Author: News Desk

रांची. बंगाल की खाड़ी में फिर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर झारखंड में दिखेगा. राजधानी सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. अगले दो-तीन दिनों तक इसका असर रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि सोमवार (15 जुलाई) को भी राजधानी सहित कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है. झारखंड में आज फिर कई जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून का टर्फ राजस्थान, उत्तर प्रदेश व बिहार होते हुए रांची…

Read More

बैरकपुर. फिर ट्रेन दुर्घटना हुई है. उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह और सोदपुर स्टेशन के बीच बंद लेबल क्रॉसिंग (रेलवे फाटक) पर हजारदुआरी एक्सप्रेस ने एक स्कॉर्पियो समेत दो वाहनों को टक्कर मार दी. यह घटना रविवार शाम की है. इस घटना में वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक स्कॉर्पियो बीटी रोड से रहड़ा की ओर जा रही थी. एक अन्य वाहन खड़दह स्टेशन से सटे लेबल क्रॉसिंग में प्रवेश कर गया. बताया जा रहा है कि रेलवे सिग्नल को नहीं मानते हुए जल्दबाजी में दोनों वाहन रेलवे लाइन पर चले…

Read More

भुवनेश्वर. ओडिशा के पुरी में स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर का ‘रत्न भंडार’ 46 साल बाद रविवार दोपहर को फिर से खोला गया. अधिकारिय़ों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आभूषणों, मूल्यवान वस्तुओं की सूची बनाने और भंडार गृह की मरम्मत करने के लिए रत्न भंडार को खोला गया है। इसके पहले 1978 में इसे खोला गया था.  उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित समिति के सदस्यों ने दोपहर करीब 12 बजे मंदिर में प्रवेश किया और अनुष्ठान करने के बाद रत्न भंडार को दोपहर 1.28 बजे शुभ मुहूर्त पर पुनः खोला गया। रत्न भंडार की…

Read More

रांची. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो और कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कुल 461 वादे किए थे, लेकिन वे सभी ‘झूठ का पुलिंदा’ थे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड चुनाव प्रभारी चौहान एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां आए थे. चौहान ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने घोषणापत्र में लोगों से 144 वादे किए थे, जबकि कांग्रेस ने 317 वादे किए थे। कुल मिलाकर गठबंधन ने 461 वादे किए थे, लेकिन वे सभी झूठ का पुलिंदा थे.’…

Read More

जमशेदपुर. वर्टिगो की समस्या होने पर चक्कर आ सकता है, शरीर में ब्लड की सप्लाई कम होने से ब्लड प्रेशर गिरने लगता है. इस वजह से वर्टिगो का अटैक आ सकता है. सिर दर्द, चक्कर वर्टिगो के लक्षण हैं. रविवार को टाटा मोटर्स मेडिकल सोसाइटी के तत्वावधान में टाटा मोटर्स अस्पताल के ईएनटी विभाग की ओर से स्वर्ण जयंती पर आयोजित वर्टिगो पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए चिकित्सकों ने कहीं. इस मौके पर डॉ. एस.एल. श्रीवास्तव, डॉ. अरुणिमा वर्मा, डॉ. राजेश ठाकुर और डॉ. प्रिया अमिताभ मौजूद थे, जिन्होंने वर्टिगो से बचने के उपाय और उसके लक्षणों पर…

Read More

चाईबासा. हरिगुटू में आयोजित दो दिवसीय आदिवासी युवा महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में रविवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा राष्ट्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. नयी कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामद, सुरा बिरूली को उपाध्यक्ष, गब्बरसिंह हेंब्रम को महासचिव, सुरेंद्र पूर्ति को कोषाध्यक्ष, सभी को सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए जिम्मेदारी दी गयी. आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा की नियमावली के तहत चार पदों के निर्वाचन के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया था. प्रतिनिधि सभा में उपस्थित लोगों के सामने चयनित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी. उसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र…

Read More

राजधनवार. बरजो स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय के समक्ष रविवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण प्रसाद सिंह उपस्थित थे. इस दौरान कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया. आगामी विधान सभा चुनाव में इससे भी बड़ी जीत तथा सूबे में एनडीए की डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की…

Read More

ब्रह्मपुर. ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को एक रंगमंच प्रदर्शन के लिए बनाए गए धातु के मंच पर चढ़ने के दौरान 18 बच्चों सहित कम से कम 20 लोग बिजली का करंट लगने से झुलस गए. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना फासीगुडा गांव में हुई, जब आठ से 13 साल की उम्र के बच्चे प्रदर्शन के बाद बारिश के बीच मंच पर खेल रहे थे. बच्चों को सुरक्षित निकालने का प्रयास करते समय दो अन्य लोग झुलस गए. एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है. ब्रह्मपुर की…

Read More

मुंबई के सेवरी स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन पर एक अज्ञात लड़के द्वारा खतरनाक स्टंट (कलाबाजी) करने के मामला प्रकाश में आने के बाद मध्य रेलवे को सख्त चेतावनी जारी करना पड़ा. रेलवे के आदेश के बाद ट्रेनों में स्टंट करने वालों को अब सावधान होने की जरूरत है. रेलवे के इस आदेश के विपरीत स्टंट करते पकड़े जाने पर भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. उक्त स्टंट के मामले में पुलिस को लड़के की तलाश जारी है, उक्त स्टंट बाजी हार्बर लाईन नेटवर्क पर किए जाने की चर्चा है.उक्त स्टंट बाजी का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर…

Read More

कोलकाता. बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत अंतर्गत 145वीं बटालियन के जवानों ने उत्तर 24 परगना स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आइसीपी) पेट्रापोल में तस्करी की घटना को विफल करते हुए एक बांग्लादेशी यात्री को सोने के छह बिस्कुट के साथ पकड़ा. आरोपी का नाम मोहम्मद तारीकुल इस्लाम है, जो सोने के बिस्कुट को मलद्वार के जरिये शरीर में छिपाकर बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुसा था. जब्त किये सोने के बिस्कुट का वजन लगभग 700 ग्राम है और उनकी कीमत करीब 51.33 लाख रुपये आंकी गयी है. इधर, भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे उत्तर 24 परगना के बागदा थानांतर्गत नलदूगाड़ी ग्राम में घुसपैठ…

Read More