जमशेदपुर. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होगी. पहले दिन पीएचडी (एसी 101) में इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, ओडिया, म्यूजिक, होम साइंस, पोलिटिक्ल, बॉटनी, 25 जुलाई को पीएचडी (बीसी101) इकोनोमिक्स , इंग्लिश, हिंदी, म्यूजिक, होम साइंस, पॉलिटिकल साइंस, बॉटनी, कॉमर्स, 27 जुलाई को पीएचडी (बीसी 102) इकोनॉमिक्स , इंग्लिश, हिंदी, म्यूजिक, होम साइंस, पॉलिटिकल साइंस, बॉटनी, कॉमर्स की परीक्षा होगी.
Author: News Desk
जमशेदपुर. सरायकेला के तितिरबिला चौक में शुक्रवार की शाम को रैयतीदार व आदिवासी सामाजिक संगठनों ने प्रशासन का पुतला दहन किया. तितिरबिला मौजा के हातु मुंडा महेंद्र हेंब्रम के नेतृत्व में सरकारी पदाधिकारियों का पुतला दहन किया. हातु मुंडा महेंद्र हेंब्रम ने कहा कि सरकारी पदाधिकारी संविधान के सारे नियम व कानून को ताक में रखकर अपने निजी स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं. गरीब रैयती को डरा-धमका जबरन उनकी जमीन को अधिग्रहण कर रहे हैं. जबकि जमीन अधिग्रहण से पूर्व जमीन को अधिग्रहण करने की सारी प्रक्रिया को पूरा करना है. तितिरबिला मौजा के हातु मुंडा महेंद्र हेंब्रम…
जमशेदपुर. आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड के संवेदक जय बाबा लोकनाथ द्वारा चंदन गुप्ता, राजदेव मुंडा, बिनोद मुंडा व रघुनाथ सिंह का वेतन नहीं दिया गया है. इसे लेकर एक शिकायत की गयी है. इसकी शिकायत के आधार पर सरायकेला खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक की ओर से जय बाबा लोकनाथ के पदाधिकारी को 16 जुलाई को हाजिर होने को कहा गया है. जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ की ओर से यह शिकायत की गयी है.
जमशेदपुर. झारखंड मजदूर यूनियन ने टाटा मोटर्स कंपनी की ठेका कंपनी सेफ के चार मजदूरों की फाइनल रुपये की मांग को लेकर श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के यहां आवेदन दिया गया. श्रम अधीक्षक के आदेश पर चार मजदूरों का फाइनल सेटलमेंट कराया गया. मजदूर कृष्ण सरदार को 47300 रुपये, रोनित फ्रांसिस को 49000 रुपये, आकाश सरदार को 47000 रुपये और दीपक चौधरी को 37000 रुपये प्राप्त हुआ. चार महीना की लड़ाई के बाद झारखंड मजदूर यूनियन की जीत हुई, जिसमे सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष सह मजदूर नेता राजेश सामन्त, पिंकी सिंह, शिवलाल लोहरा, सोनू श्रीवास्तव, लक्ष्मण मुंडा, छोटे सरदार, दीपक…
Jharkhand,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने झामुमो के नेतृत्व में चल रही सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट (X पर) कर झारखंड सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार आदिवासियों के हित के लिए काम करने के बजाय दबंग को संरक्षण देने की कम कर रही है. श्री मरांडी ने अपने ट्वीट में कहा है कि आदिवासी समाज की जमीनों को संरक्षण प्राप्त दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, सुनवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। अधिकारियों से लेकर सत्ता में बैठे पदाधिकारियों तक कोई भी…
Jamshedpur. सिदगोड़ा बारा स्थित यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई. अध्यक्षता राकेश्वर पांडेय ने की। बैठक में लंबित ग्रेड रिवीजन, क्वार्टर एलॉटमेंट समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। राकेश्वर पांडेय ने प्रबंधन के साथ ग्रेड वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए महामंत्री अमन सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है। राकेश्वर पांडेय ने बताया कि नये बहाल हुए 84 कर्मचारियों के साथ जल्द यूनियन एक परिचयात्मक बैठक करेगी. पुराने मामले, जो प्रबंधन के पास लंबित हैं, उसे लेकर यूनियन गंभीर है और समाधान की पहल होगी.
जस्टिस बीआर सारंगी 19 जुलाई 2024 को रिटायर हो रहे हैं, 3 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किये गये थे Ranchi. हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव झारखंड के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे. वह जस्टिस डॉ बीआर सारंगी की जगह लेंगे. जस्टिस बीआर सारंगी 19 जुलाई 2024 को रिटायर हो रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने जस्टिस राव को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव किया है. डॉ विद्युत रंजन सारंगी को 3 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था. इसके पहले तक वह ओड़िशा हाईकोर्ट के जज…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रभात तारा मैदान में 1500 पीजीटी शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रभात तारा मैदान में 1500 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है. हमने अब तक 20 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र दिए हैं. कुल मिलाकर 60 हजार से अधिक नौजवानों को हमने नियुक्ति पत्र दिए हैं. इस दौरान सीएम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज एयरफोर्स बिक गया, रेल बिक गया, बंदरगाह बिक…
अखिलेश सिंह और परमजीत गैंग में काम कर चुका था कार्तिक मुंडा, जमशेदपुर से था तड़ीपार Jamshedpur. जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले का मोस्टवांटेड कुख्यात अपराधी कार्तिक मुंडा की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में टीएमएच में मौत हो गयी है. उसका शव फिलहाल शीत गृह में रखा गया है. कार्तिक मुंडा के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी हत्या की है. मृतक के भाई अशोक मुंडा ने कहा है कि सुबह पुलिस कार्तिक मुंडा के सोनारी स्थित आवास में छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस को देख कार्तिक मुंडा भागने लगा. पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया.भागने की कोशिश में…
Jamshedpur:राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी साईकल वितरण योजना के लाभुकों के बीच आज समारोहपूर्वक जमशेदपुर सदर प्रखंड मुख्यालय में साईकल वितरण किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी तथा पोटका विधायक संजीव सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज व जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, पूर्णिमा मल्लिक, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव चरण हांसदा, मुखियागण, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, सीओ मनोज कुमार…
