Author: News Desk

Ranchi. केंद्र के खान मंत्रालय ने झारखंड सरकार से घाटशिला की copper Mines सहित 10 खनिज ब्लॉक की नीलामी करने को कहा है. साथ ही मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य ऐसा करने में विफल रहा, तो केंद्र इन खानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू करेगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि 10 ब्लॉक में एक तांबे, एक सोने की खदान, एक चूना पत्थर की खदान और एक ग्रेफाइट खदान शामिल है. नीलामी करने में विफल रहने पर केंद्र करेगा नीलामी 2021 में खनन नियमों में संशोधन के अनुसार, यदि राज्य सरकार पारस्परिक रूप से सहमत…

Read More

Chakardharpur.चक्रधरपुर आसंतलिया स्थित अनुमंडल व्यवहार न्यायालय (एसडीजेएम कोर्ट) का उद्घाटन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी ने विधिवत रूप से किया. उनके साथ झारखंड हाईकोर्ट के मान्यवर जज एवं पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के एडमिनिस्ट्रेटिव जज, जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अन्य मान्यवर जज उपस्थित थे.

Read More

Washington.पेनसिल्वेनिया की एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलायी गयी. जानकारी के अनुसार हमलावर ने नौ गोलियां चलाई. घटना की जांच जारी है. ट्रंप ने पूरे घटनाक्रम पर रिएक्शन दिया और कहा- उन्हें ऐसा लगा जैसे कोई गोली उनकी स्कीन को चीरती हुई निकल गई हो, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि उन्हें गोली नहीं बल्कि कांच के टुकड़े लगे. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हत्या का प्रयास किया गया. इसमें वे बाल-बाल बच गए. उन्होंने दावा किया कि एक गोली उनके कान में लगी…

Read More

New Delhi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की. अरविंद केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण रही और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग” के मुद्दे पर चर्चा हुई. उन्होंने आरोप लगाया, ‘वह (हेमंत सोरेन) और केजरीवाल दोनों ही भाजपा की दुर्भावना,…

Read More

जमशेदपुर : टाटानगर रेल एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को क्राइम मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने रेलवे की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने को कहा. क्राइम मिटिंग में रेल एसपी ने स्टेशन पर पूरी तरह से अपराध रोकने, नशाखुरानी पर रोक लगाने और ट्रेनों में स्कार्ट करने का आदेश दिया. लंबित कुर्की का निष्पादन प्राथमिकी के आधार पर करने और स्टेशन पर चौकसी रखने का सख्त निर्देश दिया. अपराध समीक्षा के दौरान एसपी ने सभी लंबित वारंट का भी निर्देश दिया. एसपी ने कई थानेदारों की जमकर क्लास भी लगाई. एसपी ने रात्रि गश्ती तेज करने और कांडों का…

Read More

रामगढ़. मायाटुंगरी चेटर मोड़ के समीप शनिवार सुबह नौ बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. रांची से ट्रेलर (यूपी 42बीटी-5397) रामगढ़ की ओर आ रहा था. इसी दौरान महामाया मंदिर के समीप चेटर मोड़ पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में लगी रेलिंग से टकरा कर पलट गया. ट्रेलर पर आयरन ओर लदा था. दुर्घटना के बाद आयरन ओर सड़क पर बिखर गये. घटना में ट्रेलर के खलासी और चालक केबिन में फंस गये. जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ओर केबिन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला. लेकिन दोनों की मौत…

Read More

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 14 जुलाई को ग्रामीण न्यायालय का उद्घाटन होगा. समारोह में चीफ जस्टिस समेत जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित होंगे. इस अवसर पर पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है. बीडीओ केशव भारती समेत अन्य पदाधिकारी लगातार स्थल का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने विभिन्न प्रकार के निर्देश दिये. अपने कर्मचारियों को दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिये. जानकारी हो कि ग्राम न्यायालय खोलने से लोगों को छोटे-मोटे मामले के लिए घाटशिला जाना नहीं पड़ेगा. कई समस्याओं का समाधान बहरागोड़ा में हो जायेगा. आखिरकार 3 साल इंतजार के बाद ग्राम न्यायालय का शुभारंभ…

Read More

पैसा निवेश करने पर राशि 10 गुणा करने का प्रलोभन देकर की गयी ठगी रांची.  रांची निवासी नेवी अफसर से 96.2 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड करने के मामले में सीआइडी की साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी दिनेश मंडल पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला के डोलाहाट, शिवनगर का रहनेवाला है. उसके पास से एक मोबाइल और साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किया गया चार सिम भी बरामद किया गया है. पूर्व में इस मामले में महाराष्ट्र से प्रदीप मनीराम, कोलकाता के साॅल्ट लेक से अजय कुमार व रांची से एक महिला को गिरफ्तार किया…

Read More

जमशेदपुर. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को साकची, पारडीह, बर्मामाइंस और करनडीह गोदाम का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में सबसे पहले साकची गोदाम पहुंचे. यहां गोदाम बंद मिला. बताया गया कि सहायक गोदाम प्रबंधक छुट्टी पर हैं. उन्होंने कहा कि प्रभारी को शोकॉज किया जाएगा. उन्होंने  यहां पांच रुपये के दाल-भात वाले होटल में खाना भी खाया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अधिकारी अपनी आदतों में सुधार नहीं लाते हैं तो उन्हें जेल भेजा जाएगा. जनता के हक के अनाज को सड़ने और माफिया से मिल कर उसे किसी भी हाल में खराब…

Read More

जमशेदपुर. टाटा वर्कर्स यूनियन के उपचुनाव में निर्वाचित प्रत्याशी असीम राय को प्रमाण पत्र वितरित किया गया. प्रमाण पत्र वितरण के लिए यूनियन के कॉन्फ्रेंस हाल में एक कार्यक्रम चुनाव संचालन समिति द्वारा आयोजित किया गया. सर्वप्रथम इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए निर्वाची पदाधिकारी शाहनवाज आलम ने विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया. इसके उपरांत उपचुनाव 2024 मे सेंट्रल प्रोक्योरेमेंट डिलिवरी मैनेजमेंट से नवनिर्वाचित (निर्विरोध) कार्यकारिणी समिति सदस्य असीम रॉय को निर्वाची पदाधिकारी शहनवाज आलम एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने रॉय काे माला पहनाकर विजयी…

Read More