगली तारीख 11 जुलाई तय NEW DELHI. मेडिकल प्रवेश परीक्षा विवाद मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. 2.30 घंटे तक चली सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने माना कि नीट-यूजी का पेपर लीक हुआ. कोर्ट ने कहा कि देखना होगा कि इसका दायरा कितना बड़ा है. अगर गड़बड़ी व्यापक है, तो दोबारा परीक्षा कराने का आदेश देना होगा. मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी. अदालत ने 10 जुलाई तक एनटीए को गड़बड़ी से फायदा उठाने वाले अभ्यर्थियों की जानकारी देने…

Read More

पुलिस ने लोगों की मदद से उग्रवादी को पकड़ा, पूछताछ में जुटी Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के आनंदपुर के मुंडा टोला से पूर्व पीएलएफआइ नक्सली रिंकू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मुंडा टोला के विकास चांपिया के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. आरोपी रिंकू की निशानदेही पर पुलिस ने मुंडा टोला के एक घर से देशी कट्टा बरामद किया है. मुंडा टोला के विकास चांपिया ने पुलिस को सूचना दी कि रिंकू हथियार के साथ बाजार में घूम रहा है. लोगों को डरा-धमका रहा…

Read More

सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी नजदीक के जंगलों में भाग गये. JAMMU : जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में घात लगाकर आतंकियों ने सोमवार को सेना के वाहन पर हमला कर दिया. हमले में पांच जवान शहीद हो गये. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. आतंकवादियों ने सेना के वाहनों को निशाना बना कर एक ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की. ये वाहन कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार में बदनोता गांव के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे माचेडी-किंडली-मल्हार मार्ग पर नियमित गश्त पर थे. अधिकारियों ने…

Read More

 जमशेदपुर से घाटशिला की ओर जा रहा सरसों तेल लदा टैंकर, अनियंत्रित होकर पलटा GHATSILA .घाटशिला थाना क्षेत्र के कपागोड़ा के पास सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां सरसों तेल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया. पलटने के बाद काफी दूर तक टैंकर हाईवे पर रगड़ाया, जिससे उसमें आग लग गयी. इसके बाद टैंकर धू-धू कर जलने लगा. टैंकर जमशेदपुर से घाटशिला की ओर जा रहा था. हालांकि, चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचायी. हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. देर रात तक हाईवे जाम रहा. सूचना…

Read More

– बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जे का मामला RANCHI . इडी ने कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में झारखंड हाइकोर्ट द्वारा झामुमो नेता हेमंत सोरेन को दी गयी जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. इडी की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को याचिका दायर कर दी गयी है. फिलहाल न्यायालय ने इडी की याचिका पर सुनवाई के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की है. उल्लेखनीय है कि बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जे के आरोप में इडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को…

Read More

RANCHI . हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास कार्मिक, गृह (कारा सहित), पथ निर्माण, भवन निर्माण और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य सहित) अपने पास रखे हैं. उनके पास वे सभी विभाग रहेंगे, जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं. बन्ना गुप्ता को पहले की तरह स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है. उनको खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

जमशेदपुर । सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को नीट यूजी परीक्षा में अनियमितता मामले में हुई सुनवाई के पश्चात सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जे बी परदीवाला और मनोज मिश्रा के बेंच द्वारा की गई टिपण्णी पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ. अजय कुमार ने भरोसा जताया है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में मुझे भरोसा है वह छात्रों के हक में ही निर्णय लेगा। जिस प्रकार कोर्ट ने आज नीट यूजी परीक्षा गड़बड़ी मामले में कुल 38 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एनटीए से जो सवाल…

Read More

मंत्रिमंडल में नये चेहरों में कांग्रेस के जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी, महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह और झामुमो के लातेहार से विधायक बैद्यनाथ राम शामिल RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के 10 अन्य नेताओं ने सोमवार को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. चार जुलाई को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले तीन जुलाई को चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. झारखंड के राज्यपाल सी पी…

Read More