Dhanbad. भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास को शनिवार को धनबाद मंडल कारा से शहीद निर्मल महतो कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी. यहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की. भोजपुरी गायक भरत शर्मा ने आयकर विभाग के तीन मामलों में शुक्रवार को धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया था. इसके बाद उन्हें तीन मामलों में न्यायिक हिरासत में लेकर शुक्रवार को ही जेल भेज दिया था. भरत शर्मा तीनों मामलों में सजायाफ्ता हैं. यह है मामला उन्होंने इसी वर्ष 27 जून को झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाई कोर्ट ने उन्हें निचली…
Author: News Desk
New Delhi. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को दावा किया कि संसद सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) और वाईएसआर कांग्रेस ने क्रमश: बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की, लेकिन ‘अजीब’ बात यह रही कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) इस मामले पर चुप रही. रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज सदन के नेताओं की सर्वदलीय बैठक में जद (यू) नेता ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की. वाईएसआरसीपी नेता ने आंध्र प्रदेश के…
Ranchi. झारखंड सहित देश के अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह सचिव ने नक्सलियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई की समीक्षा की. बैठक में केंद्रीय गृह सचिव ने झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की सराहना की है. मौके पर झारखंड पुलिस की ओर से एडीजी अभियान डॉ संजय आनंद लाठकर ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई का विस्तार से प्रजेंटेशन भी दिया. प्रजेंटेशन में एडीजी ने बताया कि वर्ष 2021 से लेकर 15 जुलाई 2024 तक झारखंड पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला कर नक्सलियों के खिलाफ कई…
Bahragoda. बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र म्र जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. वन विभाग से भी लोग निराश हैं. जंगली हाथियों का मूवमेंट लगातार आबादी वाले इलाकों में हो रहा है. ताजा घटना मानुषमुड़िया गांव की है. यहां प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रवेश द्वार व चहारदीवारी तथा निगमानंद आश्रम की चहारदीवारी को पांच जंगली हाथियों के दल ने तोड़ दिया. आश्रम परिसर में कटहल खाने के लिए जंगली हाथियों के दल ने उत्पात मचाया. इस दौरान आश्रम की चहारदीवारी को कई जगह तोड़ डाला, जिससे आश्रम प्रबंधन को काफी नुकसान हुआ है. वहीं आश्रम परिसर…
सांसद ढुल्लू महतो पर बोकारो एसपी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने का है आरोप Dhanbad. धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो द्वारा अमर्यादित और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बोकारो एसपी से बात करने के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने नाराजगी जतायी है. साथ ही, केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि अगर सांसद ढुल्लू महतो अपने शब्द वापस नहीं लेते हैं, तो एसोसिएशन आंदोलन करेगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और महामंत्री मो महताब आलम ने बताया कि बोकारो एसपी के खिलाफ सांसद ने जिस अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, वह कानून और नैतिकता…
Goilkera. पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा स्थित महादेवशाल धाम में रविवार को श्रावणी मेला का शुभारंभ हो गया. सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने श्रावणी मेले का फीता काट कर उद्घाटन किया. मेला के उद्घाटन के दौरान सांसद जोबा माझी ने कहा कि महादेवशाल धाम में वर्षों से पूजा-अर्चना होती आ रही है. यहां आस्था का जनसैलाब उमड़ता है. झारखंड के अलावे अन्य दूसरे राज्यों से श्रद्धालु सावन महीने में यहां जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं. भगवान भोलेनाथ श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी करते हैं. सावन का महीना झारखंड में खुशहाली लेकर आये. इसके साथ ही मेला लोगों के…
गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वोत्तर राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. शर्मा ने इस कदम के लिए सोरेन और झारखंड के लोगों का आभार जताया. शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा, असम की जनता की ओर से मैं झारखंड की दयालु जनता और…
Kolkata. जिंदल समूह की एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कोलकाता-अबू धाबी उड़ान में एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बिधाननगर सिटी पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि महिला के माता-पिता द्वारा शनिवार को कोलकाता के उत्तरी बाहरी क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा थाने में दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. महिला यात्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में आरोप लगाया था कि अधिकारी ने उसे मूवी क्लिप बताकर कुछ अश्लील वीडियो…
हरिद्वार. उत्तराखंड में सोमवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. वहीं, योग गुरु रामदेव ने कांवर मार्ग पर स्थित होटल, रेस्तरां और ढाबा के बाहर मालिक का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखने संबंधी आदेश को रविवार को सही ठहराते हुए कहा कि किसी को अपना परिचय देने में परेशानी नहीं होनी चाहिए. हरिद्वार में रामदेव ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि अपने नाम पर तो सबको गर्व होता है और उसे छिपाने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने सवाल किया, जब रामदेव को अपनी…
Deoghar. राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के लिए बाबाधाम सज-धजकर तैयार है. झारखंड के प्रवेश द्वार दुम्मा से लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर सहित पूरे मेला क्षेत्र में तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार सुबह झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर व कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दुम्मा प्रवेश द्वार पर श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन किया. इस उद्घाटन के साथ 22 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू हो जायेगा. उद्घाटन समारोह में पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, दुमका सांसद नलिन सोरेन, देवघर विधायक नारायण दास, जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख व सारठ विधायक रणधीर सिंह…
