Author: News Desk

खूंटी. झारखंड के खूंटी जिले में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती की उनके ही परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार शाम को रनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत झोरा टोली गांव में घटी. तोरपा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि सुकरा मल्लाह अपने आंगन में चिकन पका रहा था, तभी उसके चचेरे भाई लूटो मल्लाह ने उस पर लाठी से हमला कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि लूटो ने सुकरा पर कथित तौर पर एक धारदार हथियार से भी हमला…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर में शूट हुई संताली फिल्म आंगेन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी. आंगेन को 14वें बेंग्लुरु इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में इंट्री मिली है. फेस्टिवल का आयोजन 8 से 15 अगस्त तक बेंगलुरु में होगा. आंगेन लघु फिल्म की शूटिंग जमशेदपुर से सटे आदिवासी गांवों में हुई है. फिल्म के निर्माता-निर्देशक रविराज मुर्मू हैं. फिल्म आंगेन की कहानी एक संताली लोककथा पर है. फिल्म की शूटिंग जमशेदपुर के नजदीकी आदिवासी बहुल इलाकों जैसे छोलागोड़ा, करनडीह, किनुटोला, तुरामडीह में की गयी है.

Read More

जमशेदपुर. तीर्थ स्थल दर्शन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम के 70 इसाई धर्मावलंबी गोवा तीर्थ दर्शन के लिए शनिवार को समाहरणालय परिसर से रवाना हुआ. सात दिवसीय तीर्थ यात्रा 13 से प्रारंभ होकर 19 जुलाई 2024 को समाप्त होगी. इस अवसर पर डीडीसी मनीष कुमार ने तीर्थ यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामना दी. साथ ही हरी झंडी दिखाकर हटिया रेलवे स्टेशन के लिए दो बसों को रवाना किया. रांची से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग से गोवा जायेगा. जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों के उचित देखभाल के लिए नोडल अधिकारी के रूप में मनीष…

Read More

Purnia. पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रूपौली विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम सामने आ चुका है. रूपौली में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए समर्थित जदयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल को सीधी टक्कर में मात दी. शंकर सिंह ने कलाधर मंडल को एक दिलचस्प मुकाबले में 8211 वोटों से हराया और रूपौली के विधायक फिर एकबार बने हैं. वहीं महागठबंधन समर्थित राजद की उम्मीदवार बीमा भारती की करारी हार हुई और तीसरे नंबर पर उन्हें संतोष करना पड़ा. गौरतलब है कि रूपौली से चार बार चुनाव जीत चुकीं पूर्व विधायक बीमा भारती ने…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार की रात ट्रक से भिड़ंत के बाद एंबुलेंस में सवार एक परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पास के अस्पताल में उपचाराधीन गंभीर रूप से घायल दो लोगों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है. एम्बुलेंस से अपर्णा बेग नाम के मरीज को खिरपई के एक अस्पताल से मेदीनपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय केशपुर से गुजरने वाले पंचमी राजकीय राजमार्ग के पास यह दुर्घटना हुई. अधिकारी ने शनिवार को…

Read More

बड़बिल. ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे बेतनती पुलिस थाना क्षेत्र में बुदिखमारी स्कवायर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुई, जब बस, ट्रक से टकरा गयी. बस में करीब 20 तीर्थयात्री सवार थे. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस हैदराबाद से गया जा रही थी. अधिकारी ने बताया, ‘इस हादसे में बस चालक उदय सिंह की मौत…

Read More

सीएम ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है, सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी New Delhi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से शनिवार को मुलाकात की. सोरेन ने कांग्रेस नेता के आवास से निकलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जेल से बाहर आने के बाद यह उनकी एक शिष्टाचार भेंट थी और इस मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. झारखंड उच्च न्यायालय ने भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में हेमंत सोरेन को…

Read More

ओडिशा. पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार (खजाना) को फिर से खोलने के बारे में आज राज्य सरकार फैसला लेगी. मंदिर का खजाना आखिरी बार 46 साल पहले 1978 में खोला गया था. इसे फिर से खोलने का मुद्दा लोकसभा और ओडिशा के विधानसभा चुनावों के दौरान एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बना था. भाजपा ने राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि अगर ओडिशा में भाजपा सरकार बनती है तो 12वीं सदी के मंदिर के खजाने को खोला जाएगा, ताकि उसका लेखा-जोखा किया जा सके. पुरी में भगवान जगन्नाथ के मंदिर का प्रबंधन राज्य सरकार…

Read More

दिल्ली क्राइम ब्रांच और हरियाणा STF की टीम ने की कार्रवाई, तीनों अपराधी हिमांशु भाऊ गैंग के थे NEW DELHI. दिल्ली के बर्गर किंग हत्याकांड मामले में शामिल तीनों आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. पुलिस एनकाउंटर में तीनों वांछित अपराधी आशीष लालू, विकी छोटा और सनी गुर्जर को पुलिस ने मार गिराया है. इनपर आरोप था कि दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग में 15 राउंड से ज्यादा फायरिंग कर मर्डर किया था. हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों मारे गये. यह ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम…

Read More

सहायक अनुभाग अधिकारी बैकुंठनाथ प्रधान ने राज्यपाल के सचिव शाश्वत मिश्रा को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया Bhuneshwar. ओडिशा के पुरी में राजभवन के कर्मचारी बैकुंठनाथ प्रधान ने आरोप लगाया है कि सात जुलाई की रात राज्यपाल रघुबर दास के बेटे ललित दास और पांच अन्य लोगों ने उनके पति के साथ मारपीट की. हालांकि घटना के संबंध में राजभवन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. मीडिया से बात करते हुए बैकुंठनाथ प्रधान की पत्नी सयोज प्रधान ने आरोप लगाया कि उनके पति की पिटाई इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने राज्यपाल के बेटे…

Read More