Author: News Desk

विधानसभा चुनाव की घोषणा से मात्र दो-तीन माह पूर्व झारखंड सरकार के द्वारा कैलेंडर का छपवाना पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है. विपक्ष का आरोप है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, ऐसे में झारखंड विधानसभा चुनाव के आचार संहिता लगने के चंद दिनों पूर्व झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग के द्वारा कैलेंडर का प्रिंट कराया जाना सरकारी राशि का सिर्फ दुरुपयोग मात्र है. विपक्ष का कहना है कि वर्ष 2023 के दिसंबर माह में प्रकाशित किया जाने वाला सरकारी कैलेंडर, झारखंड सरकार के द्वारा जुलाई 2024 में प्रकाशित किया जाना…

Read More

नयी दिल्ली.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनी रणनीति देश के समक्ष रखनी चाहिए. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के आठ डिब्बे मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गये. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. शोकाकुल…

Read More

रांची. झारखंड हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को उस याचिका के संबंध में उचित हलफनामा दाखिल नहीं करने के लिए राज्य सरकार को फटकार लगाई जिसमें यह दावा किया गया था कि बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आ रहे लोगों के कारण संथाल परगना जिलों की सामाजिक जनसांख्यिकी प्रभावित हो रही है. मुख्य न्यायाधीश बिद्युत रंजन सारंगी और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने इससे पहले देवघर, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा और जामताड़ा के उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में अवैध प्रवासियों की वास्तविक स्थिति पर रिपोर्ट पेश का आदेश दिया था. अदालत ने इस मामले में संथाल परगना के छह…

Read More

नयी दिल्ली. अगले सप्ताह शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक सहित छह नये विधेयक पेश किये जायेंगे. वित्त विधेयक के अलावा, सरकार ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कारोबार को सुगम बनाने के लिए सक्षम प्रावधान प्रदान करने को लेकर विमान अधिनियम 1934 को प्रतिस्थापित करने के वास्ते भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को भी सूचीबद्ध किया है. विधेयकों की सूची बृहस्पतिवार शाम को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी संसद बुलेटिन में प्रकाशित की गई. मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…

Read More

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो सांसदों ने 21 जुलाई को आयोजित होने वाले शहीद दिवस समारोह के दौरान में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जतायी है. घोष ने संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अंतिम फैसला लेंगे. घोष ने दावा किया, ‘हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के 12 सांसद चुने गए हैं और उनमें से दो हमारे संपर्क में हैं. उन्होंने हमसे संपर्क करके तृणमूल…

Read More

गुमला. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि आत्म-विकास करते समय एक मनुष्य अतिमानव (सुपरमैन) बनना चाहता है, इसके बाद वह देवता और फिर भगवान बनना चाहता है और विश्वरूप की भी आकांक्षा रखता है लेकिन वहां से आगे भी कुछ है क्या, यह कोई नहीं जानता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में मनुष्य होने के बावजूद मानवीय गुणों का अभाव होता है और उन्हें सबसे पहले अपने अंदर इन गुणों को विकसित करना चाहिए. यहां गैर-लाभकारी संगठन विकास भारती द्वारा आयोजित ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा…

Read More

श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य में गरिमामय कार्य (Decent Work) को प्रोत्साहन देने के क्रम में गिग अर्थव्यवस्था में संलग्न कामगारों की सामाजिक सुरक्षा एवं न्यूनतम वेतन पर अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के तत्वाधान में एक दिवसीय परामर्श-कार्यशाला (CONCLAVE) का आयोजन 19 जुलाई 2024, शुक्रवार को रेडिसन ब्लू होटल, रांची में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवंं कौशल विभाग मंत्री सत्यानंद भोक्ता के द्वारा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि गिग वर्कर्स के लिए उचित एवं न्यूनतम वेतन तय करने के उद्देश्य के साथ श्रमायुक्त, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल…

Read More

नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को अभ्यर्थियों की पहचान गुप्त रखते हुए 20 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक नीट-यूजी 2024 के केंद्र और शहर-वार परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया. न्यायालय ने कहा कि वह इस बात का पता लगाना चाहता है कि कथित रूप से दागी केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अन्य स्थानों के अभ्यर्थियों की तुलना में अधिक अंक मिले हैं या नहीं. पांच मई को हुई परीक्षा के संचालन में गड़बड़ी के आरोपों का समाधान करने का प्रयास करते हुए प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ…

Read More

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं से संबंधित प्राप्त हुए आवेदनों का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया.

Read More

Ranchi. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हरहू टोला में उग्रवादियों ने ने पुल निर्माण स्थल पर एक बार फिर धावा बोला और मुंशी भूपेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. लातेहार जिला बालूमाथ स्थित मुरपा मनसिंघा निवासी उदय यादव को अपराधियों ने चार गोली मारी. गोली मुंशी के पेट, पैर और हाथ में लगी.घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपरधी हथियार लहराते हुए जंगल की ओर चले गये. घटना गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे की है. मजदूरों के अनुसार पुल निर्माण स्थल पर पश्चिम दिशा की ओर से पहुंचे हथियार के लैस दो नकाबपोश अपराधी पहुंचे थे. साइट…

Read More