कोलकाता. सीबीआइ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच में जुटा हुआ है. अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, सीबीआइ की ओर से साॅल्टलेक और न्यूटाउन इलाके में छापेमारी की गयी है. अभियान के दौरान सीएपीएफ के जवान भी उनके साथ रहे. बताया जा रहा है कि झारखंड और बिहार में गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर बंगाल में भी अभियान चलाया गया. जांच की बाबत आधिकारिक तौर पर सीबीआइ की ओर से कुछ नहीं बताया गया…
Author: News Desk
धनबाद. जमीन विवाद में मारपीट की घटना के बाद इलाज के दौरान मोती यादव के मौत हो गयी. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने शव को बिनोद बिहारी महतो चौक के पास रखकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिजनों ने कहा कि अपराधियों ने रंगदारी के लिए मोती यादव की हत्या कर दी. मोती यादव की मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों ने रविवार को अपराह्न तीन बजे के आसपास बिनोद बिहारी चौक के समीप शव को खाट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान घर की महिलाएं और मृतक…
बहरागोड़ा. झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ विद्युत रंजन षाड़ंगी व प्रशासनिक न्यायाधीश सुजीत रंजन प्रसाद ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रविवार को ग्राम न्यायालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह न्यायालय न्यायिक व्यवस्था के लिए यह प्रवेश द्वार साबित होगा. न्याय सुलभ होगा. न्याय व्यवस्था सरल और सहज हो इस दिशा में यह एक प्रयास है. प्रशासनिक न्यायाधीश सुजीत रंजन प्रसाद ने कहा कि यहां पर दो साल से कम सजा की सुनवाई होगी. डीजेएम अनिल मिश्रा ने कहा कि राज्य में इस ग्राम न्यायालय के लिए 40 मामलों को स्थानांतरित किया गया है. सोमवार…
खिजरी विस क्षेत्र में भाजपा की विजय संकल्प सभा का आयोजन रांची. झारखंड में घुसपैठियों के खुलेआम आइडी और आधार कार्ड बनाये जा रहे हैं. इनको देश की नहीं, केवल अपने वोट बैंक की चिंता है. वोट की यह भूख भारत को तबाह करने से भी नहीं चूक रही है. बालू की लूट मची हुई है. झारखंड में ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं, जहां घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीनों के मालिक बन रहे हैं. ये महिलाएं आरक्षित सीटों से चुनाव भी लड़ रही हैं. यह खेल झारखंड को तबाह और बर्बाद कर…
चतरा. चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी पर एक व्यवसायी से अपराधियो ने लूटपाट की घटना का अंजाम दिया. लूटपाट चतरा शहर के में रोड निवासी बिगन कुमार के साथ घटी. अपराधियों ने बिगन से दो लाख रुपए लूट लिए. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम व्यवसायी तगादा करके बाइक से जोरी की ओर से चतरा आ रहे थे. इस दौरान कुछ अपराधियों ने संघरी घाटी के पास उसे रोका और मारपीट करने लगे. पिस्टल दिखाकर दो लाख रुपये लूट लिया. इस संबंध में लूट के शिकार व्यवसायी ने सदर थाना में आवेदन दिया है. सूचना के बाद लूट घटना…
सरायकेला . सरायकेला टाउन हॉल में रविवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में चुनाव के दौरान बेहतर करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि विपक्ष झूठ के सहारे राजनीति कर रहा है. इसे पर्दाफाश करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद मजबूत नहीं होती.आज भी विपक्ष के पास जितनी सीटें है, उससे ज्यादा अकेले भाजपा ने जीती है.भाजपा ने झारखंड को बनाया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र ने…
चांडिल. आजसू पार्टी ने चांडिल के भादुडीह में आयोजित चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का रविवार को आयोजन किया. इस कार्यक्रम के साथ ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि हम मिशन 2024 की शुरुआत आज ईचागढ़ से कर रहे हैं और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जायेंगे. कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर काम करें. मौके पर सभी चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ली. यह कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलेगा और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन होगा. इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने…
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. इसी के तहत रविवार की सुबह सुरक्षाबल मनोहरपुर क्षेत्र में जंगल घुसी थी. इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी. पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल में छिप गये. हालांक, पुलिस का अभियान अब भी जारी है. पुलिस ने नक्सलियों के कई कैंप ध्वस्त कर दिये हैं. कुछ सामान भी बरामद किये गये हैं. सुरक्षा बलों की टीम शनिवार देर रात जंगल में घुसी. रविवार सुबह ऑपरेशन शुरू हुआ. पुलिस को देख नक्सलियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की.…
मुंबई. मुंबई के सेवरी स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन पर चढ़ कर एक अज्ञात लड़के को खतरनाक ‘स्टंट’ (कलाबाजी) करते हुए दिखाने वाले वीडियो के सामने आने के बाद मध्य रेलवे को सख्त चेतावनी जारी करने के साथ उस लड़के की तलाश शुरू करनी पड़ी. यह स्टंट हार्बर लाइन नेटवर्क पर किया गया। कुछ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा घटना का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए जाने के बाद मध्य रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि लड़के का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास…
मुंबई. महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में रविवार शाम भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. कोंकण रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि भूस्खलन शाम करीब पांच बजे विन्हेरे (रायगढ़) और दीवान खावती (रत्नागिरी) स्टेशनों के बीच एक सुरंग के ठीक बाहर हुआ. उन्होंने कहा कि उस समय इस खंड से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी. अधिकारी ने बताया कि कोंकण मार्ग पर विभिन्न स्टेशनों पर लंबी दूरी की पांच- छह ट्रेन रोक दी गई हैं. अधिकारी ने बताया कि पटरी साफ करने…
