– वाहन चालकों के लिए बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट ट्रांसपोर्ट यार्ड के पास चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान जमशेदपुर. बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट ट्रांसपोर्ट यार्ड के पास गुरुवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने मौजूद ट्रक-ट्रेलर चालकों से कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अब गंभीर होना काफी जरूरी हो गया है. एसएसपी ने चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट व कागजात से संबंधित भी कई जानकारियां दी. एसएसपी ने बताया कि सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करना काफी खतरनाक है. ऐसे वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. यातायात पुलिस द्वारा अभियान चला कर रेडियम…
Author: News Desk
रांची. भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सेवानिवृत्त कर्नल संजय सिंह ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश में राजनीति का प्रतिफल देश के खिलाफ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. सेना में भर्ती होनेवाले अग्निवीर को पहले वर्ष 4.76 प्रतिवर्ष से चौथे वर्ष 6.92 लाख रुपए तक दिया जाता है. इस योजना के तहत चार वर्ष बाद सेना में ही पच्चीस प्रतिशत को रख लिया जाता है. बाकियों को राज्य सरकार, पीएसयू तथा अन्य जगहों पर नौकरी सुनिश्चित करने के लिए एमओयू किया गया है. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के लिए 11…
चरही की घटना, क्रेन ऑपरेटर मुन्ना प्रसाद यादव व जितेंद्र यादव को अस्पताल में कराया गया है भर्ती हजारीबाग. चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री चरही में चार मजदूर झुलस गये. इनमें दो की स्थिति गंभीर है. गया जिले के मुझौली गांव निवासी मुन्ना प्रसाद यादव व जितेंद्र कुमार चार वर्षों से चिंतपूर्णी कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में काम कर रहे थे. दस जुलाई की रात 2.30 बजे लोहा गलानेवाली भट्टी में ब्लास्ट हो गया, जिसमें क्रेन ऑपरेटर मुन्ना प्रसाद यादव और जितेंद्र कुमार आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गये. घटना के बाद अफरा तफरी…
Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को बृहस्पतिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया. वर्मा कुछ दिन पहले ही जदयू में शामिल हुए थे. पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंजूरी दिये जाने के बाद वर्मा की पदोन्नति ‘तत्काल प्रभाव से’ लागू हो गयी. वर्मा ने 2021 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी. 2000 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी वर्मा पार्टी में शामिल होने तक मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सलाहकार और राज्य आपदा…
रांची. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद उनसे मिल कर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने कई लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया. त्वरित समाधान किये जाने का भरोसा भी दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में उनकी सरकार गांव-गांव, घर-घर तक पहुंची और जनसमस्याओं को सुलझाने के प्रयास किया है. समस्याओं का समाधान करना ही सरकार की प्राथमिकता है. उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतियां बनायी हैं. इन सभी प्रभावी नीतियों तथा योजनाओं का…
10 नवंबर से 20 दिसंबर तक कभी भी करा लें चुनाव, स्वागत है रांची. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जिस प्रकार से चुनाव आयोग की टीम आयी है और बैठकें कर रही है, इससे पदाधिकारियों में भ्रम और भय पैदा हो रहा है. आखिरकार भाजपा को किस बात का डर है. पूरे देश में हर स्टेट का विधानसभा चुनाव का शिड्यूल बना है. इसमें केंद्र सरकार क्यों छेड़छाड़ करना चाह रही है. अगर झारखंड में जबरन समय पूर्व चुनाव थोपने का प्रयास हुआ, तो झामुमो इसका मुंह तोड़ जवाब देगा. झारखंड…
10 दिनों के अंदर शिक्षक को अपने स्थानांतरित जिला में योगदान देना होगा रांची. राज्य में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के 978 शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण किया गया है. साथ ही,10 दिनों के अंदर शिक्षक को अपने स्थानांतरित जिला में योगदान देना होगा. जिला शिक्षा अधीक्षक को 31 जुलाई तक शिक्षकों का पदस्थापन सुनिश्चित करने को कहा है. अंतर जिला स्थानांतरण विशेष परिस्थिति के तहत किया गया है. इसमें वैसे शिक्षक शामिल हैं, जो पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं व अलग-अलग जिला में पदस्थापित हैं. इसके अलावा गंभीर रोग से ग्रसित व दिव्यांग शिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण…
Ranchii. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से विधायक सरयू राय के साथ मुलाकात की. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रही. मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी ने सरयू राय को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. दोनों के बीच यह महज एक औपचारिक मुलाकात थी. इस मुलाकात का फोटो सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर भी साझा किया है.
रांची. विधायक सरयू राय मैनहर्ट घोटाला मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए गुरुवार को डोरंडा थाना पहुंचे. सरयू राय ने कहा कि झारखंड हाइकोर्ट ने इस मामले दायर रिट याचिका को खारिज करते हुए निर्देश दिया था कि वह किसी पुलिस थाना में एफआइआर दर्ज करायें या किसी सक्षम न्यायालय जायें. इसी निर्देश के बाद उन्होंने डोरंडा थाना प्रभारी से मिलकर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान करने का आग्रह किया है. साथ ही मैनहर्ट के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. एफआइआर में यह बताया सरयू राय ने एफआइआर में मैनहर्ट मामले में अनियमितताओं की जानकारी दी…
रांची.जेएसएससी (सीजीएल) प्रश्न पत्र लीक मामले में अमन सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहार के आरा से उसकी गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने उसके पास से लैपटाॅप, मोबाइल फोन, बैंक का डेबिट कार्ड जब्त किया है. पुलिस को उसके मोबाइल फोन व लैपटॉप में सीजीएल परीक्षा की आंसर शीट और कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी मिले हैं. अमन ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि प्रश्न पत्र लीक मामले में उसकी अहम भूमिका थी. वहीं, इस प्रकरण में बिहार के और दर्जन भर लोग शामिल हैं. गौरतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की…
