Author: News Desk

घाटशिला. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल से करीब 30 किलोमीटर दूर आसना पंचायत के ढाकपाथर गांव में दूषित पानी पीने से दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में हैं. बीते 10 दिनों से गांव के मरीज अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं. ढाकपाथर गांव के जोजोबेड़ा टोला निवासी प्रफुल्ल पातर, बुलू पातर (60), पिंकी पातर (25), वर्षा पातर (8) मेघा पातर (22) ने एमजीएम में इलाज कराया. वहीं, अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को सुभाष पातर के पुत्र महेंद्र पातर (15) व पुष्पा पातर (7) को भर्ती कराया गया. 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया. सुभाष पातर ने बताया कि उलटी…

Read More

Saraikela . खाद्य आपुर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में राशन गोदाम की जांच की. वह पहले सरायकेला पहुंचे. यहां प्रखंड कार्यालय स्थित एफसीआई गोदाम की जांच की. इस दौरान उन्होंने गोदाम में स्टॉक से लेकर डिस्पैच की जानकारी ली. औचक निरीक्षण में राशन की स्टॉक जांच कर मिलान किया गया. मंत्री ने कहा कि विगत दिनों जमशेदपुर गोदाम में भी निरीक्षण किया गया है जिसमें काफी मात्रा में खामियां पायी गयी है. बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर तथा सामानों की भौतिक स्थिति में भिन्नता मिली. उन्होंने कहा कि पंजी के अनुसार…

Read More

Saraikela.सीनी ओपी क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां एक गांव की दो नाबालिगों के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. दोनों शौच के लिए घर से निकली थी. तीनों युवक बाइक से मेला देखकर लौट रहे थे. इसी बीच दोनों नाबालिगों को देखकर रूक गये और उनसे बातचीत करने लगे. इसी बीच दो युवक दोनों नाबालिग को पकड़कर झाड़ियों की ओर ले गये, जहां उनसे दुष्कर्म किया. विरोध करने पर युवकों ने दोनों नाबालिगों की पिटाई भी की. मारपीट से घबरायी दोनों नाबालिगों ने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर ग्रामीण पहंुच गये. यह देख तीनों युवक…

Read More

Baragoda . बरसोल के दारीशोल में सड़क दुर्घटना में मोनी शंकर तराई (34) की मौत हो गयी है. बताया जाता है कि मोनी शंकर बाइक से पश्चिम बंगाल से अपने ससुराल बहरागोड़ा आ रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. घायल अवस्था में में वह सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. उसे एंबुलेंस से चिल्कीगढ़ अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए झाड़ग्राम ले जाया गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा…

Read More

हंटरगंज. हंटरगंज-गया मुख्य मार्ग स्थित नागर गांव के समीप बुधवार शाम बाइक ने सड़क पर खड़े हाइवा में जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में मो. राजली (19), मो शहंशाह (18) व मो जुबेर (18) शामिल हैं. तीनों एक बाइक पर सवार होकर मुहर्रम देखने हंटरगंज आ रहे थे. इस दौरान नागर गांव के समीप बाइक चालक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े हाइवा में टक्कर मार दी. जिससे राजली व शहंशाह की मौत हो गयी, जबकि जुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को सामुदायिक…

Read More

रांची. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि बाबूलाल जी याद रख लें आपको भाजपा न सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करेगी और न ही सीएम बनायेगी. रही बात अर्जुन मुंडा की तो वे राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो चुके हैं तो फिर यहां का सीएम का प्रभार क्या पीएम मोदी लेंगे. असम के सीएम के झारखंड दौरे पर झामुमो के महासचिव ने कहा कि हिमंता और भाजपा को आदिवासियों से प्रेम नहीं है. उन्हें सिर्फ और सिर्फ हेमंत सोरेन से चिढ़ है. हेमंत का नाम सुनते ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा की हिम्मत खत्म हो…

Read More

जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम, रांची  प्रदीप भगत द्वारा दिनांक 18.07.2024 को झारखण्ड राज्य खाद्य निगम गोदाम, तमाड़ एवं बुण्डू तथा प्रखण्ड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में गोदाम में भण्डार पंजी एवं आगत पंजी दिनांक 15.07.2024 तक संधारित पाया गया। पंजी के अनुसार गोदाम में रखे खाद्यान्न का मिलान करने पर भण्डारित खाद्यान्न की मात्रा संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान गोदाम में चीनी एवं नमक भण्डारित पाया गया। सहायक गोदाम प्रबंधक को निदेशित किया गया कि युद्ध स्तर से नमक का डोर स्टेप डिलीवरी करायें। साथ…

Read More

जमशेदपुर । पूर्व सांसद एवम् कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों से कुछ लोगों के पेट में मरोड़ उठने लगता है और वे बयानवीर बन जाते है। किसी के द्वारा किए गए कार्यों पर सवाल उठाने से पहले अपने किए गए कार्यों पर भी नजर डाल लेना उचित होता है। गरीब लोगों का आंसू पोछना और दुख की घड़ी में उसके साथ खड़ा होने के लिए व्यक्ति के अंदर मानवीय संवेदना भी होना चाहिए। केवल सवाल उठाकर एवम् दूसरों का उपहास उड़ाने से समस्या का…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए  Gonda. उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़ – डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Chandigarh – Dibrugarh Express) के 4 डब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे में 12 डब्बे प्रभावित हुए हैं. इस हादसे में अब तक शुरुआती जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौत की खबर है. कई लोग जख्मी हैं. झिलाही रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना यह घटना गोंडा से 30 किलोमीटर की दूरी पर झिलाही रेलवे स्टेशन के पास हुई है. रेस्क्यू टीम गोंडा से रवाना हो गयी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Read More

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में हाइको इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन ठिकानों पर दबिश Jamshedpur. 1392 करोड़ रुपये के हरियाणा बैंक घोटाला मामले में ED ने गुरुवार को बड़ी दबिश दी. देश के झारखंड के आदित्यपुर समेत दिल्ली, हरियाणा में कार्रवाई जारी है. यहां हो रही छापेमारी आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ समेत 15 ठिकानों पर छापा मारा है. महेंद्रगढ़ के विधायक  के ठिकानों पर दबिश बैंक घोटाले में यह छापेमारी महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह, उनके परिवार और अन्य लोगों के खिलाफ की जा रही है. इस बैंक धोखाधड़ी की जांच का जिम्मा इडी के साथ-साथ सीबीआई को…

Read More