PATNA. नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बिहार से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने पटना के कंकड़बाग से सन्नी कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 4 आरोपियों की रिमांड अवधि चार दिन के लिए बढ़ा दी थी. स्पेशल मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी अमन, एहसान, इम्तियाज और जमालुद्दीन को रिमांड पर भेज दिया था. सीबीआई की टीम 4 आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद से लगातार पूछताछ कर रही है. 28 जून को झारखंड के हजारीबाग से CBI ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. इसमें ओएसिस…
Author: News Desk
बक्सर. अज्ञात अपराधियों ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारीमपुर में एसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर एक युवक के सिर में गोली मार दी है. गोली सिर के पार कर गई है. युवक सारीमपुर मदरसे से वापस आ रहा था. घायल को बक्सर गोलंबर स्थित विश्वामित्र हॉस्पीटल लेकर गए. युवक की पहचान सारीमपुर निवासी 18 वर्षीय सोनू साह पिता-खालिद साह के रूप में हुई है. डॉक्टर राजीव कुमार झा ने बताया कि युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत ही युवक को पटना या बनारस ले जाने की सलाह दी गई है. परिजन…
पटना. पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत 57 रेलवे पुलों पर नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए सेंसर-युक्त ‘अलर्ट डिवाइस’ स्थापित किया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि आधुनिक तकनीक से लैस यह जलस्तर निगरानी प्रणाली नदी के जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने के बारे में तुरंत जानकारी देती है. उन्होंने कहा कि संबंधित रेलवे अधिकारियों के मोबाइल फोन को प्रणाली से जोड़ दिया गया है और ‘अलर्ट सिग्नल’ स्वचालित रूप से जुड़े मोबाइल फोन पर भेजे…
नयी दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनाये गये हैं. बीसीसीआइ सचिव जय शाह ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट के जरिये गौतम गंभीर को हेड कोच बनाये जाने का एलान किया. गंभीर अब राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था. ऐसे में बोर्ड को नये कोच की तलाश थी. गंभीर ने डेढ़ महीने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को आइपीएल में चैंपियन बनाया था. वे इसी साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी के मेंटर बने थे. गौतम की मेंटरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार दो…
रांची. मॉनसून सत्र को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. कैबिनेट की अगली बैठक में सत्र से संबंधित प्रस्ताव सरकार ला सकती है. वर्तमान मॉनसून सत्र विधानसभा के वर्तमान कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा. इस सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं. विधानसभा का मॉनसून सत्र 18 जुलाई से आहूत हो सकता है. चार दिनों के कार्यदिवस वाला यह सत्र 22 जुलाई को खत्म हो सकता है. पक्ष-विपक्ष दोनों चुनावी मोड में हैं. पक्ष अपनी उपलब्धियों को लेकर सदन में आयेगा. भाजपा को घेरने का प्रयास होगा. वहीं, विपक्ष भ्रष्टाचार सहित रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा.…
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने की शिखर वार्ता, आतंकवाद से लेकर चूक्रेन युद्ध पर चर्चा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मोदी-पुतिन की मुलाकात पर नाराजगी जतायी है. बताया शांति की कोशिशों को झटका मॉस्को. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रूस दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संग शिखर वार्ता की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युद्ध के मैदानों से शांति का रास्ता नहीं निकलता है. बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है. इस पर पुतिन ने कहा कि आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे…
सभी मंत्रियों ने काम संभाला, सीएम ने काम जमीन पर दिखाने का दिया टास्कचुनाव में वक्त कम, सरकार एक्शन में रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नयी टीम काम में जुट गयी है. नयी सरकार के पास आसन्न चुनाव से पहले बमुश्किल तीन महीने का समय काम करने के लिए है. ऐसे में सरकार शपथ के तीन घंटे बाद ही कैबिनेट के सभी 11 मंत्रियों ने शपथ दिलाकर दो घंटे में विभाग का बंटवारा कर दिया गया. सभी मंत्रियों ने काम संभाल लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को टास्क दिया. मंत्रियों को…
भुवनेश्वर. पुरी जगन्नाथ मंदिर के कम से कम नौ सेवक मंगलवार को उस समय घायल हो गए जब भगवान बलभद्र की मूर्ति उन पर गिर गई. घटना के समय रथयात्रा उत्सव के तहत मूर्ति को रथ से उतारकर मंदिर ले जाया जा रहा था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने बताया कि नौ लोगों में से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आई हैं. यह दुर्घटना रात करीब नौ बजे हुई, जब रथ से भगवान बलभद्र की लकड़ी की भारी मूर्ति को गुंडिचा मंदिर ले…
कैंसर का इलाज करा रहे पत्रकार रविप्रकाश ने सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री को दी थी जानकारी सभी मरीजों से पिछले तीन साल का आइटी रिटर्न और इलाज की विवरणी मांग रहे ट्रेजरी अफसर रांची. कैंसर व अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के इलाज का पैसा रांची ट्रेजरी ने करीब 11 दिनों तक रोके रखा. सीएम हेमंत सोरेन ने रांची डीसी को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है. उन्होंने डीसी से कहा है कि तत्काल इस मामले की जांच करें और दोषी पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उदाहरण स्थापित करें. सीएम ने…
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रिम्स में विश्राम गृह का किया उद्घाटन रांची. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) में पावर ग्रिड द्वारा तैयार 310 बेड के आश्रय गृह के उदघाटन किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली संकट का हल निकालने के लिए आपस में मिलजुल कर ठोस पहल करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं हैं, इसके लिए नयी सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करेंगे. उन्होंने मीडिया के सामने केंद्र की ओर से हर संभव मदद को लेकर आश्वस्त किया.…
