Author: News Desk

JAMSHEDPUR. मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर-15 नेचर पार्क के पास से विजय केसरी तंतुबाई को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर की 21 पुड़िया बरामद की है. विजय कुमरुम बस्ती मानगो का रहने वाला है. पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को मंगलवार को जेल भेज दिया. ऐसे पकड़ाया आरोपी सूचना मिलने के बाद मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार दल बल के साथ नेचर पार्क पहुंचे. जहां पुलिस को देख कर आरोपी भागने लगा. उसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया.

Read More

जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी सदस्य डॉ अजय कुमार ने मंगलवार को बारीडीह चौक से जनकल्याण रथ को रवाना किया। इससे पूर्व कांग्रेस के वरीय नेताओं की उपस्थिति में डॉ.अजय कुमार ने जनकल्याण रथ का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लोगों की सभी प्रकार की जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का एक मात्र समाधान यह जनकल्याण रथ है। यह जनकल्याण रथ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के सभी क्षेत्रों में एक निश्चित स्थान पर खड़ा रहेगा। जहां लोग आधार…

Read More

जमशेदपुर, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी,पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान अभियान के तहत हर जरूरतमंद को समय पर रक्त एवं अन्य अवयव उपलब्ध हो, इसके लिए रेड क्रॉस की रक्तदान व एसडीपी की टीम लगातार तत्पर है। आज एक एसडीपी डोनेशन की जरूरत होने पर रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह के आग्रह पर नियमित एसडीपी डोनर विभाष शुक्ला ने अपना 25वां एसडीपी डोनेशन किया, उन्होने इसके साथ 19 नियमित रक्तदान व कोविड के समय 2 बार कॉनवॉल्सेन्ट प्लाज्मा भी डोनेशन किया है। आज 25वें एसडीपी डोनेशन पर जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में विभाष शुक्ला का सम्मान एसडीपी डोनेशन प्रभारी…

Read More

नालंदा निवासी नीट-यूजी अभ्यर्थी सन्नी और गया निवासी अन्य अभ्यर्थी रंजीत कुमार के पिता को किया गया है गिरफ्तार PATNA . सीबीआई ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ प्रश्नपत्र के कथित लीक मामले में एक अभ्यर्थी समेत दो और लोगों को पटना से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही एजेंसी द्वारा मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 11 हो गई है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नालंदा निवासी नीट-यूजी अभ्यर्थी सन्नी और गया निवासी अन्य अभ्यर्थी रंजीत कुमार के पिता को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र…

Read More

समिति ने ओडिशा सरकार को 14 जुलाई को खजाने के आंतरिक कक्ष को फिर से खोलने की सिफारिश करने का फैसला किया है Bhubaneswar. पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के सिलसिले में गठित उच्च स्तरीय समिति ने ओडिशा सरकार को 14 जुलाई को खजाने के आंतरिक कक्ष को फिर से खोलने की सिफारिश करने का फैसला किया है. समिति के एक सदस्य ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुरी में समिति के सदस्यों की एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया. रत्न भंडार में संग्रहित मूल्यवान वस्तुओं की सूची बनाने की निगरानी के लिए…

Read More

पूर्व रेलवे ने एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले यात्री आवागमन से राजस्व में 9.97 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की. KOLKATTA . पूर्व रेलवे ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यात्री राजस्व से 953 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. एक रेल अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कोलकाता स्थित मुख्यालय वाले पूर्व रेलवे ने एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले यात्री आवागमन से राजस्व में 9.97 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की. पूर्व रेलवे के अधिकारी ने एक बयान में कहा, वित्त वर्ष 2024-25…

Read More

बंद को लेकर हाईअलर्ट पर रेलवे, तीनों जिला की पुलिस के द्वारा सुरक्षा के किये गये हैं कड़े इंतजाम JAMSHEDPUR . 9 जुलाई की रात 12 बजे से 10 जुलाई की रात 12 बजे तक भाकपा माओवादियों ने कोल्हान बंद का एलान किया है. बंद को देखते हुए तीनों जिला की पुलिस के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. बंद से पूर्व मंगलवार को नक्सलियों ने किरीबुरू और मेघाहातुबुरू में पोस्टरबाजी की है. दरअसल, भाकपा माओवादियों के दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने पिछले दिनों प्रेस रिलीज जारी करते हुए बंद का एलान किया था, जिसमें 10…

Read More

रविवार रात जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी के घर बवाल के बाद हुई थी मारपीट, जिसमें रघुवर दास का भतीजा गंभीर रूप से है घायल JAMSHEDPUR: भालुबासा में रविवार रात बवाल मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. इस मामले में प्राथमिकी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के भतीजे व भाजपा नेता कमलेश साहू ने सोमवार की शाम को टीएमएच में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है. कमलेश के होश में…

Read More

झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा हाइकोर्ट ने पाया कि सोरेन के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है RANCHI . झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से भयभीत है इसीलिए वह उनके खिलाफ एक और षड्यंत्र रच रही है. झामुमो की यह प्रतिक्रिया प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में सोरेन को जमानत देने के झारखंड हाइकोर्ट के आदेश को चुनौती देने के बाद आई है. झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि हाइकोर्ट ने पाया कि सोरेन के खिलाफ कोई ठोस सबूत…

Read More

ऑटो रिक्शा में सवार लोग हाथीदह जंक्शन से वापस बेगूसराय की ओर जा रहे थे, तभी हुआ हादसा BEGUSARAI . बिहार के बेगूसराय जिले में एफसीआई थाना क्षेत्र में रतन चौक के पास मंगलवार को एक कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. बेगूसराय पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सुबह ऑटो रिक्शा में सवार लोग हाथीदह जंक्शन से वापस बेगूसराय की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से…

Read More