Author: News Desk

Ranchi. भूमि घोटाला मामले में पत्रकार से भूमि माफिया बने कमलेश सिंह को इडी ने समन भेज है. कमलेश को 19 जुलाई को जोनल मुख्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है. उस पर आरोप है कि कांके प्रखंड के चामा गांव में उसने बड़ी संख्या में लोगों की जमीन पर कब्जा कर रखा है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कर रखी है. शुक्रवार को कमलेश को समन जारी करने से पहले इडी ने चामा गांव जाकर ग्रामीणों की शिकायत की जांच की. इडी ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद जमीन पर जारी निर्माण कार्य बंद करवा दिया…

Read More

Chanho.. मांडर विधानसभा क्षेत्र के सिलागाई में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने खेत में धान की रोपाई की. खुद खेतों में उतरकर बिचड़ा रोपा. महिलाओं की समस्या भी सुनी. धनरोपनी के बाद उन्होंने कहा कि अब तक अपेक्षित बारिश नहीं हुई है. अब भी अच्छी बारिश की उम्मीद है. दरअसल, एक किसान अपने खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहा था। विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने उनसे आग्रह किया, इसके बाद किसान और कामगारों के साथ मिलकर, उन्होंने धान की रोपाई की.

Read More

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो या झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार हो,जमशेदपुर में अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण सतत जारी है. जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय के सबसे नजदीक शिबू बर्मन एवं अनूप चटर्जी का बहुमंजिला व्यावसायिक भवन, नक्शा विचलन का उदाहरण है. सूत्र बताते हैं कि पूर्व में उनके पैरवी पर संजय कुमार उर्फ संजय पांडे नामक विशेष पदाधिकारी का ट्रांसफर करवा दिया गया था. ज्ञात हो कि पूर्व विशेष पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ संजय पांडे ने उनके द्वारा बनाए गए एक भवन के बेसमेंट में चल रहे मीठी मिर्ची नामक दुकान को सील करवाने का ईमानदार…

Read More

आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार पाधी को जगन्नाथ मंदिर प्रशासन का मुख्य प्रशासक नियुक्त Bhuwneshwar.ओडिशा सरकार ने आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार पाधी को जगन्नाथ मंदिर प्रशासन का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है. अरविंद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीवी यादव की जगह लेंगे. विधि विभाग ने श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1954 की उपधारा 19 को लागू करते हुए गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी कर पाढ़ी की नियुक्ति को प्रभावी किया. पिछले दिनों रथ यात्रा उत्सव के दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति गिरने से 12 सेवक घायल हो गये थे. इस घटना के दौरान यादव की अनुपस्थिति को लेकर काफी आलोचना हुई थी, जिसके…

Read More

New Delhi.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गयी है. लेकिन ईडी की ओर से उनकी गिरफ्तारी के मामले को सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच को सौंप दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका के मामले को बड़ी बेंच के पास भेजा है. अब सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी. इस मामले में चीफ जस्टिस तीन जज नियुक्त करेंगे. बड़ी बेंच के पास मामले की सुनवाई तक केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी गई है.

Read More

चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर हादसा Kathmandu. नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार कम से कम 65 यात्रियों के लापता होने की खबर है. एक मीडिया की खबर के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं. मलबे को हटाने का काम शुरू चितवन जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने इस हादसे की पुष्टि की. यादव ने बताया कि बचावकर्मियों ने भूस्खलन के…

Read More

जमशेदपुर . टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हेल्दी हब की शुरुआत की गयी है. हेल्दी हब टीएमएच के ग्राउंड फ्लोर पर फार्मेसी काउंटरों के ठीक सामने ओपीडी कॉम्प्लेक्स में स्थित है. हेल्दी हब का उद्घाटन टाटा स्टील के जनरल मैनेजर मेडिकल सर्विसेज डॉ सुधीर राय ने किया. डॉ राय ने कहा कि हेल्दी हब कर्मचारियों और आगंतुकों के बीच स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है. पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन विकल्पों तक पहुंच प्रदान करके, हमारा उद्देश्य टीएमएच में सभी के समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करना है. उद्घाटन के दौरान जीएम डेजिगनेटेड डॉ विनीता…

Read More

जमशेदपुर. जुगसलाई में ट्रेन से कटकर अलग-अलग जगह दो लोगों की मौत हो गयी. एक का शव जुगसलाई थाना क्षेत्र में बंद हो चुके रेलवे फाटक के पास मिला है. दूसरा शव टाटानगर रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा में जुगसलाई की ओर पाया गया है. दोनों की उम्र करीब 35 साल बतायी जा रही है. दोनों शव की पहचान नहीं हो पायी है. रेलवे फाटक के पास मुंबई हावड़ा डाउन लाइन में रांची इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई. दावा यह किया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है, जिनकी उम्र…

Read More

जमशेदपुर. टाटा ब्लूस्कोप के नये प्लांट हेड इंद्रणील विश्वास बनाये गये है. उन्होंने योगदान दे दिया है. ब्लूस्कोप यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खां, महामंत्री संजय सिंह और यूनियन के सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. सभी ने यूनियन और प्रबंधन के संबंधों को और मजबूती देने का संकल्प लिया. इंद्रणील विश्वास ने कहा कि कंपनी के सभी कार्यक्रमों में यूनियन को साथ में लेकर ही काम करेंगे. धन्यवाद ज्ञापन कंपनी के एचआर हेड राजेश त्रिपाठी ने किया. कार्यक्रम में डिप्टी प्रेसीडेंट अभिषेक श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट हुसैन और पवन सिंह, कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय, सह…

Read More

गिरोह का सरगना मो राजू उर्फ विजय मुंडा व दिलीप कालिंदी है. इन दोनों ने ही अधिकांश घटनाओं को अंजाम देने की बनायी थी योजना गिरोह ने गोविंदपुर, सोनारी, मानगो, साकची, सीतारामडेरा, बिरसानगर, एमजीएम, सिदगोड़ा, टेल्को, बिष्टुपुर समेत कई जगहों पर चोरी, लूट व डकैती की घटनाओं को दिया है अंजाम जमशेदपुर. जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शराब दुकान लूटपाट में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, गिरोह के कुछ लोग अब भी फरार हैं. पुलिस ने 55 पेटी अंग्रेजी शराब भी जब्त की है. पुलिस ने सभी से पूछताछ करने के…

Read More