Author: News Desk

भुवनेश्वर. ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने राजभवन के एक अधिकारी पर सात जुलाई को हमला करने के आरोपों को लेकर राज्यपाल रघुबर दास के बेटे ललित कुमार के खिलाफ कार्रवाई की फिर से मांग की. बीजद नेता लेखाश्री सामंतसिंघार ने पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल के बेटे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के दौरान पुरी में राजभवन के एक सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) पर हमला करने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पीड़ित कई दिनों से न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई…

Read More

रांची. भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता विश्वसरमा पर कटाक्ष करते हुए झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें असम में बाढ़ की स्थिति नहीं दिख रही है, जहां 180 से अधिक मारे गये. हजारों बेघर हो गये. यहां पर सदियों से लोग बसे हैं, आपसी सौहार्द कायम है. भातृत्व कायम है. इनके खिलाफ इन्हें बोलने के लिए लाया गया है. मगर यह झारखंड है. यह असम नहीं है. भट्टाचार्य मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. भट्टाचार्य ने कहा कि आधे देश में बाढ़…

Read More

कोलकाता. दुर्गापुर से मंदारमणि घूमने आये छह पर्यटक मंगलवार को समुद्र में स्नान करने के दौरान डूब गये. हालांकि, पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिनमें दो को मृत करार दिया गया है. अन्य तीन चिकित्साधीन हैं. इधर, समुद्र में डूबे एक पर्यटक का पता नहीं चल पाया है. उसकी तलाश के लिए गोताखोरों व डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (डीएमजी) की टीम की मदद ली जा रही है. खोज कार्य में स्पीड बोट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.पुलिस के अनुसार, दुर्गापुर से पर्यटकों का दल मंदारमणि घूमने आया था. मंगलवार को अपराह्न करीब 12.30 बजे पर्यटकों में शामिल…

Read More

कोलकाता. राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ किसी तरह की मानहानि संबंधी बयान मुख्यमंत्री न दें. मंगलवार को कलकत्ता हाइकोर्ट ने यह निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के साथ तृणमूल कांग्रेस के तीन अन्य मंत्रियों को भी यही निर्देश न्यायाधीश कृष्णा राव ने दिया. गौरतलब है कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री सहित अन्य के खिलाफ हाइकोर्ट में मानहानि का मामला दायर किया था. मंगलवार को न्यायाधीश ने राज्यपाल के आवेदन को मंजूर करते हुए अपने अंतरिम निर्देश में कहा कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद पर हैं. यदि इस समय कोई अंतरिम निर्देश नहीं दिया गया, तो आनेवाले दिनों में इस तरह की बयानबाजी…

Read More

सभी विद्यार्थी छुट्टी होने के बाद टेंपो से घर जा रहे थे, जाटा हाईवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा गढ़वा. फोरलेन बाइपास पर जाटा गांव क्रॉसिंग के पास मंगलवार की दोपहर पिकअप वैन व टेंपो में हुई टक्कर में टेंपो में सवार दो छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पांच विद्यार्थी घायल हो गये. मृत छात्र सत्यम कुमार (आठ ) व देवानंद कुमार है. इस घटना में घायल जाटा गांव निवासी रंजन कुमार, दीपांकर मेहता, दिव्या भारती, अंकुश भारती व टेंपो चालक महावीर राम का पुत्र उदय राम के नाम शामिल है. सभी आरएन टैगोर स्कूल सहिजना के…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने बिहार सरकार की 2015 की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया है, जिसके तहत उसने अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से ‘तांती-तंतवा’ जाति को हटाकर अनुसूचित जातियों की सूची में ‘पान/सावासी’ जाति के साथ मिला दिया था. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार के पास संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत प्रकाशित अनुसूचित जातियों की सूची में छेड़छाड़ करने का कोई अधिकार या क्षमता नहीं है. पीठ ने कहा कि अधिसूचना के खंड-1 के तहत निर्दिष्ट अनुसूचित जातियों की सूची में केवल संसद द्वारा बनाए गए कानून…

Read More

नयी दिल्ली. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने एक नोटिस जारी कर मेडिकल कॉलेजों से आग्रह किया है कि वे नीट-यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए अपने आधिकारिक पोर्टल पर अपनी सीट डालें. नीट-यूजी के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है.नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में अगली सुनवाई 18 जुलाई को है. एमसीसी का कहना है कि स्नातक स्तरीय चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले संस्थान 20 जुलाई तक पोर्टल पर अपनी सीट की सूची डाल सकते हैं.

Read More

नयी दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले असंतुष्ट उम्मीदवारों को किसी भी मतदान केंद्र के ईवीएम मशीन से प्रयोगिक मतदान या प्रयोगिक तौर पर वीवीपैट की पर्चियों की जांच सहित विभिन्न विकल्प दिए हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को जारी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के मुताबिक चुनाव में दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों को बड़ी संख्या में उनके चुने हुए मतदान केंद्रों के ईवीएम की जांच करने का विकल्प दिया गया…

Read More

नयी दिल्ली. सरकार ने अगले सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र से पहले 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. संसदीय कार्य मंत्रालय ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी. बयान में कहा गया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू संसद के बजट सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. यह सर्वदलीय बैठक 21 जुलाई, 2024 को सुबह 11 बजे संसदीय सौध स्थित मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी. सत्र आरंभ होने से पहले सभी दलों के सदन के नेताओं की इस पारंपरिक बैठक में…

Read More

जमशेदपुर. मोहर्रम के दौरान शहर की शांति व्यवस्था बरकरार रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ की टीम ने मंगलवार को शहर के कई क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गयी. मुहर्रम को लेकर शहर में जगह-जगह फोर्स की तैनाती की गयी है. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. मोहर्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से नो इंट्री के समय में फेरबदल किया गया है. बुधवार की…

Read More