नयी दिल्ली. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी-यूजी के 1000 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए 19 जुलाई को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है. एनटीए ने 7 जुलाई को साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी 2024 की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी और घोषणा की थी कि यदि परीक्षा के संचालन के बारे में छात्रों द्वारा उठायी गई कोई शिकायत सही पायी जाती है तो वह 15 से 19 जुलाई के बीच सीयूईटी-यूजी अभ्यर्थियों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा. एजेंसी ने रविवार को पुन: परीक्षा कार्यक्रम की अधिसूचना तो जारी कर दी, लेकिन रिजल्ट की घोषणा…
Author: News Desk
जमशेदपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) अरुण राठौड़ रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने स्टेशन के विकास कार्यों की जानकारी ली. डीआरएम चाईबासा और डांगवापोसी स्टेशनों के निरीक्षण के बाद यहां पहुंचे थे. उन्होंने परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की. स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क में सुधार जैसी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उनका उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा. बेहतर यात्री सूचना प्रणाली समेत अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीआरएम देर रात डीआरएम स्पेशल सलून से चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गये.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का मामला, टाटा ट्रेंट इंडिया लिमिटेड नामक खाते में मंगाए रुपए फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले का मुकदमा साइबर थाने में दर्ज हुआ है. यहां युवक से टाटा ब्रांड की कंपनी जूडिया की फ्रेंचाइजी के नाम से ठगों ने 11.80 लाख रुपये की ठगी की है. ठगों ने रुपए बैंक खाते में मंगाए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.भुक्तभोगी प्रियांक रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि 12 जून 2024 टाटा टाटा ग्रुप की ब्रांड जुडियो कंपनी की फ्रेंचाइजी के लिए…
12 जुलाई को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट अंततः विवाह के बंधन में बंधे. मुंबई के बी.सी.के. में अंबानी परिवार के स्वामित्व वाली जिओ वर्ल्ड सेंटर में हुए अनंत-राधिका की बहूप्रतीक्षित शादी को वर्षों तक याद रखा जाएगा. वेडिंग में अंबानी परिवार का हर मेंबर रॉयल लग रहा था.दूल्हा अनंत अंबानी करोड़ों की लग्जरी कर में सवार होकर विवाह स्थल पर पहुंचे. सूत्र बताते हैं कि विवाह स्थल पर बहु स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया गया था. शादी में कई वैश्विक हस्तियां, व्यवसाई,फिल्म स्टार, क्रिकेटर एवं राजनेता भी शामिल…
रांची. झारखंड के कई इलाके में रविवार को भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश हो सकती है. रविवार को अधिकांश जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. वज्रपात की भी संभावना है. रविवार को पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में वज्रपात के साथ झमाझम बारिश की संभावना है. सोमवार से मॉनसून सीजन की गतिविधि में कमी आएगी. इस क्रम में कई स्थान पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.
रांची. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी ने रविवार को कहा कि बड़ी संख्या में युवा ‘‘आरएसएस की विचारधारा की ओर आकर्षित हो रहे हैं’’ और हर साल इसका हिस्सा बन रहे हैं. संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि ‘ज्वाइन आरएसएस’ मंच के माध्यम से हर साल एक लाख से अधिक युवा संघ से जुड़ रहे हैं. आंबेकर रांची में प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, इस वर्ष जून तक कुल 66,529 लोग आरएसएस में शामिल हुए हैं. संघ पदाधिकारी ने कहा कि…
किशनगंज. बिहार के किशनगंज जिले के पेटभरी गांव के निकट रविवार को एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें दो बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य जख्मी हो गये. हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ और मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना में हताहत हुए लोग जीप में सवार थे. पुलिस के एक बयान में कहा गया, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी सात घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना…
Varanasi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत दर्शन पूजन किया. काशी विश्वनाथ में दर्शन पूजन के बाद मां अन्नपूर्णा दरबार में पहुंचे. वहां भी पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद काशी के कोतवाल काल भैरव बाबा के दरबार में भी पहुंचे. दर्शन पूजन के दौरान काशी की गलियों में टहलते समय उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि ‘बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है’.
Ranchi. केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान विजय संकल्प सभा में शामिल होने के लिए रविवार को यहां पहुंचे. चौहान ने यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हमने आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. चौहान खिजरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा में शामिल हुए. चौहान राज्य चुनाव प्रभारी के तौर पर तीसरी बार झारखंड का दौरा कर रहे हैं.
Puri.ओडिशा के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार पूरे 46 साल बाद रविवार को दोबारा खोला गया. इस दौरान एसआई के अधिकारी समेत 11 लोग मौजूद हैं. रत्न भंडार में लकड़ी के छह संदूक भेजे गये हैं. यह जानकारी ओडिशा के सीएमओ ने दी. रत्न भंडार को खोलने के लिए राज्य सरकार ने 14 जुलाई, 1: 28 मिनट का समय तय किया था. इससे पहले रत्न भंडार का दरवाजा 1978 में खोला गया था. उस समय 367 गहने मिले थे, जिनका वजन 4,360 तोला था. मंदिर का रत्न भंडार खोलने के लिए तैयारियां सुबह से ही की जा रही थीं.…
