मनोहरपुर. नक्सलियों द्वारा 10 जुलाई को आहूत बंद के दौरान रेल लाइन में बैनर लगाने व रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने को लेकर मनोहरपुर आरपीएफ थाना में मामला दर्ज कराया गया है. रेल पुलिस ने कांड संख्या 171/24 के तहत धारा 174, 147 के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें रेल लाइन में अधिकृत प्रवेश कर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने व रेल परिचालन को बाधित करने को लेकर दर्जनों अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है. मालूम रहे कि बीते 9 व 10 जुलाई की मध्य रात्रि को मनोहरपुर-जराइकेला रेल लाइन के मध्य पोल संख्या 378/ 35 ए व…
Author: News Desk
Jamshedpur:पूर्वी सिंहभूम में बढ़ते सड़क दुर्घटना को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चला कर आम लोगों को तो यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है पर खास समझे जाने वाले पूंजीपत्तियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरपूर प्रयास नहीं किया जाता है.जिससे फुटपाथ एवं पार्किंग एरिया का व्यवसायिक्करण होने पर लोग मजबूरी वश पैदल चलने वाले स्थल फुटपाथ, पर चलने के बजाय मुख्य सड़क पर चलने को बाध्य होते हैं. वहीं दूसरी ओर पार्किंग एरिया का व्यवसायिक प्रयोग होने के कारण वाहन चालक मुख्य सड़क पर ही वाहन पार्क करने के लिए मजबूर…
गालूडीह: घाटशिला और गालूडीह के बीच भादूडीह के पास गुरूवार को किसी ट्रेन के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस और समाजसेवी कालीराम शर्मा पहुंंचे और फिर लोगों को शव की पहचान करायी गयी. शव की पहचान मऊभंडार गुदड़ी बस्ती की सुफिया बीबी (65) के रूप में हुई. उसके पति शेख कमीरूद्दीन और सुफिया बीबी गुदड़ी बस्ती में रह कर मांग कर गुजारा करते थे. उनका घर पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिले में हैं. पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिर समाजसेवी कालीराम शर्मा के प्रयास से शव को उनके मूल…
उलदा में आदिवासी श्मशान भूमि से छेड़छाड़ और अतिक्रमण से भूमिज समाज में आक्रोश: गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा रेलवे फाटक के पास श्मशान भूमि से छेड़छाड़ और मिट्टी डाल कर अतिक्रमण करने से उलदा के भूमिज समाज में आक्रोश हैं. कई दिनों यह मामला गरमाया हुआ है. गुरुवार को उलदा के ग्रामीण फिर श्मशान भूमि पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि गालूडीह निवासी रंजीत माहुरी द्वारा श्मशान भूमि पर मिट्टी डालकर ढेर बना दिया गया है. मामले को लेकर थाना में शिकायत की गयी थी. पुलिस भी शमशान भूमि स्थल पर पहुंची थी. 16 जून को उलदा के ग्राम…
बाद के बैच को तीन साल की छूट, शारीरिक जांच परीक्षण में भी पूर्व अग्निवीरों को मिलेगी रियायत नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब सीआइएसएफ और बीएसएफ में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी. सीआइएसएफ और बीएसएफ के प्रमुखों ने गुरुवार को इसका एलान किया. उन्होंने कहा कि पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक परीक्षण और उम्रसीमा में भी छूट दी जायेगी. पहले वर्ष में आयु में छूट पांच साल के लिए है और अगले वर्ष में आयु में तीन साल की छूट होगी. सीआइएसएफ महानिदेशक…
नयी दिल्ली. द इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटस ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने सीए मई इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के नतीजे गुरुवार को जारी कर दिये. सीए इंटर मई 2024 परीक्षा में 18.42 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि सीए फाइनल छात्रों का पास प्रतिशत 19.88% रहा है. सीए इंटरमीडिएट के ग्रुप-1 की परीक्षा में 1,17,764 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें 31,978 पास हुए. उत्तीर्ण प्रतिशत 27.15 प्रतिशत रहा. वहीं सीए इंटर ग्रुप-2 में 71,145 उम्मीदवारों में से 13,008 पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत 18.25 रहा. दोनों ग्रुप के लिए 59,956 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 11,041 पास…
गुवा. गुवा खदान में संयुक्त यूनियन, सेलकर्मी व ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालिन स्लो डाउन आंदोलन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में गुरुवार को लगातार आठवें दिन भी जारी रहा. दोपहर में मधु कोड़ा पहले से तय कार्यक्रम अनुसार गुवा स्थित अपने आवास पहुंचे. मधु कोड़ा ने आंदोलनकारियों एवं सारंडा के बेरोजगारों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी एकजुटता की वजह से सेल व गुवा प्रबंधन काफी परेशान है. इस आंदोलन का मकसद हमें सेल को नुकसान पहुंचाना या व्यावधान डालना नहीं है, बल्कि हमारा मुख्य उद्देश्य खदान से प्रभावित गांव व शहरों के शिक्षित बेरोजगारों को न्याय व…
जमशेदपुर. जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के सामने आदिवासी सेंगेल अभियान ने आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के नाम पर वंशानुगत नियुक्त माझी बाबा, पारानिक बाबा, परगना बाबा व देश परगना बाबा के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. साथ ही उनके विरोध में नारेबाजी भी की. धरना-प्रदर्शन के पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक मांग पत्र जमशेदपुर प्रखंड की बीडीओ को सौंपा गया. दिशोम सेंगेल परगना सोनाराम सोरेन ने कहा कि वंशानुगत स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख संविधान और जनतंत्र को नहीं मानते हैं. गांव में स्वशासन के नाम पर समाज के लोगों को गुलामी के जीवन जीने को विवश करते हैं, इसलिए गांव…
कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर जमानत रद्द कर जारी किया गया था वारंट जमशेदपुर. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा कुमारी लाल की अदालत में सरेंडर कर जमानत हासिल की. लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान काशीडीह में चंद्रबली उद्यान की चहारदीवारी पर पार्टी के पोस्टर पाए जाने पर पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था. कोर्ट में गवाही और बहस पूर्ण होने के पश्चात दंडाधिकारी ने 30 मई को अंतिम फैसला की तिथि तय कर दी थी. कोर्ट द्वारा निर्धारित…
सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी के बाद पटना और आस-पास के इलाकों में तीन स्थानों और कोलकाता में एक स्थान पर छापा मारा पटना. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई शुरू होने के बाद से फरार एक कथित आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया.अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने बिहार के नालंदा से संबंध रखने वाले और मुख्य आरोपी संजीव मुखिया का रिश्तेदार बताए जा रहे रॉकी उर्फ राकेश रंजन को पटना के बाहरी इलाके से पकड़ लिया. सीबीआई मामले की जांच संभालने के बाद से ही उसकी उसकी…
