Author: News Desk

Jhadgram. झाड़ग्राम के नेदाबहड़ा इलाके के हाट (बाजार) में अचानक रामलाल नामक हाथी पहुंचने से क्रेता और विक्रेताओं में भगदड़ मच गयी. दुकानदार दुकान छोड़कर भागे. लोग अपने-अपने सामान छोड़कर जान बचाकर भागे. जंगली हाथी के हाट में आने से दहशत फैल गयी. मालूम हो कि नेदाबहड़ा गांव जंगल से सटा हुआ है.

Read More

नयी दिल्ली. 20 जुलाई (भाषा) बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद, कुल 778 भारतीय छात्र इस पड़ोसी देश से लगी विभिन्न भूमि पारगमन बिंदुओं के जरिये स्वदेश लौटे हैं. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग भारतीय नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबद्ध अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘‘अब तक 778 भारतीय छात्र विभिन्न भूमि पारगमन बिंदुओं के जरिए भारत लौटे हैं. इसके अलावा, लगभग 200 छात्र ढाका और चटगांव हवाई अड्डों के जरिए नियमित उड़ान सेवाओं…

Read More

Adityapur. एनआइटी जमशेदपुर के धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग में लौह अयस्क और कोयला का बेहतर उपयोग कैसे हो? विशेष संदर्भ में खनिज प्रसंस्करण तकनीकों में उन्नति (एएमपीटीआईसी-24) विषय पर एक सप्ताह के अल्पकालिक प्रशिक्षण एवं राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसका शनिवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ. समापन समारोह में जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के अनुसंधान एवं विकास सेवा प्रमुख डॉ. अनूप कुमार मुख्य अतिथि थे. उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए लौह और कोयले के विवेकपूर्ण उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किये. साथ ही भावी पीढ़ियों के लिए इनके महत्व पर बल दिया. मुख्य वक्ता बीआईटी…

Read More

 Ghatsila. कोल्हान में हाथियों का उत्पात जारी है. आये दिन हाथी किसी ना किसी इलाके में दहशत फैला रहे हैं. फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. घर को तोड़कर अनाज खा रहे हैं. ताजा घटनाक्रम गुड़ाबांदा प्रखंड का है. यहां शुक्रवार की देर रात एक जंगली हाथी अपने झुंड से बिछड़ कर बनमाकड़ी गांव पहुंच गया. गांव में धार्मू सोरेन के घर पर धावा बोल दिया. हाथी ने घर की दीवार को तोड़कर अनाज चट कर गया. हाथी ने किसान धार्मू सोरेन के घर में रखा 25 किलो चावल और 30 किलो गेहूं खा गया. इसके बाद हाथी ने घर…

Read More

Ranchi : जमीन (चेशायर होम) की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम केस के आरोपियों ने रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में आरोप गठन की प्रक्रिया से पहले डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की है. इस केस के प्रमुख अभियुक्त प्रेम प्रकाश, रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत अन्य की डिस्चार्ज पिटीशन पर फैसला आने के बाद आरोप गठन की बिंदु पर सुनवाई होगी. दरअसल रांची के बड़गाईं अंचल के चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में ED रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन, चर्चित…

Read More

Baharagora:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच-18 के सर्विस रोड पर सड़क में गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे हैं. यह बात यहां से गुजरनेवाले वाले वाहन चालक कहते दिख जाएंगे. इस रोड पर उभरे गड्ढे में आए दिन वाहन फंस जाने के कारण जमशेदपुर से ओडिशा जाने वाले सभी वाहनों को लगभग तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है. यहां कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई द्वारा निर्मित सड़क गलत रोड डिजाइनिंग की वजह से सर्विस रोड पर भारी वाहनों के आवागमन होने के कारण रोड निर्माण के कुछ…

Read More

Ranchi. बैंक अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियों को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने दोषी करार दिया है. अदालत सभी दोषियों की सजा पर 23 जुलाई को सुनवाई करेगा. ED ने इस मामले के ट्रायल के दौरान कुल 24 गवाह कोर्ट में प्रस्तुत किये. ये दिये गए दोषी करार कोर्ट ने गणेश मंडल, उसके पुत्र प्रदीप मंडल, संतोष मंडल, उसके पुत्र पिंटू मंडल और अंकुश कुमार मंडल को दोषी करार दिया है. चार दोषी जमानत पर थे, जिन्हें कोर्ट के आदेश के बाद हिरासत में लिया चार दोषी जमानत पर…

Read More

Jamshedpur. 16 july को जुगसलाई में मुहर्रम जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा फहराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. शनिवार को नाबालिग को पकड़ लिया गया, जिसे मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया और फिर बाल सुधार गृह भेज दिया है. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर कई सारे रील्स देखे थे, जिसे देखकर उसने जुलूस में फलस्तीन का झंडा फहराया था. हालांकि, इस दौरान उसे कई लोगों ने रोका था, जिसके बाद उसने झंडा फहराना बंद कर दिया था. यह है मामला 16 जुलाई की रात मुहर्रम…

Read More

New Delhi.यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी के इस्तीफे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार,कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है. उनका कार्यकाल 2029 में समाप्त होने वाला था. प्रख्यात शिक्षाविद् सोनी की उम्र 59 साल की है. उन्होंने 28 जून, 2017 को आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था. 16 मई, 2023 को यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी. उनका कार्यकाल 15 मई, 2029 को समाप्त होना था. खबरों की मानें तो सोनी यूपीएससी अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं थे. उन्होंने पद से…

Read More

New Delhi. केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने राष्ट्रव्यापी जातीय जनगणना का समर्थन किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर इसके आंकड़े सार्वजनिक किए गए तो समाज में विभाजन पैदा होगा. उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. एक साथ चुनाव कराने और यूसीसी लागू करने के मुद्दे भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल हैं. उन्होंने यूसीसी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जब तक उनके सामने कोई मसौदा नहीं…

Read More