जमशेदपुर. जमशेदपुर पुलिस ने मंगलवार को दंगा नियंत्रण की तैयारियों को परखा. इसे लेकर गोलमुरी पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. इस दौरान एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी ऋषभ गर्ग मौजूद रहे. उन्होंने जवानों को अभ्यास कराया. यहां दंगाई भी पुलिसकर्मी ही थे. सादे लिबास में पुलिसकर्मी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे. वहीं, पुलिस की ओर से उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा था. माइक के माध्यम से सिटी डीएसपी सुधीर कुमार चेतावनी देते दिखे. मुहर्रम को देखते हुए पुलिस ने यह रिहर्सल किया.
Author: News Desk
चाईबासा . चाईबासा-रांची मुख्य मार्ग पर चक्रधरपुर में सोमवार की देर रात बड़ी सड़क दुर्घटना घटी. पोटका के पास तेज रफ्तार चुनमुन बस ने दो स्कूटी सवार युवकों को कुचल दिया. दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में बिभु बारला व उसका चचेरा भाई बुधराम शामिल है. दोनों युवक पोटका से छऊ नृत्य देखकर अपने गांव चंद्री लौट रहे थे. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया. इस घटना में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी है. रात अधिक होने…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता डॉ अजय कुमार के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर नदी किनारे बसे घरों को तोड़ने संबंधी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।वहीं उपायुक्त ने उन्हे आश्वस्त किया की न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि एनजीटी( नेशनल ग्रीन ट्रिब्य़ूनल ) द्वारा की गई एक तरफा कार्रवाई उचित नहीं है। हम इसका पुरजोर विरोध करते है। उन्होंने कहा कि नदी तट पर बन रहे आलीशान अपार्टमेंट एनजीटी को नही दिखता है जबकि दिहाड़ी मजदूरी कर…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में देश के हर एक प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करने को लेकर भाजपा सरकार पर जानकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर मीडिया सूचना का अधिकार कानून (RTI) का इस्तेमाल कर उन उम्मीदवारों के यूपीएससी परीक्षा के सटीक अंक पता लगा ले जो भाजपा नेता के रिश्तेदार हैं, तो वे चौंक जाएंगे. सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. डॉ. अजय ने NEET परीक्षा के पेपर लीक का भी जिक्र किया और कहा कि अगर…
पुरी. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंगलवार को कहा कि रत्न भंडार का आंतरिक कक्ष बृहस्पतिवार (18 जुलाई) को सुबह नौ बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट के बीच फिर से खोला जाएगा, ताकि आभूषणों को मंदिर में स्थित अस्थायी कोषागार में स्थानांतरित किया जा सके. यह निर्णय मंगलवार को यहां एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी, रत्न भंडार को खोलने के दौरान देखरेख के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विश्वनाथ रथ, पुरी के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक के दौरान लिया गया. रत्न भंडार को 46…
नयी दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले असंतुष्ट उम्मीदवारों को किसी भी मतदान केंद्र के ईवीएम मशीन से प्रयोगिक मतदान या प्रयोगिक तौर पर वीवीपैट की पर्चियों की जांच सहित विभिन्न विकल्प दिए हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को जारी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के मुताबिक चुनाव में दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों को बड़ी संख्या में उनके चुने हुए मतदान केंद्रों के ईवीएम की जांच करने का विकल्प दिया गया…
हंस 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं पटना. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को बिहार, दिल्ली और पुणे में कई परिसरों पर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. हंस 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं. सूत्रों ने बताया कि एजेंसी…
पटना. नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. एसबीआई ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें पंकज सिंह की गिरफ्तारी पटना से हुई है. एक अन्य आरोपी राजकुमार सिंह ‘राजू’ को हजारीबाग से पकड़ा गया है. पंकज सिंह पर नीट का पेपर चोरी करने का आरोप है. पंकज कुमार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के उस ट्रक से पेपर चुराया था, जो नीट परीक्षा का पेपर ले कर जा रहा था. इसके बाद ही पेपर को आगे बांटने के लिए दिया गया था. जिसमें अन्य आरोपियों ने मदद की थी. पंकज…
बख्तियारपुर-बिहारशरीफ सड़क मार्ग के निर्माणाधीन फोरलेन पर हुआ सड़क हादसा, कई जख्मी Patna. पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-बिहारशरीफ सड़क मार्ग के निर्माणाधीन फोरलेन पर हुये सड़क हादसे में मंगलवार को सुबह छह लोगों की मौत हो गयी तथा पांच घायल हो गये. बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर हुए इस हादसे के बारे में बताया कि एक स्कॉर्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुल छह लोगों की मृत्यु हो गयी है. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए पांच लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. उन्होंने स्थानीय लोगों…
पुरी राजभवन के सहायक अनुभाग अधिकारी बैकुंठ प्रधान का तबादला गृह विभाग में कर दिया गया भुवनेश्वर. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के बेटे ललित दास पर मारपीट करने का आरोप लगाने वाले पुरी राजभवन के सहायक अनुभाग अधिकारी बैकुंठ प्रधान का तबादला गृह विभाग में कर दिया गया है. जानें तबादला आदेश में क्या कहा एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि संसदीय कार्य विभाग में सहायक अनुभाग अधिकारी एवं वर्तमान में राज्यपाल सचिवालय में तैनात प्रधान को तत्काल प्रभाव से गृह विभाग में स्थानांतरित और तैनात किया जाता है. प्रधान की पत्नी ने लगाया था आरोप बैकुंठ प्रधान…
