NEW DELHI. NEET-UG मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर जवाब दिया है. NTA ने कहा कि सभी राज्यों में पेपर लीक नहीं हुआ है. इसलिए पूरी परीक्षा को रद्द नहीं किया जाना चाहिए. NTA ने यह भी कहा कि उन्हें गोधरा और पटना के कुछ सेंटर्स पर गड़बड़ी की जानकारी मिली है. यहां परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के रिजल्ट की जांच की गई है, ताकि ये पता चल सके कि गड़बड़ी का असर कितना हुआ है. CJI चंद्रचूड़ की बेंच ने 8 जुलाई को NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई की थी. CBI…
Author: News Desk
Chaibasa . झारखंड सरकार के जनजातीय कल्याण और परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा ने बुधवार को चाईबासा में कोल्हान कार्यालय एवं मानकी मुंडा न्याय पंच कार्यालय का लोकार्पण किया. इस दौरान सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मझगांव विधायक निरल पुरती और जिला परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन भी मौजूद रहीं. इस भवन का निर्माण 75 लाख 87 हजार रुपए की लागत से किया गया है. न्याय पंच व्यवस्था की फिर से शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा के विधायक और मंत्री दीपक बिरूवा की पहल पर की थी. कोल्हान के लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मुहैया कराने…
आदिवासी हो समाज महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू में किया जा रहा आयोजन Chaibasa. राष्ट्रीय स्तरीय आदिवासी युवा महोत्सव का आयोजन इस बार चाईबासा में 13 और 14 जुलाई को हो रहा है. इस महोत्सव का आयोजन आदिवासी हो समाज महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू में किया जा रहा है. इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 2500 से अधिक युवा शामिल होंगे. यह महोत्सव आदिवासी समुदाय के युवाओं के लिए अपनी मातृभाषा, शिक्षा और सामाजिक दस्तूरों के प्रति गहरे चिंतन और मंथन का अवसर प्रदान करेगा. यह जानकारी आदिवासी हो समाज महासभा के राष्ट्रीय महासचिव-गब्बर सिंह हेंब्रम ने…
वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयी है टीम RANCHI . वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का छह सदस्यीय एक दल झारखंड में चल रहे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की समीक्षा करने के लिए बुधवार शाम यहां पहुंचा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. सितंबर से चुनाव हो सकता है, जिसकी संभावना जताई जा रही है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा, ‘आज सीईओ कार्यालय में बैठक है. निर्वाचन आयोग…
रांची . मनरेगा घोटाले की राशि की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से जुड़े मामले मे पीएमएलए कोर्ट में गवाही दर्ज की गई. ईडी की ओर से मामले में बुधवार को ईडी के तत्कालीन उप-निदेशक सुबोध कुमार की गवाही दर्ज की गई. गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से जिरह भी किया गया. ईडी मामले में अब तक 14 गवाहों को प्रस्तुत कर चुका है. गवाही के दौरान जेल में बंद पूजा सिंघल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुईं. अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 जुलाई निर्धारित…
पूर्व सीएम ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक रांची. पूर्व मुख्यमंत्री सह जल संसाधन तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंपाई सोरेन ने आवास बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदित्यपुर के डब्ल्यू टाइप, ईडब्ल्यूएस टाइप फ्लैट, मकान समेत किसी भी पुराने मकान को टूटने नहीं दिया जाएगा. जो मकान अथवा फ्लैट वास्तव में जर्जर स्थिति में हैं, उसके लिए विभाग पुनरुद्धार की योजना बनाए. इससे पहले सभी प्रभावित पक्षों के साथ संवाद स्थापित करे. उन्हें विश्वास में ले. मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार की मंशा किसी भी पुराने आवंटी को परेशान…
सीएम कल प्रभात तारा मैदान में 1500 टीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे रांची. स्कूल- कॉलेज के छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नाराजगी जताते हुए कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ को अधिकारियों से पूछताछ करने व कार्रवाई करने को कहा है. सरायकेला से जुड़े मामले में मंत्री दीपक बिरुआ ने जिला कल्याण पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर जवाब देने का कहा है. आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा मामले की मॉनिटरिंग करेंगे. मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला तब आया जब संजय कुमार महतो ने चार छात्रों के लंबित छात्रवृत्ति का मामला सोशल मीडिया…
जमशेदपुर. मानगो के एमजीएमथाना अंतर्गत बालीगुमा के बनमाली गार्डन में रहने वाली 72 वर्षीय बिंदु देवी अपनी बहू रूबी सिंह व अन्य महिलाअेां के साथ मंगलवार की शाम 6:30 बजे टहल रही थी. तभी बाइक पर सवार होकर आये अपराधी ने बिंदु देवी के गले से चेन झपट लिया और भागने लगा. तीन महिलाएं उसके पीछे दौड़ पड़ी. बिंदु देवी ने अपराधी की बाइक पकड़ ली जबकि अन्य महिलाओं ने युवक काे धक्का देकर गिरा दिया. इसके बादपहले तो उसकी जमकर पिटाई की. शोर सुनकर लोग जमा हो गये और सभी ने अपराधियों की खून धुनाई की. इसके बाद उसे…
अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक 12 से 14 जुलाई तक रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में होगी पूरे देश भर से 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और कार्यकारिणी के कार्यकर्ता जुटेंगे रांची. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक 12 से 14 जुलाई तक रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में होगी. इसमें देश भर से 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ता जुटेंगे. सरसंघचालक मोहन भागवत भी इसमें मौजूद रहेंगे. आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सरला बिरला विश्वविद्यालय…
रांची. कोविड प्रोत्साहन राशि घोटाला के मामले में जांच के लिए डोरंडा थाना के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी ने विधायक सरयू राय को नोटिस भेज कर उनका मोबाइल जमा कराने को कहा है. ऐसा जांच के लिए किया गया है. इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की भूमिका की जांच की जा रही है. विधायक सरयू राय ने मीडिया को बताया कि उनके द्वारा की गयी मांग के संबंध में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोरंडा थाना कांड संख्या-105/2022 के अनुसंधान के संदर्भ में अनुसंधानकर्ता ने उनके द्वारा मार्च-अप्रैल-2022 में उपयोग में लाये गये मोबाइल सेट को उपलब्ध कराने…
