Jamshedpur. मंत्री बन्ना गुप्ता की जांच में बर्मामाइंस, करणडीह समेत अन्य एसएफसी गोदाम में कई गड़बड़ियां मिली थीं. अब डीसी ने इसे लेकर जांच का आदेश दिया है. उपायुक्त के निर्देश पर राज्य खाद्य गोदामों (एसएफसी) की सघन जांच की जा रही है. जांच के क्रम में शनिवार को झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के गोदामों में भंडारित खाद्यान्नों एवं अन्य सामग्रियों का भौतिक सत्यापन किया गया. इसके लिए संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, एलआरडीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. कार्यपालक दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को साकची गोदाम, कार्यपालक दण्डाधिकारी, धालभूम…
Author: News Desk
मानगो के डिमना रोड स्थित यामाहा शोरूम में कार्यरत 21 वर्षीय अभिरूप चक्रवर्ती की पिटाई यामाहा शोरूम के मालिक अजीत सिंह ने इतनी अधिक कर दी की अभिरूप का कान का पर्दा ही फट गया । अभिरुप ने इसकी शिकायत बिष्टुपुर थाने में दर्ज करवाया है .पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने के कारण और इलाज में हो रही आर्थिक परेशानी को देखते हुए अभिरूप के पिताजी अभिजीत चक्रवर्ती ने भाजपा नेता विकास सिंह को अपने आवास पर बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभिरूप लगभग डेढ़ वर्षो से मानगों के यामाहा शोरूम में कर्मचारियों के रूप में काम कर…
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर राज्य खाद्य गोदामों की जांच सघन रूप से किया जा रहा है। जांच के क्रम में झारखण्ड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के गोदामों में भंडारित खद्यान्नों एवं अन्य सामग्रियों का भौतिक सत्यापन किया गया । भौतिक सत्यापन हेतु संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी, एलआरडीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। कार्यपालक दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को साकची गोदाम, कार्यपालक दण्डाधिकारी, धालभूम को करनडीह, कार्यपालक दण्डाधिकारी, घाटशिला को गुड़ाबान्दा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को बर्मामाईन्स, पटमदा, बोड़ाम, डुमरिया, मुसाबनी, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा गोदाम को…
मोहम्मद इब्राहिम चाईबासा चाईबासा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। गर्भवती महिला का नाम सरिता बिरूवा ,पति गोविंद बिरूवा, उम्र 29 साल ,ब्लॉक मजगांव, पश्चिम सिंहभूम चाईबासा की निवासी है. तीनों बच्चे और मां सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं, जिसमें दो बच्ची एक बच्चा है.सदर अस्पताल के प्रसूति ऑपरेशन कक्ष में डॉक्टरों की टीम के द्वारा यह सफल ऑपरेशन किया गया। टीम में शामिल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पौलीना मुंडू ,डॉ रश्मि लकड़ा डॉक्टर भारती मिंज, डॉ चंदन कुमार रवि एवं ऑपरेशन कक्ष के सारे स्टाफ शामिल थे। डॉक्टर सहिर पाल सिविल सर्जन पश्चिम…
संवाददाता —- मोहम्मद इब्राहिम चाईबासा अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर का सम्मान समारोह शनिवार को क्लासिक मैरिज हॉल में आयोजित हुआ. जिसमें 114 टॉपर व प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थी एवं कौमी खिदमत करने वाली 18 संस्थाओं से 30 प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव एवं विशिष्ट अतिथि चक्रधरपुर रेलवे के सीनियर डीईएन (वेस्ट) सैयद अनवर अली थे. सना अहमद की तिलावत एवं शाईस्ता परवीन व मनतशा परवीन की नात से समारोह की शुरुआत हुई. दोनों अतिथियों को प्रतीक चिंह भेंट किया गया. स्वागत भाषण सचिव बैरम खान, धन्यवाद ज्ञापन सह…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी सदस्य डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को परिसदन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार को बेशर्म हो चुकी है। रेल दुर्घटनाओं में लोगों की जाने जा रही है और रेल मंत्री रील बनाने में व्यस्त है। एनडीए सरकार पूरी तरह से जनहित की मुद्दों से डिरेल हो गई है। उन्होंने कहा कि 2019 में मोदी जी ने कहा था, “मैं देश को गारंटी देता हूं कि अगले पांच साल में वे भारतीय रेलवे में ऐसा बदलाव देखेंगे जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।” सच में आज उनका…
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक ने चलाया जांच अभियान, नेशनल हाईवे किनारे अनाधिकृत पार्किंग पर 30 से ज्यादा वाहनों से जुर्माना वसूला गया. यातायात नियमों का अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन संवेदनशील है,इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सड़कों पर अनाधिकृत पार्किंग करने वाले भारी वाहनों के विरूद्ध मोटरयान निरीक्षक द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया. मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम के नेतृत्व में डिमना चौक से बालिगुमा और पारडीह के आसपास नेशनल हाईवे में चलाये गए इस जांच अभियान में 50 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई. वहीं…
Devghar. सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ देवघर के बाबा बैजनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान दोनों ने राज्य और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. बता दें कि कल सीएम और कल्पना ने गिरिडीह में मारांग बुरु दिशोम मांझी थान में पूजा की थी.
Ranchi. राजधानी रांची में राज्यकर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. 19 जुलाई को सहायक पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन किया था,जिसमें पुलिस बल के साथ झड़प भी हुई थी. विभिन्न मांगों को लेकर हर दिन प्रदर्शन जारी है. अब 20 जुलाई (शनिवार) को एकीकृत पारा शिक्षक संघ के बैनर तले समान शिक्षा समाना वेतनमान की मांग को लेकर राज्य भर के पारा शिक्षक मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले हैं. हजारों की संख्या में पारा शिक्षक मोरहाबादी मैदान से निकलकर फुटबॉल स्टेडियम होते हुए सीएम आवास के निकट पहुंच गए. प्रदर्शनकारी पारा शिक्षक सुरक्षा घेरा तोड़ कर सीएम…
तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, सभी महकमा रेस, श्रावणी मेला को फोकस में रखकर तैयार हुआ मसौदा सर्किट हाउस देवघर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक Devghar. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार 20 जुलाई को देवघर आ रहे हैं. देवघर पहुंच कर सबसे पहले वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. उसके बाद सर्किट हाउस में बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकिनाथधाम श्राइन एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक करेंगे. छह साल देर ही सही 2024 के श्रावणी मेला शुरू होने के ठीक दो दिन पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में श्राइन बोर्ड की बैठक होगी. इसमें बाबा बैद्यनाथधाम और बासुकिनाथधाम मेला क्षेत्र के विकास…
