New Delhi. सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG 2024 परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी से संबंधित मामलों की सुनवाई जारी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसके ‘सामाजिक प्रभाव’ हैं. हम आज सुनवाई करेंगे. लाखों युवा छात्र इसका इंतजार कर रहे है. हमें सुनवाई करने और निर्णय लेने दीजिए. कोर्ट ने कहा कि मामले में जल्दबाजी है. लाखों छात्र इस मामले में नतीजे का इंतजार कर रहे हैं. शीर्ष कोर्ट को सूचित किया गया है कि सीबीआई ने कथित नीट-यूजी पेपर लीक और कदाचार की चल रही जांच के संबंध में दूसरी स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से…
Author: News Desk
एमएस रामचंद्र राव हो सकते हैं नये चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने की है सिफारिश, राष्ट्रपति की मंजूरी बाकी Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. दरअसल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी 20 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं. शुक्रवार को उनका अंतिम कार्य दिवस है. नये चीफ जस्टिस की घोषणा तक अदालत के सबसे सीनियर जज सुजीत प्रसाद कार्यभार संभालेंगे. इससे संबंधित अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जारी कर दी है. झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस के तौर पर एमएस रामचंद्र राव का…
Patna. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET UG 2024) प्रश्नपत्र लीक मामले में एम्स पटना के तीन छात्रों से पूछताछ की है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. जिन छात्रों से पूछताछ की गई है, उनके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने एनआईटी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. उसे14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. पंकज को 30 जुलाई तक हिरासत में रखने के दौरान, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा उसकी…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. घटना में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दो आरक्षक-भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवानों के घायल होने की खबर है. अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के दरभा…
रांची.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि उनके राज्य में मुस्लिम आबादी बढ़कर अब 40 प्रतिशत हो गई है और पूर्वोत्तर राज्य में जनसांख्यिकी परिवर्तन एक ‘बड़ा मुद्दा’ है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी ने यहां पार्टी की एक बैठक के इतर यह टिप्पणी की. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं असम से संबंध रखता हूं और जनसांख्यिकी परिवर्तन मेरे लिए एक बड़ा मुद्दा है. मेरे राज्य में मुस्लिम आबादी अब 40 प्रतिशत है, जो 1951 में 12 प्रतिशत थी.यह मेरे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि जीवन-मरण का सवाल है.’ इससे पहले,…
नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट विवादों से घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 से जुड़ी याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा. यह परीक्षा पांच मई को आयोजित हुई थी. उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर 18 जुलाई के लिए अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इनमें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की याचिका भी शामिल है, जिसमें उसने विभिन्न उच्च न्यायालयों में उसके खिलाफ लंबित मामलों को उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है. उच्चतम न्यायालय…
नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में बिहार काडर के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी संजीव हंस, पूर्व राजद (राष्ट्रीय जनता दल) विधायक गुलाब यादव और अन्य के परिसरों पर छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक महंगी घड़ियां, करीब एक किलोग्राम सोने के आभूषण और निवेश संबंधी कुछ कागजात जब्त किए हैं. संघीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को पटना, दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़ और पुणे में करीब 20 परिसरों पर छापेमारी की. हंस 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव हैं. लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता…
पटना. बिहार पुलिस ने प्रदेश के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी थी. जीतन सहनी (70) की सोमवार रात दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी. दरभंगा पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘आरोपी की पहचान सुपौल बाजार इलाके के निवासी काजिम अंसारी (40) के रूप में हुई है. इसी इलाके में पूर्व मंत्री का पैतृक घर भी स्थित है. अंसारी ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है.…
हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग जिले के एक गांव में हिंदू समुदाय के लोगों ने बुधवार को परंपरागत तरीके से मुहर्रम पर ताजिया निकाला. इस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता. डुमरी गांव में मुहर्रम की परंपरा दशकों से निभाई जा रही है. साव परिवार इस परंपरा को निभाता आ रहा है. परिवार के सदस्य संजू साव ने कहा कि 1950 में यह परंपरा शुरू हुई थी जब उनके पूर्वजों ने ताजिया निकाला और इसे उनके परिवार ने जारी रखा. उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय के सदस्यों की मदद से एक स्थानीय मस्जिद के मौलाना ने आजादी के तीन…
पुरी. पुरी के जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 12वीं सदी के मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि रत्न भंडार (कोषागार) के आंतरिक कक्ष से कीमती सामान को अस्थायी ‘स्ट्रांग रूम’ में स्थानांतरित किया जाएगा. मंदिर के तहखाने में स्थित रत्न भंडार में एक बाहरी और एक आंतरिक कक्ष है. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रमुख अरबिंद पाधी ने बुधवार को कहा, बृहस्पतिवार को रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष को फिर से खोलने की व्यवस्था की जा रही है, इसलिए हमने मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. बृहस्पतिवार सुबह…
