जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अन्तर्गत दिनांक 15.07.2024 तक माह जून, 2024 के विरूद्ध खाद्यान्न का वितरण शत प्रतिशत वितरण करने का निदेश दिया गया। साथ ही माह जुलाई,2024 के लिए डी0एस0डी0 एवं वितरण का कार्य ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया। झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के अन्तर्गत सितम्बर, 2023 का वितरण दिनांक 15.07.2024 तक पूरा करने का निदेश दिया गया। मुख्यमंत्री चना दाल वितरण योजना के…
Author: News Desk
Jamshedpur: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने डेंगू रोकथाम एवं अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए अभियान तेज कर दिया है। पिछले तीन दिनों में अबतक 60 हजार से ज्यादा घरों में डेंगू लार्वा की जांच की गई है। साथ ही लार्वा मिलने पर उसमें मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है । इस अभियान में जमशदेपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, चाकुलिया नगर पंचायत समेत जुस्को की टीम शामिल है। टीमों ने नगर निकायों में लगभग 40 हजार कंटेनरों जैसे पानी की टंकियां, कूलर, ड्रम,…
पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा ने अंबानी परिवार को देवघर आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया DEOGHAR. उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को मुंबई में है. इस अवसर पर देश-दुनिया के कई प्रसिद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है. अनंत की शादी के लिए देवघर के दो पंडा को आमंत्रित किया गया. पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए 10 जुलाई को मुंबई पहुंचे. दोनों पुरोहित ने अंबानी परिवार को आशीर्वाद दिया. दोनों विद्वानों ने स्वस्ति वाचन किया…
सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ वारंट बेदी राम गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक हैं, तो विपुल दुबे भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं NEW DELHI. यूपी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है. सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे समेत 19 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. बेदी राम गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक हैं, तो विपुल दुबे भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं.…
NEW DELHI. सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह विवादों से घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 से जुड़ी याचिकाओं पर 18 जुलाई को सुनवाई करेगा. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार और नीट-यूजी का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शीर्ष अदालत के आठ जुलाई के निर्देश के अनुसार अपना-अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है. पीठ ने कहा कि कुछ याचिककर्ताओं की पैरवी कर रहे वकीलों को केंद्र और एनटीए की ओर से दाखिल हलफनामों की प्रति अभी तक नहीं मिली है.…
NEW DELHI. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) टेलीग्राम पर ‘यूजीसी-नेट’ परीक्षा के प्रश्न पत्र का ‘छेड़छाड़’ किया हुआ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ प्रसारित करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर सकता है. केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रश्न पत्र संभावित रूप से ‘लीक’ होने की जानकारी मिलने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गयी थी. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को इस प्रकरण में बड़े पैमाने पर किसी साजिश का पता नहीं चला है और आरोपपत्र नकल की कोशिश करने के अपराधों तक सीमित रहेगा. उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी की ‘यूजीसी-नेट’ के कथित प्रश्न पत्र लीक…
जुलाई का महीना प्रवेश कर चुका है, लेकिन मानसून की बारिश का कोई अता-पता नहीं JAMSHEDPUR. पिछले कुछ दिनों से मानसून सुस्त है. बादल आ रहे हैं, पर बिन बरसे निकल जा रहे हैं. तापमान तेजी से चढ़ रहा है. एक बार फिर गर्मी सताने लगी है. तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है. ऐसा लग रहा है मानों इंद्र देव रूठ गये है. अच्छी बारिश के लिए देवताओं को आह्वान किया जा रहा है. जुलाई का महीना प्रवेश कर चुका है. लेकिन मानसून की बारिश का अभी तक कोई अता-पता नहीं है, जिससे किसान गहरे चिंतन में…
NEET-UG में गड़बड़ी को लेकर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आद सुनवाई होनी है. इससे एक दिन पहले केंद्र और NTA ने बुधवार (10 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दायर किए. केंद्र ने अपने एफिडेविट बताया कि NEET काउंसलिंग जुलाई के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी. काउंसलिंग चार राउंड में की जाएगी. केंद्र ने कहा कि IIT मद्रास ने NEET-UG के रिजल्ट का डेटा विश्लेषण किया है. इसके अनुसार परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली के सबूत नहीं मिले हैं. न ही किसी एक एरिया के उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाया गया है. इसलिए हम दोबारा परीक्षा नहीं करवाना चाहते.…
दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में दाखिल जवाब में कहा कि उनकी जमानत रद्द करना न्याय की विफलता के समान है. हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में उन्होंने कहा कि ED कस्टडी के दौरान जांच अधिकारी ने कोई खास पूछताछ नहीं की. एक राजनीतिक विरोधी को परेशान और अपमानित करने के लिए अवैध रूप से गिरफ्तारी की गई है. केजरीवाल ने कहा कि वे विच हंट का शिकार हुए हैं. जानबूझकर किसी व्यक्ति को परेशान करना विच हंट का शिकार होना कहलाता है. कोर्ट ने अब ED से जवाब दाखिल करने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई…
Chandil . सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल के भादूडीह में बुधवार की शाम वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गयी. तीन लोग झुलस गए हैं. मृतकों में मां-बेटा समेत एक अन्य शामिल है. हादसे के बाद सभी को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में हामसादा निवासी सुभद्रा मांझी, बिजरेश मांझी व सुकू मार्डी शामिल हैं. हामसादा निवासी सुगी मुर्मू, माकुलाकोचा निवासी इंद्रजीत सिंह एवं गुरुपद सिंह घायल हो गए हैं. इनका इलाज एमजीएम में चल रहा है. जानें कैसे हुई घटना चांडिल के भादूडीह साप्ताहिक हाटिया (बाजार) में लोग खरीदारी…
