Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»West Singhbhum:गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा को विधायक ने सोने की अपनी अंगूठी उतार कर देते हुए किया सम्मानित एवं कहा कि इतिहास पढ़ते हो, तो इतिहास बनाने की कोशिश करें: विधायक
    Breaking News

    West Singhbhum:गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा को विधायक ने सोने की अपनी अंगूठी उतार कर देते हुए किया सम्मानित एवं कहा कि इतिहास पढ़ते हो, तो इतिहास बनाने की कोशिश करें: विधायक

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    संवाददाता —-
    मोहम्मद इब्राहिम
    चाईबासा

    अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर का सम्मान समारोह शनिवार को क्लासिक मैरिज हॉल में आयोजित हुआ. जिसमें 114 टॉपर व प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थी एवं कौमी खिदमत करने वाली 18 संस्थाओं से 30 प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया गया.

    सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि  चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव एवं विशिष्ट अतिथि चक्रधरपुर रेलवे के सीनियर डीईएन (वेस्ट) सैयद अनवर अली थे.

    सना अहमद की तिलावत एवं शाईस्ता परवीन व मनतशा परवीन की नात से समारोह की शुरुआत हुई. दोनों अतिथियों को प्रतीक चिंह भेंट किया गया.

    स्वागत भाषण सचिव बैरम खान, धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव सद्दाम हुसैन ने दिया.

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    अध्यक्ष सैयद शहजाद मंजर, उपाध्यक्ष हाजी एकराम हुसैन तथा बहरईन में सेवारथ मो रियाजुद्दीन ने कार्यक्रम को संबोधित किये.

    मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत करने वालों को ही सम्मान मिलता है. किताब और कलम दोनों की अपनी अपनी जगह अहमियत है. किताब से ज्ञान और कलम से परिणाम मिलता है.

    सभी बच्चे इतिहास पढ़ते हैं तो इतिहास बनाने का काम करें, इसके लिए कोशिश जरूरी है. छात्रों के जीवन में शिक्षक का बहुत महत्व है, इसलिए उनका सम्मान करें.

    विशिष्ट अतिथि सैयद अनवर अली ने कहा कि बिना ज्ञान के जीवन बेमानी है. कुरआन में पांच सौ बार इल्म का जिक्र है. इल्म हासिल करना फर्ज है. तालीम का बदला कोई नहीं दे सकता, यह कई नस्लों को संवार देता है. मजहब को समझें और मजहबी इंसान बनें.

    कोल्हान विश्वविद्यालय की टॉपर छात्रा जबीना परवीन को सम्मान देते समय विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि जिस बच्ची ने गोल्ड मेडल हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है, वह गोल्ड की हकदार है. फिर जबीना की मां को मंच पर बुला कर अपने हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी उतार कर मां-बेटी के हाथों में पकड़ा दिया.

    यह दृश्य देख कर एक बार पूरा हॉल भावुक हो उठा. क्योंकि जबीना का परिवार काफी मुश्किलों से जीवन गुजार रहा था. बताया जाता है कि चार महीने पहले ही वह अंगूठी करीब पैंतालीस हजार रूपये में खरीदी गई थी.

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    चक्रधरपुर के दंदासाई निवासी मो रेयाजुद्दीन जो बहरईन में काम करते हैं. वह भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे.

    विधायक सुखराम उरांव द्वारा जबीना को दिये गये सहयोग से प्रभावित होकर अपनी ओर से अंजुमन इस्लामिया को पांच हजार रूपये दिये. जिसे जबीना परवीन को उपहार स्वरूप दे दिया गया.

    जैक बोर्ड के 49, इंटरमीडिएट से 19, स्नातक से 11, एमए से 5, शिक्षक ट्रेनिंग से 1, कौमी खिदमत से 15, मुहर्रम खलीफा व कमेटी से 12 लोगों को सम्मानित किया गया.

    एमए टॉपर जबीना परवीन, बीबीए टॉपर फरदीन असलम, इंटर टॉपर सानिया नाज, मैट्रिक टॉपर साबिया परवीन, सीबीएसई दसवीं टॉपर फुरकान अनवर को अतिथियों के हाथों सम्मान दिया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    mla chakerdharpur sukhram oraon ne chatra ko diya apni sone ki anguthi West singhbhum
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    April 30, 2026

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    April 30, 2026

    Saraikela Kharsawan NEWS: जिले में 16 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, 1 मई से खुद भी दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी; पढ़ें पूरी डिटेल

    April 30, 2026
    Recent Post

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    April 30, 2026

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    April 30, 2026

    Saraikela Kharsawan NEWS: जिले में 16 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, 1 मई से खुद भी दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी; पढ़ें पूरी डिटेल

    April 30, 2026

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    April 30, 2026

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय में लटका मिला ताला

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group