Author: News Desk

रिपोर्ट आज आ सकती है, इसके बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड के भादुआ गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में एक हथिनी मृत मिली. हथिनी की जान कैसे गयी? कहानी अलग-अलग है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची. चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से हथिनी की मौत की आशंका जतायी है. वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार की रात यहां हाथियों की लड़ाई हुई थी. लड़ाई में हथिनी की मौत हुई है, जबकि आसपास संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं. चिकित्सकों ने हथिनी का…

Read More

मानगो थाने के महज 200 मी. की दूरी में दिन दहाड़े हुई टेम्पो की चोरी  मानगो थाना के महज 200 मीटर दूरी पर दिन के 11:30 बजे टेंपो की चोरी हो गई । टेंपो के मालिक मानगो वास्तु बिहार के रहने वाले सेंटी राव ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की प्रातः 11:30 बजे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पायल सिनेमा के पहले स्थित यूको बैंक में पैसा जमा करने गए थे. मात्र 10 मिनट में पैसा जमा करके जब वह नीचे उतरे तो उनका टेंपो चोरी हो चुका था .काफी खोज पड़ताल करने के बाद…

Read More

Ranchi. खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. दशरथ गागराई ने इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन को पेंटिंग भेंट की. स्थानीय कलाकार द्वारा तैयार पेंटिंग की सीएम काफी सराहना की. विधायक दशरथ गागराई ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर हमेशा नयी ऊर्जा मिलती है.

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी संविदा पुलिस सहायकों की सेवा एक वर्ष बढ़ाने का वादा करते हुए उनसे अपना आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया है. ये सहायक पुलिस विभाग में सीधी भर्ती के साथ मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक राज कुमार मलिक ने पत्रकारों से कहा, ‘हमने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि उन्हें पुलिस विभाग की विभिन्न नियुक्तियों में छूट मिलेगी. विशेष रूप से उन्हें आबकारी, होमगार्ड, जेल सिपाही और अग्निशमन सेवाओं में कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करते समय आयु में छूट और अन्य रियायतें दी जाएंगी.…

Read More

Chaibasa. नक्सलियों के द्वारा आइइडी लगाकर पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश रची गयी थी, जिसे सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नाकाम कर दिया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम मेरालगाढा के आसपास आइइडी लगाया गया था, जिसे पुलिस जवानों के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों के द्वारा पूर्व के दिनों में एक आईडी लगाया गया था, जिसे…

Read More

निर्धारित स्थल पर चापाकल बोरिंग नहीं किए जाने के मामले को लेकर जाम किए थे स्टेशन गोलचक्कर  जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित हिलटॉप स्कूल के समीप  निर्धारित स्थल पर चापाकल बोरिंग नहीं किए जाने पर जनहित  के मुद्दे पर स्थानीय लोगों के साथ पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, कांग्रेसी नेता अजय ओझा, भाजपा नेता सुनील तिवारी ने टाटानगर स्टेशन गोल चक्कर जाम किया था। जाम किए जाने पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य मामले को लेकर उक्त लोगों पर बागबेड़ा थाना में मुकदमा दायर किया गया था। जिसमें…

Read More

Jamshedpur:नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधान के अनुरूप मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल समेत शहर के अन्य सभी निजी स्कूलों में अध्ययनरत ,अभिवंचित एंव कमजोर वर्ग के बच्चों को 12वीं क्लास तक निःशुल्क शिक्षा देने की आदेश देने की मांग के संबंध में एक पत्र जिले के उपायुक्त समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर दी है. उक्त पत्र के माध्यम से बताया गया है कि झारखंड राज्य में वर्ष 2011 में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने के बाद जमशेदपुर शहर के निजी स्कूलों में प्रवेश कक्षा की आरक्षित सीटों पर अभिवंचीत एवं…

Read More

सांसद से शिकायत के बाद डीएसपी संदीप भगत ने की जांच, पीड़ित और परिजनों से जानकारी ली गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा थाना के एएसआई अजय कुमार पर एक युवक को बुरी तरह पिटाई करने का आरोप है. युवक ने इसकी शिकायत सांसद विद्युत वरण महतो से की. इसके बाद सांसद ने एसएसपी को इस घटना की जानकारी देते हुए कारवाई की मांग की. एसएसपी ने मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत को जांच के लिए गुड़ाबांदा भेजा. डीएसपी संदीप भगत ने गुरुवार देर शाम गुड़ाबांदा आकर पीड़ित और उसके परिजनों से मिलकर जानकारी ली. गुड़ाबांदा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि परिजनों…

Read More

रांची. मुरी-बरकाकाना रेलखंड पर विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. 21 जुलाई को आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर, टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर, टाटानगर-हटिया-टाटानगर मेमू स्पेशल, टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस व खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं, नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (वाया मुरी) 20 जुलाई को परिवर्तित मार्ग बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया, टाटानगर होकर चलेगी. जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 19 जुलाई को परिवर्तित मार्ग बरकाकाना, मेसरा, टाटीसिलवे, रांची होकर चलेगी.

Read More

रांची.नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में सीबाआइ ने गुरुवार को रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है. रिम्स से गिरफ्तार मेडिकल की छात्रा सुरभि कुमारी एमबीबीएस 2023 बैच के सेकेंड ईयर की छात्रा है. वह रामगढ़ की रहनेवाली है.सीबीआइ की टीम छात्रा सुरभि कुमारी से पूछताछ के लिए बुधवार शाम ही रिम्स के हॉस्टल नंबर-3 में पहुंची थी. देर शाम तक से पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस संरक्षण में हॉस्टल में ही रखा गया. गुरुवार सुबह उसे दोबारा पूछताछ के लिए रांची स्थित सीबीआइ के कार्यालय में बुलाया गया. लंबी पूछताछ…

Read More