देवघर. सोमवार से श्रावणी मेला शुरू हो जायेगा. इसे देखते हुए इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए चार जगहों पर 1200 बेड की टेंट सिटी का निर्माण हुआ है. बांका के अबरखा में 600 बेड और मुंगेर के खैरा में 200 बेड के अलावा इस बार पहली बार भागलपुर के सुल्तानगंज और धोबई में भी 200-200 बेड की टेंट सिटी बनायी गयी है. श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कांवरिया पथ पर 12 अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्रों का निर्माण किया गया है. इस वर्ष 22 जुलाई से 19 अगस्त 2024 के बीच श्रावणी मेला आयोजित होगा. इस दौरान श्रद्धालुओं की…
Author: News Desk
रांची. कॉमरेड जया हेंब्रम सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 25 जुलाई को झारखंड और बिहार बंद की घोषणा की है. बंद की यह घोषणा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार- झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने की है. जारी विज्ञप्ति में लिखा है कि कॉमरेड जया हेंब्रम सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में बंद बुलाया गया है. आजाद ने जया की गंभीर बीमारी का समुचित इलाज कराने की मांग की है. बंदी से दूध, एंबुलेंस, अस्पताल और अखबार को मुक्त रखा गया है. आजाद के अनुसार, 15 जुलाई को धनबाद के एक…
Jamshedpur. घर को तोड़े जाने के विरोध में भुइयांडीह के कल्याण नगर व इंदिरा नगर के लोगों ने जमशेदपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. अंचल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विरोध प्रदर्शन के बाद अंचलाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात की और घर के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा. एनजीटी के आदेशानुसार, नदी किनारे 15 मीटर के परिधि में घर बनाकर रह रहे 145 लोगोंं को अंचल कार्यालय ने छह जुलाई को नोटिस जारी की थी. इसमें 14 दिनों की मोहलत देते हुए 20 जुलाई तक जवाब देने को कहा गया था. शनिवार को बस्तीवासियों की…
रांची. केद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि बड़े पैमाने पर घुसपैठ होने के कारण झारखंड में जनजातीय जनसंख्या घट रही है और यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो वह उनकी (आदिवासियों की) भूमि व अधिकारों की रक्षा के लिए जनसांख्यिकी पर ‘श्वेतपत्र’ लाएगी. उन्होंने पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक के दौरान यहां प्रभात तारा ग्राउंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को झारखंड में सरकार बनाने का विश्वास है, क्योंकि हाल में हुए लोकसभा चुनाव में 81 विधानसभा सीट में…
Amroha. उत्तर प्रदेश में अमरोहा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 12 डिब्बे शनिवार शाम को पटरी से उतर गए. रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। तीन दिन के भीतर उत्तर प्रदेश में यह दूसरी ऐसी घटना है. बृहस्पतिवार शाम को गोंडा में एक यात्री ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई. मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ उप वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) आदित्य गुप्ता ने बताया कि शाम करीब पांच बजे अमरोहा रेलवे स्टेशन पार करने के तुरंत बाद एक मालगाड़ी के 12…
Ranchi. झारखंड के होमगार्ड के 20 हजार जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व के (22 सितंबर 2023) आदेश की समीक्षा करने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी व जस्टिस केवी विश्वनाथन की खंडपीठ ने झारखंड सरकार की रिव्यू पिटीशन को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया. खंडपीठ ने कहा कि हमने समीक्षा याचिका व उसके समर्थन में राज्य सरकार द्वारा दिये गये आधारों का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया है. हमारी राय में राज्य सरकार की एसएलपी संख्या-21304/2023 में 22 सितंबर 2023 को पारित आदेश की समीक्षा का…
Chaibasa. चाईबासा सदर अस्पताल में शनिवार को एक महिला ने तीन बच्चों (दो बेटियां, एक बेटा) को जन्म दिया. तीनों बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ है. चिकित्सकों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया. महिला सरिता बिरुवा (29) मझगांव प्रखंड के सोनापोस गांव की निवासी है. वह है. महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पौलिना मुंडू ने बताया तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं. डॉक्टर मुंडू ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सफल ऑपरेशन हुआ है. महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था. उस…
New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को नीट-यूजी 2024 के केंद्रवार और शहरवार परिणाम घोषित कर दिये. यह परीक्षा कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में है. परिणाम में अभ्यर्थियों की पहचान उजागर नहीं की गयी है. परीक्षा देने वाले सभी नीट छात्रों के रिजल्ट के एनालिसिस से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं. गुजरात के राजकोट में यूनिट-1 स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग आरके यूनिवर्सिटी एग्जाम सेंटर (केंद्र संख्या 22701) पर परीक्षा देने वाले सबसे ज्यादा छात्रों ने नीट यूजी में सफतला पायी है. यह आंकड़ा तकरीबन 85% है. राजकोट के इस एग्जाम सेंटर पर 12 छात्रों के…
Jamshedpur. जिला व्यवहार न्यायालय में शनिवार को कोर्ट कैंपस के अंदर अदालत की कार्रवाई का वीडियो बनाते एक युवक को पुलिस ने पकड़ा. युवक सादाब अख्तर जुगसलाई का है. पकड़े जाने पर पुलिस उसका मोबाइल जब्त कर सीतारामडेरा थाना ले गयी. देर शाम युवक को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. गवाही चल रही थी, जिसका बना रहा था वीडियो जुगसलाई में मारपीट व हत्या का प्रयास के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. उक्त केस में सादाब अख्तर भी आरोपी था. लेकिन उसे कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी. शनिवार को उक्त मामले में वीसी के माध्यम…
जमशेदपुर. 22 जुलाई से देवघर में श्रावणी मेला शुरू होगा. सोमवार से सावन की शुरुआत हो रही है. कांवरिया भी बाबाधाम की यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं. टाटानगर स्टेशन से कांवरियों का जत्था जसीडीह होते हुए सुल्तानगंज के लिए शनिवार को रवाना हुआ. श्रावणी मेला का उद्घाटन रविवार को होगा. इससे पूर्व ही कांवरियों का जत्था बाबा नगरी पहुंचने लगा है.
