Author: News Desk

मनोहरपुर से जराईकेला मार्ग के बीच रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश नाकाम   जमशेदपुर/चाईबासा. भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के द्वारा बुलाये गये एक दिवसीय कोल्हान बंद का असर मंगलवार को देखा गया. भाकपा माओवादी नक्सलियों ने कई जगह पोस्टर बैनर टांगकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. बंदी को लेकर पुलिस सतर्क रही तो लगातार नक्सलियों पर नजर रखने के लिए पहाड़ी और जंगली इलाकों में गश्त की गयी. नक्सली बंदी को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों को पायलटिंग कर चलाया. हर पैसेंजर गाड़ी के आगे पायलट इंजन चलाया गया. रात दो बजे से लेकर सुबह छह बजे तक हावड़ा-मुम्बई मार्ग को नक्सलियों…

Read More

सभी नदियां उफान पर, कई जगह बाढ़ जैसे हालात  पटना. मौसम विभाग ने  बिहार के सभी जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. नेपाल में भी पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं. इसका असर बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में वज्रपात से 21 लोगों की मौत होने की खबर है. मौसम वैज्ञानिक की माने तो अगले 24 घंटे के भीतर मानसून फिर से सक्रिय होगा. पिछले दिनों हुई बारिश…

Read More

जमशेदपुर की सड़कों का अतिक्रमण कर बने खाऊं गली पर संकट मंडरा सकते हैं, हालांकि खाऊं गली में दुकान लगने से कई अधिकारी एवं नेताओं के जेब गर्म होने की बात सामने आई है. ज्ञात हो कि झारखंड हाई कोर्ट द्वारा सड़कों से फुटपाथ दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं को हटायें जाने की टिप्पणी से मुफ्त में पार्सल वसूलने वालों में खलबली मची है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार को राजधानी रांची में जाम की समस्या को गंभीरता से लेने को कहा है,अन्यथा आला पुलिस अधिकारी को तलब करने की चेतावनी दी है. अदालत ने मौखिक…

Read More

RANCHI. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में समारोह का आयोजन होगा. पहले यह कार्यक्रम तीन जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था. तत्कालीन सीएम चंपाई सोरेन द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अपरिहार्य कारण का हवाला देते हुए इस समारोह को स्थगित कर दिया था. पूरी तैयारी के बावजूद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद अब 12…

Read More

कार्यक्रम के दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा तथा स्थानीय सांसद रवि शंकर प्रसाद भी थे मौजूद PATNA. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ठेकेदार का पैर छूने की पेशकश करते दिख रहे हैं. दरअसल, मामला पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम का है. यहां उन्होंने एक ठेकेदार के पैर छूने की कोशिश की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पथ निर्माण विभाग के एक कार्यक्रम में गंगा पथ के एक हिस्से का उद्घाटन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने राघोपुर पुल के निर्माण कार्य में देरी…

Read More

देवघर. 14वीं राज्य शूटिंग प्रत्योगिता देवघर में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के हरमन सिंह सिद्धू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया. हेम सिंह बगान निवासी हरचरन सिंह सिद्धू के पुत्र हरमन सिंह सिद्धू ने 25 मीटर.22 राइफल स्टैंडिंग इवेंट में कुल 200 पॉइंट में 146 स्कोर करके सिल्वर मेडल हासिल किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार .22 राइफल 25 मीटर प्रतियोगिता में वे 2 पॉइंट से पिछड़ गये और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. पूर्व 2021 में भी हरमन सिंह सिद्धू ने .22 राइफल 50 मीटर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर जमशेदपुर और अपने पिता का…

Read More

JAMSHEDPUR. बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में विवाद के बाद बदमाशों ने शुभम कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये. घटना बीती रात की है। इधर, सूचना पाकर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम को तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शुभम के परिजनों को इसकी जानकारी दी. शुभम बर्मामाइंस के कैलाश नगर में रहता था, हालांकि, वह भी पूर्व में कैरेज कॉलोनी में ही रहा करता था. शुभम ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था. घटना स्थल के पास…

Read More

मनोहरपुर-जराइकेला के थर्ड रेल लाइन के पोल संख्या 378/35 ए और 378/31 ए-35 ए के बीच पटरी पर बैनर लगाया MANOHARPUR. कोल्हान में भाकपा माओवादियों के बंद असर दिखने लगा है. नक्सलियों ने ट्रेनों का परिचालन बाधित करने का प्रयास किया है. नक्सलियों ने मनोहरपुर-जराइकेला के थर्ड रेल लाइन के पोल संख्या 378/35 ए और 378/31 ए-35 ए के बीच पटरी पर बैनर भी लगा दिया है. हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रैक से फिश प्लेट भी उखाड़ दिया है, जिससे ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है. यात्री और गुड्स ट्रेन बीच रास्ते में ही खड़ी हो गयी है. घटना…

Read More

Rain havoc, flood. देश के उत्तरी हिस्से में गातार हो रही बारिश से नदियों उफान पर हैं. बारिश का असर महाराष्ट्र से लेकर बंगाल तक दिख रहा है. हालांकि मुंबई को मंगलवार को बारिश से राहत मिली. मुंबई के स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए है. मंगलवार को बारिश नहीं होने के कारण शहर में कही भी जलजमाव व ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं उत्पन्न हुई. उधर, उत्तराखंड में बाढ़ के हालात बदतर हो गये है. पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के चलते राज्य में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं क्षेत्र…

Read More

हादसे के बाद बस कई बार पलटी और टुकड़ों म्र बंट गयी, दो महिलाओं और एक बच्चे की भी मौत उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही स्लीपर बस और टैंकर की भिड़ंत हो गयी. जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और टैंकर दोनों के परखच्चे उड़ गये. हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 18 लोगों की मौत…

Read More