Ranchi.. आदिवासी संगठनों के तत्वावधान में रविवार को मोरहाबादी मैदान में आदिवासियों की धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक जमीन की लूट के खिलाफ धरना दिया गया. मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी धरना में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की जमीन की लूट एक हकीकत है. मैं इस मुद्दे पर आपलोगों का समर्थन करता हूं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मॉनसून सत्र में एक दिन की बहस कराने की मांग करूंगा. पिछले पांच वर्षों में झामुमो और कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा…
Author: News Desk
New Delhi. नीट-यूजी 2024 से संबंधित 40 से अधिक याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ सोमवार को सुनवाई करेगी. इनमें एनटीए द्वारा दायर याचिकाएं भी शामिल हैं. इस बीच शीर्ष अदालत के आदेश पर एनटीए ने शनिवार को शहर व केंद्रवार परिणाम जारी किये थे. जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से कथित तौर पर लाभान्वित होने वाले उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. शीर्ष अदालत परीक्षा रद्द करने, दोबारा परीक्षा कराने और नीट-यूजी के आयोजन में कथित गड़बड़ी की जांच की मांग…
Jamshedpur : बिष्टुपुर बेलडीह ग्राम में रविवार को 300 लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया. भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के चलित कार्यालय सेवा रथ के माध्यम से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के लाभुक के बीच आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, वृद्धा पेंशन जैसे केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाओं का पंजीकरण किया जा रहा है. वितरण समारोह के दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि आयुष्मान केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका देश भर में लोगों को लाभ मिल रहा है.
Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में टाटा मोटर्स कर्मियों का जत्था रविवार को बस के माध्यम से देवघर बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. जत्था में यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स सक्रिय सदस्यों के अलावा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी शामिल हैं.
काेयला लोड कर टीटीपीएस जा रही थी मालगाड़ी Bokaro. सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत एएडीओसीएम परियोजना के अमलो रेलवे साइडिंग के समीप रविवार को मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गये. मालगाड़ी प्लेटफाॅर्म संख्या दो से कोयला लोड कर तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट जा रही थी. साइडिंग से कुछ दूर आते ही पोल संख्या डीएस 0/18 एवं डीएस 0/19 के बीच इंजन के पीछे का दो खाली डिब्बे बेपटरी हो गये. मालगाड़ी में 59 डिब्बे लगे हुए थे. दो डब्बों के डैमेज होने के कारण उसमें कोयला लोड नहीं किया गया था. अन्य डब्बों में कोयला भरा था. घटना की सूचना…
Husainabad. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड प्रदेश जल, जंगल, खनिज संपदा से परिपूर्ण होने के बाद भी काफी पिछड़ गया. यह राज्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है. केंद्र सरकार की कई लाभकारी योजनाओं का लाभ भी राज्य की जनता को नहीं मिल रहा है. इसलिए हमलोगों ने इसे विदाई का वर्ष घोषित किया है. समय बदलाव का आ गया है. अधिकार के लिए राजनीतिक क्षमता तैयार करने की जरूरत है. सुदेश ने महिलाओं से आत्म स्वावलंबी बनने को कहा. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की सच्चाई सामने है. यह सरकार रोटी मांगने वालों को पीट रही…
बंडामुंडा. बंडामुंडा में शनिवार रात 9 से 9.30 बजे के बीच हाथियों का झुंड घुस आया. झुंड में 18 हाथी थे. इसे देख स्थानीय लोग दहशत में आ गये और कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. बस्ती के लोगों ने बंडामुंडा वन विभाग को सूचित किया. सूचना पाकर बंडामुंडा वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों के साथ मशाल दिखाकर हाथी को डी केबिन, श्मशान घाट से खदेड़ते हुए जोबाघाट से कुआरमुंडा के जंगल की ओर भेज दिया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
Jamshedpur. घोड़ाबांधा के आलोक बिहार के गेट के पास एक कार में अचानक आग लग गयी. कार सीएनजी से संचालित थी. घटना शनिवार की रात करीब दो बजे की है. दरअसल, यहां रहने वाला एक परिवार रांची से किराये पर कार लेकर आया था. पैसेंजर को उतारने के बाद चालक गाड़ी को आलोक बिहार के गेट के पास खड़ी कर कार से नीचे उतरा. नीचे उतरने के साथ ही कार में आग लग गयी. आग तेजी से फैल गयी. आग की लपटें देख लोगों ने इसकी जानकारी गोविंदपुर थाना की पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने टाटा मोटर्स दमकल…
Jamshedpur. गुरु पूर्णिमा पर रविवार को विधायक मंगल कालिंदी के साकची आवासीय कार्यालय में धूमधाम से भगवान सत्यनारायण की पूजा हुई. पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, विधायक समीर मोहंती, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए.
भारतीय जहरीली पार्टी झारखंड में फैला रही है सांप्रदायिक जहर जमशेदपुर । पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को एक प्रेस बयान जारी कर उत्तर प्रदेश नेम प्लेट मामले पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर और त्रिपुरा में भाजपा सरकार द्वारा ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ के बाद अब उत्तर प्रदेश में ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों के नेम प्लेट लगाने के आदेश को “राज्य प्रायोजित कट्टरता” कहा जाना चाहिए. ये मनुवादी सोच वाले भाजपाई देश को धर्म और जाति के नाम पर विभाजित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आजादी के…
