Deoghar. दुमका नगर श्रीअमड़ा-रामपुर रिंग रोड पर रानीडिंडा गांव के पास करंट लगने से पश्चिम बंगाल के कांवरिया की मौत हो गयी. मृतक का नाम छोटू घोष (25) है. वह उत्तर दिनाजपुर के सुभाषगंज का रहनेवाला था. घटना बुधवार शाम की है. वह देवघर के बाबाधाम और दुमका के बाबा बासुकिनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक करने के बाद तारापीठ जा रहा था. इसी दौरान मृतक अंधेरे में बिजली के तार की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गयी. साथी कांवरियों ने बताया कि 10 लोग पश्चिम बंगाल से झारखंड के देवघर जाने के लिए मंगलवार को चले थे. बुधवार को…
Author: News Desk
सरायकेला. सरायकेला से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नारायणपुर गांव में मोहर्रम जुलूस तय रूट से अलग स्थान पर चला गया. एक पक्ष के धार्मिक स्थल के पास तेज डीजे बजाने और जुलूस द्वारा नारेबाजी किए जाने से लोग आक्रोशित हो गए. इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी. घटना से आक्रोशित एक अन्य पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और जुलूस में शामिल लोगों के साथ मारपीट की. घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण होने पर सरायकेला पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. जानकारी…
जमशेदपुर :आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं तारकेश्वर शर्मा पुण्य स्मृति के सहयोग से 50 यूनिट रक्त दान तथा 100 पौधों दान किया गया. जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आनंद मार्ग के द्वारा आयोजित 110 वा रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 मनुष्यों ने रक्तदान किया तथा 100 निःशुल्क पौधा वितरण किया गया. आनंद मार्ग के सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है. रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता. शिविर में लोग स्वेच्छा से परम…
Ranchi. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दावा किया कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार सत्ता में वापस आती है तो झारखंड के मूल निवासी अल्पसंख्यक हो जाएंगे. हटिया में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड और इसकी परंपराओं को बचाने के लिए है. उन्होंने कहा कि अगर झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन फिर से सत्ता में आता है तो राज्य के मूल निवासी अल्पसंख्यक हो जाएंगे. बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण राज्य की जनसांख्यिकी बदल रही है. घुसपैठिए महिलाओं से शादी कर लूट रहे जमीन…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस की एक टीम ने धोखाधड़ी मामले के अभियुक्त अंशुल गुप्ता को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार होने की सूचना हैl सूत्रों की माने तो उसे वहां के स्थानीय कोर्ट में प्रस्तुत किया गया हैं। कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर उसे जमशेदपुर लाया जा रहा है जहां उसकी पेशी कोर्ट में होगी। इस अंशुल गुप्ता के खिलाफ साकची ठाकुर बाड़ी रोड के राजेश कुमार चौधरी की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने परिवाद कोर्ट में दाखिल किया और जिसके आधार पर साकची पुलिस में प्राथमिकी दर्ज हुई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद एवम् कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा राज में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, बल्कि उन्हें सजा दी जाती है. यही भाजपा का चाल और चरित्र है. उन्होंने कहा कि ओडिशा राजभवन के कर्मचारी बैकुंठ प्रधान ने राजपाल रघुवर दास के साहबजादे ललित दास पर 7 जुलाई को उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसकी शिकायत बैकुंठ प्रधान ने विभागीय उच्च अधिकारियों सहित राजपाल को भी थी. डॉ अजय ने…
Dhanbad.मोहर्रम के दिन सुबह-सुबह धनबाद में बवाल हो गया, तीन अखाड़ा कमेटियां आपस में ही भिड़ गयीं. एक-दूसरे पर कमेटियों के सदस्यों ने ईंट-पत्थर बरसाए. जमकर मारपीट हुई. मामला झरिया का है. हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पत्थरबाजी कर रहे लोगों को रोका. काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. मुहर्रम के जुलूस के दौरान तरह-तरह के करतबों के बीच कुछ लोग आग के शोलों से खेल रहे थे. पुलिस ने उन्हें ऐसा करतब करने से मना किया, तो कथित तौर पर आग का एक गोला पुलिस पर फेंक दिया गया. गनीमत…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई है. जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं. मुठभेड़ के दौरान पुलिस जवानों को हथियार और कारतूस भी बरामद करने में सफलता मिली है. इस घटना की पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने पुष्टि की है. हालांकि, पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों की तरफ फरार हो गए. मुठभेड़ स्थल से सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं. बरसात…
रांची. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मंगलवार को हजारीबाग पहुंचे. दोपहर तीन बजे सरयू राय डेमोटांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय व झारखंड की राजनीति पर विचार विमर्श हुआ. विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. मुलाकात के बाद सरयू राय ने कहा कि यशवंत सिन्हा से हमारा पुराना संबंध है. उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास कैसे हो, विकास के नाम पर जो भी गलत कार्य किये गये हैं उसकी रोकथाम के लिए क्या रणनीति हो इन सभी मुद्दों पर दोनों नेताओं ने विचार विमर्श किया.…
रांची. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता कुणाल षाड़ंगी ने मंगलवार को पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह ‘एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की तरह’ काम कर रही है और उसे ‘इशारों पर काम करने वाले रोबोट’ चाहिए. षाड़ंगी ने सात जुलाई को भाजपा छोड़ दी थी और कहा कि पार्टी को प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह अब अलग विचार वाली पार्टी नहीं रही और नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्यालय के निर्देशों का पालन करना पड़ता है. भाजपा एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की तरह काम कर रही है, जहां एक संरचना…
