Author: News Desk

डीवीसी के कुल नौ तापीय और पनबिजली संयंत्रों में से पांच झारखंड में, बाकी पश्चिम बंगाल में हैं कोलकाता. देश की पहली बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को कंपनी का रूप दिया जाएगा.इसकी दक्षता बढ़ाने के लिए कंपनी को पारेषण, उत्पादन और वितरण क्षेत्र की इकाइयों में बांटा जाएगा. यहां डीवीसी मुख्यालय में एक समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने निगम की सराहना करते हुए इसके कारोबार को अलग किये जाने के काम में तेजी लाने को कहा. उन्होंने निदेशक मंडल से अपनी विस्तार योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने को लेकर आईपीओ (आरंभिक…

Read More

नयी दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उन याचिकाओं पर बुधवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिनमें आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी किये जाने को चुनौती दी गई है और अंतरिम जमानत का अनुरोध किया गया है. केजरीवाल का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ने न केवल केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से की गई गिरफ्तारी की आलोचना की बल्कि उन्हें मामले में जमानत पर रिहा करने का भी अनुरोध किया. न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने मुहर्रम का अवकाश होने के बावजूद सुनवाई की. उन्होंने केजरीवाल और सीबीआई के वकीलों की दलीलें सुनीं…

Read More

अररिया. बिहार के अररिया जिले में बुधवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान बिजली की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से करीब 14 लोग झुलस गए. पुलिस ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. अररिया पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब मुहर्रम जुलूस पिपरा बिजवाड़ा इलाके में एक खुले मैदान से गुजर रहा था कि तभी ताजिया का एक हिस्सा बिजली की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया, जिससे जुलूस में शामिल करीब 14 लोग झुलस गए. बयान के मुताबिक, गंभीर रूप से झुलसे आठ लोगों को अररिया जिला सदर…

Read More

पटना. बिहार के पटना में पुलिस ने बुधवार को एक मकान से 37 कारतूस, गोला-बारूद और विस्फोटकों में इस्तेमाल होने वाले पोटेशियम नाइट्रेट, चारकोल पाउडर एवं अन्य सामग्री को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (कानून-व्यवस्था-द्वितीय) दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि दीघा एवं रुपसपुर थाना की संयुक्त टीम ने कुर्जी गेट संख्या-71 के पास स्थित पवन महतो के घर पर बुधवार सुबह छापेमारी के दौरान 35 जिंदा कारतूस, पोटेशियम नाइट्रेट से भरे डिब्बे, वॉल पेंट, चारकोल पाउडर, सुतली, जिस्म की रक्षा करने वाला कपड़ा, सेना के जवानों द्वारा पहने जाने वाली जैकेट और अन्य सामग्री…

Read More

जमशेदपुर. बाराद्वारी प्रेरणा सरला अपार्टमेंट निवासी भवेश रनपरा ने बिष्टुपुर थाना में राजेंद्र वसानी और उनकी पत्नी रमा वसानी के खिलाफ धेखाधड़ी व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला मई 2024 से जुलाई 2024 के बीच का है. जानकारी के मुताबिक, भवेश रनपरा ने बिष्टुपुर में दुकान के लिए आरोपियों को 24 लाख रुपये दिये थे, लेकिन आरोपियों द्वारा अब तक ना ही दुकान सौंपी गयी और रुपये की मांग करने पर धमकी दी जाती है. पुलिस के अनुसार मामला रुपये के लेनदेन का है. मामले की जांच की जा रही है.

Read More

जमशेदपुर. मानगो पुल पर बुधवार की सुबह एक युवक ने छलांग लगाने का प्रयास किया. युवक पुल पर लगे जाली पर चढ़ गया, इसी बीच लोगों की नजर उस पर पड़ी. इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया. लोगों ने युवक से नदी में छलांग नहीं लगाने की सलाह दी, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा था. काफी समझाने के बाद युवक जाली से नीचे उतरा. जाली से नीचे उतरने के बाद युवक चला गया.

Read More

जमशेदपुर. आदिवासी हो समाज भवन गोलमुरी में मानकी मुंडा व आदिवासी हो समाज महासभा जिला समिति की ओर से बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय समिति के नव चयनित उपाध्यक्ष सुरा बिरूली को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मानकी मुंडा संघ के जिला अध्यक्ष रोशन पूर्ति, दुर्गाचरण बारी, शिवचरण सामद, इंद्रजीत मुंडा, कैलाश बानरा, सीताराम सिंह, कान्हू सिंह आदि मौजूद थे. सुरा बिरुली ने समाज के विभिन्न मुद्दों पर काम कर रहे हैं.

Read More

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक की. सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएं. अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नयी कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी करें. झारखंड में विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पूरे राज्य में भय मुक्त वातावरण बना रहे, इसके लिए अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सभी ठोस कदम उठाएं. उन्होंने कहा…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जोर पकड़ते सियासी हलचल के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है. बुधवार को यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पीएम मोदी से मुलाकात की तो वहीं, सीएम योगी ने राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है. लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में उम्मीद से काफी कम सीटें मिलने से जहां पार्टी में मंथन का दौर जारी है. इस बीच प्रदेश बीजेपी में खींचतान की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं. अटकल लगाया जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच मतभेद…

Read More

रांची. राज्य के मनरेगा कर्मचारी 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने वादा निभाओ, स्थाई करो कार्यक्रम अंतर्गत 18 से 20 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल और 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है. संघ के अध्यक्ष जॉन बागे ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संविदा संवाद कार्यक्रम में आकर मनरेगा कर्मियों की सेवा स्थायी करने का वादा खुले मंच से किया था. लेकिन, उसे पूरा नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि संघ के प्रस्तावित हड़ताल की सूचना मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री समेत वरीय अधिकारियों को 20…

Read More