Author: News Desk

सीतारामडेरा के रमेश की सोने के गहनों से भरी अटैची ले गये चोर, तो रविरंजन का गायब हो गया ट्राली बैग जमशेदपुर. साउथ बिहार एक्सप्रेस से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. दरअसल, सीतारामडेरा के रहने वाले रमेश प्रसाद सोने के गहनों से भरी अटैची लेकर आरा से लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में चोरों ने ट्रेन से ही उनकी अटैची गायब कर दी. अटैची दानापुर से पटना जंक्शन के बीच में गायब कर दी गयी है. इस संबंध में पटना जंक्शन के जीआरपी में केस दर्ज कराया गया है. इस संबंध में टाटानगर रेल पुलिस को सूचना…

Read More

रांची. राज्य के 12 जिलाें में पदस्थापित 2300 सहायक पुलिसकर्मी झारखंड पुलिस में समायोजन की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से मोरहाबादी मैदान में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. लेकिन कोई उनकी सुध नहीं ले रहा है. इस कारण उनमें आक्रोश है. इसी आक्राेश में सहायक पुलिसकर्मी सोमवार को मोरहाबादी से राजभवन घेराव करने के लिए निकले. इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में रैपिड एक्शन पुलिस तथा जिला बल को तैनात कर मोरहाबादी टीओपी के समीप बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया गया. वे लोग सोमवार को दिन के 12 बजे से शाम सात बजे तक लगातार सात घंटे…

Read More

एजीएम में जमशेदपुर प्लांट में घटी दुर्घटना और मौत को लेकर सवाल किया गया. इस पर मैनेजमेंट ने जवाब दिया मुंबई. टाटा स्टील की 117वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन सोमवार को मुंबई में आनलाइन किया गया. इस वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता मुंबई से टाटा संस और टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की. मौके पर टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी समेत अन्य मौजूद थे. एजीएम में टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में घटी दुर्घटना और मौत को लेकर सवाल किया गया. इस पर मैनेजमेंट ने जवाब दिया. बताया, कर्मचारियों की…

Read More

छह पकड़ाये, विवेक पर था एक करोड़ का इनाम, सभी को धनसार थाना में रख कर पूछताछ की जा रही धनबाद. एक करोड़ के इनामी माओवादी सेंट्रल कमेटी मेंबर विवेक उर्फ प्रयाग मांझी उर्फ फुच्चू उर्फ करण उर्फ लेटरा की पत्नी जया उर्फ चिंता को पुलिस की स्पेशल टीम ने धनबाद से गिरफ्तार किया है. उसके साथ उसके एक महिला, एक युवती और एक पुरुष को भी पकड़ा गया है. सभी को धनसार थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. पूर्व में माओवादियाें का शीर्ष नेता प्रशांत बोस व उनकी पत्नी शीला मरांडी को पुलिस ने सरायकेला से…

Read More

मेदिनीनगर. बस की चपेट में आने से ओमप्रकाश विश्वकर्मा (29) की मौत हो गयी. इसके बाद बेकाबू भीड़ जमकर उपद्रव मचाया. बस में तोड़फोड़ की. इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया. घटना पांकी-मेदिनीनगर पथ पर आंबेडकर चौक के पास सोमवार दोपहर डेढ़ बजे की है. सूचना पर पुलिस पहुंची, तो बेकाबू भीड़ ने उसे भी खदेड़ दिया. इसके बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया. पुलिस-प्रशासन और पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता की पहल पर करीब चार घंटे बाद जाम हटाया गया. युवक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गयी बस कुंदरी निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा मेदिनीनगर से…

Read More

देवघर.पटना-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन की जेनरल बोगी में 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध यात्री का शव बरामद किया गया है. जसीडीह स्टेशन पर रेल पुलिस ने ट्रेन से अर्धनग्न अवस्था में शव को उतारा. उसकी पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पाकर जीआरपी व आरपीएफ के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. सोमवार की दोपहर को स्टेशन के पदाधिकारी द्वारा थाना को सूचना दी थी कि प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन नंबर 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी में एक व्यक्ति…

Read More

घाटशिला. हिकिम मार्डी अपनी मां धानो मार्डी के साथ बाइक से डुमरिया से अपने घर हलुदबनी लौट रहा था. इसी बीच मऊभंडार आइसीसी गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक से उसकी मां गिर गयी और वाहन चालक उस पर वाहन चढ़ाते हुए फरार हो गया. इससे धानो मार्डी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. हादसे के बाद हिकिम मार्डी और उसकी मां धानो मार्डी को आसपास के ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉ मीरा मुर्मू ने धानो मार्डी को मृत घोषित कर दिया. हिकिम मार्डी को…

Read More

 हजारीबाग. हजारीबाग-बरही पथ (एनएच-33) स्थित नगवां के समीप लक्ष्मी लाइन होटल के पास से ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी गिरफ्तारी यूपी के बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हजारीबाग पुलिस ने की है. तस्करों के पास से चार किग्रा ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये से अधिक है. तस्करों के पास से एक कार, दो बाइक और छह मोबाइल भी बरामद हुए हैं.एसडीपीओ कुमार शिवाशीष ने बताया कि चतरा के जंगल में तस्कर अफीम में केमिकल्स मिलाकर ब्राउन शुगर बनाते हैं. वहां से झारखंड,…

Read More

भाजपा का विस स्तरीय विजय संकल्प सभा सह सम्मेलन घाटशिला. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सांसद के रूप में मेरा तीसरा कार्यकाल, यह मेरी जीत नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की जीत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, यह सेमीफाइनल था. 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव फाइनल होगा. सभी कार्यकर्ता झारखंड में चल रही भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकने के लिए अभी से कमर कस लें. सांसद विद्युत वरण महतो बतौर मुख्य अतिथि नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर भवन में सोमवार को आयोजित विजय संकल्प सभा सह कार्यकर्ता…

Read More

कुमारडुंगी के खंडकोरी गांव की वन अधिकार समिति की सदस्य हैं लक्ष्मी सिंकू, जा रही थीं ड्यूटी, तभी भालू ने किया हमला चाईबासा. कुमारडुंगी के खंडकोरी गांव की वन अधिकार समिति की सदस्य लक्ष्मी सिंकू (55) सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे ड्यूटी के लिए जंगल की ओर गयी थीं. इसी दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया. लक्ष्मी सिंकू और भालू के बीच काफी देर तक उठा-पटक चलता रहा. लक्ष्मी सिंकू ने हिम्मत जुटा कर भालू को पकड़ कर फेंक दिया. इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया. वह लहूलुहान होकर किसी तरह घर पहुंचीं. लख्मी का बायें पैर…

Read More