Patna . जदयू झारखंड में विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ ही लड़ेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने शुक्रवार को पटना में झारखंड के प्रदेश नेताओं को बुलाकर विधानसभा चुनाव पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने पार्टी को विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन की मजबूती को लेकर तेजी से काम करने के निर्देश दिए. इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह और झारखंड जदयू प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी भी उपस्थित थे. राज्यसभा सदस्य सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने…
Author: News Desk
रांची. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा और दो अगस्त तक चलेगा. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने एक सप्ताह तक चलने वाले सत्र को मंजूरी दे दी है, जिसमें छह कार्य दिवस होंगे. अधिकारी ने कहा, ‘राज्यपाल ने 26 जुलाई से 2 अगस्त तक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है.’सत्र के दौरान विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और घुसपैठ जैसे विभिन्न मुद्दों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को घेरने का प्रयास करेगी. ऐसे में सत्र…
झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण पश्चिम बंगाल का 21 हजार वर्ग किलोमीटर का इलाका हाथियों का आवास है देश के जंगली हाथियों की कुल संख्या का 11 प्रतिशत हाथी झारखंड में हैं Jamshedpur. दलमा, सारंडा समेत कोल्हान के जंगल कभी हाथियों के लिए सुरक्षित इलाके माने जाते थे. लेकिन अब हाथियों के लिए डेथ जोन बनते जा रहे हैं. पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि कोल्हान में विभिन्न करणों से 62 हाथियों की मौत हो चुकी है. सिर्फ इस साल 2024 में अब तक नौ हाथियों की मौत हो चुकी है. इसमें से सात…
Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक शत्रुघ्न सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, दूसरा युवक राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल बड़ाखुर्सी गांव निवासी राजेश सिंह का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. ग्रामीणों की मदद…
ट्रॉफी टूर एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम से शुरु होकर मानगो बस स्टैंड, साकची सर्कल और जुस्को गोलचक्कर होते हुए स्थानीय पीएंडएम मॉल में प्रदर्शित की गयी Jamshedpur . डूरंड कप फुटबॉल टुर्नामेंट की मेजबानी के लिए लौहनगरी तैयार है. शनिवार को ट्रॉफी टूर का आगाज हुआ. टुर्नामेंट 28 जुलाई से शुरू होगा. लेकिन मैच को लेकर शहर के लोगों में रोमांच लाने के लिए ट्रॉफी टूर का आयोजन किया गया है. एक्सएलआरआई में आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, टुर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल आरसी श्रीकांत, (वीएसएम, चीफ ऑफ स्टाफ) जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल,…
Ranchi : मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन जारी है. इसी बीच शुक्रवार को सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच वार्ता हुई है. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों का अनुबंध एक साल बढ़ाने और पुलिस बहाली में आरक्षण देने पर सहमति बन गई है. एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया गया है कि नौ अगस्त से समाप्त हो रहा उनका अनुबंध एक साल के लिए और बढ़ाया जाएगा. उनके वेतन भत्ते में 20% की बढ़ोतरी की जा रही…
Ranchi . राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात अचानक गोलीबारी से सनसनी फैल गयी. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू फल मंडी के पास स्थित आस्था हॉस्पिटल के पास की है. यहां अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है. मृतक व्यक्ति की पहचान अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से…
Jamshedpur . टिनप्लेट डिवीजन की अधिकृत यूनियन गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग शुक्रवार को हुई. दरअसल टाटा स्टील में समायोजित हो चुकी टिनप्लेट कंपनी अब टिनप्लेट डिवीजन हो गयी है. टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग 15 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. प्रस्तावों के तहत अधिकांश कमेटी मेंबरों ने आवाज उठाया कि टाटा स्टील में चूंकि टिनप्लेट का समायोजन हो गया है, इस कारण टाटा स्टील की तरह की सुविधाएं टिनप्लेट में भी होनी चाहिए. टिनप्लेट के कर्मचारियों का वेतनमान और ग्रेड को भी टाटा स्टील के स्थायी कर्मचारियों के समकक्ष होना चाहिए. शुक्रवार के कमेटी…
CrowdStrike ने कहा- साइबर अटैक नहीं हुआ है New Delhi. वैश्विक माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण शुक्रवार को दुनिया की रफ्तार थम गयी. कई देशों में उड़ानें, बैंकिंग और रेलवे सेवा ठप हो गयी. एयरपोर्ट पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. माइक्रोसॉफ्ट संकट के कारण हैदराबाद एयरपोर्ट पर 35 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गयी है. वहीं, कोलकाता एयरपोर्ट की ओर आने वाली 11 उड़ानों को रद्द किया गया है. जबकि 29 फ्लाइट डिले है. हालांकि इस बीच खबर है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर हालात में सुधार है. स्क्रीन चालू हो गयी है. इस बीच क्राउडस्ट्राइक ने…
Giridih . मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मधुबन स्थित परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि, वन विभाग व बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के विकास योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कृषि विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों से तीन-चार दिनों के अंदर बारिश की स्थिति पर पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा. किसानों के हित में कदम उठाने को कहा. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि हाथियों के लिए कॉरिडोर बनाएं. किसी की मौत पर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दें. सीएम हेमंत सोरेन ने कृषि विभाग के कार्यों की…
