रांची. राज्य के विवि शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं मिलने पर मंगलवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति से गुहार लगायी गयी है. झारखंड विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ जगदीश लोहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. कहा कि वर्ष 2008 में नियुक्त विवि शिक्षकों को अब तक जेपीएससी से प्रोन्नति नहीं मिली है. पिछले एक वर्ष से फाइल आयोग में पड़ी हुई है. प्रोन्नति नहीं मिलने से विवि के कई महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति नहीं हो पा रही है. प्रशासनिक पदों पर व्यक्ति की कमी से कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से…
Author: News Desk
जमशेदपुर. टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से दो तरह की योजनाओं को लागू करने की घोषणा की गयी है. यह घोषणा टाटा मोटर्स जनरल ऑफिस में यूनियन के पदाधिकारी एवं उच्च प्रबंधन के बीच बैठक के बाद बनी सहमति के दौरान की गयी. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते एवं महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि यूनियन की ओर बच्चों की शिक्षा के लिए योजना की मांग यूनियन टाटा मोटर्स प्रबंधन की जा रही थी. अब इस पर सहमति बन गयी है. विद्यादान योजना के तहत कंपनी के सभी स्थायी कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा के…
नयी दिल्ली. टाटा पावर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में पूंजीगत व्यय के लिए 20,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को यह घोषण की. उन्होंने कंपनी की 105वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को बताया कि पूंजीगत व्यय का एक बड़ा हिस्सा कंपनी के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को गति देने के लिए होगा. बाकी राशि पारेषण और वितरण कारोबार पर खर्च की जाएगी. चंद्रशेखरन, जो टाटा संस के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि टाटा पावर ने 2024-25 में 20,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करने की योजना बनाई है. यह 2023-24 में निवेश…
मोरीगांव. असम सरकार ने टाटा समूह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत कंपनी को मोरीगांव जिले के जगीरोड में 27,000 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर संयंत्र के लिए 170 एकड़ से अधिक जमीन पट्टे यानी लीज पर दी जाएगी. टाटा समूह बोर्ड के सदस्य रंजन बंदोपाध्याय और असम औद्योगिक विकास निगम (एआईडीसी) के प्रबंधक (तकनीकी) और परियोजना प्रभारी धीरज पेगु द्वारा उप-पंजीयक कार्यालय में 60 साल के पट्टे समझौते को अंतिम रूप दिया गया. इस अवसर पर जिला आयुक्त (डीसी) देवाशीष शर्मा, कनिनिका ठाकुर, आशीष मिश्रा और अविनाश धाबड़े सहित टाटा समूह के अधिकारी मौजूद थे. सौदे…
खूंटी और तोरपा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन खूंटी.असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड बीजेपी के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को झारखंड के तीन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर खूंटी पहुंचे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होकर विगत लोकसभा चुनाव में विभिन्न बूथों में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और उनकी हौसलाआफजाई की. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. सिर्फ बालू तस्करी और जमीन…
सोनपुर गांव में धरना पर बैठे दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा विवाद बड़कागांव. महुदी में पुराने रूट से ही रामनवमी जुलूस निकालने की मांग को लेकर सोनपुर गांव में धरना पर बैठे दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद विवाद बढ़ गया. पहले पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गयी. इस घटना में एक व्यक्ति का सिर फट गया और बड़कागांव बीडीओ जीतेंद्र कुमार मंडल भी जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद का पुतला फूंका. ग्रामीणों का कहना था कि विधायक एक समुदाय विशेष का समर्थन कर रही है. इधर, बड़कागांव…
जामताड़ा: लूटपाट कर भाग रहे अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी मदनकट्टा निवासी पूर्व मुखिया संजय गुप्ता उर्फ महेंद्र साव, हराधन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हराधन ने बताया कि वह, संजय और एक अन्य व्यक्ति बाइक से विद्यासागर जा रहे थे. इसी दौरान संजय गुप्ता के एक दोस्त का फोन आया. उसने बताया कि कुछ अपराधी उसके साथ लूटपाट का प्रयास कर रहे हैं. वह मदनकट्टा स्टेशन पर हावड़ा मोकामा ट्रेन से उतरा था. तत्काल दोस्त के बताये स्थान पर पहुंचे. वहां तीन-चार अपराधी लूटपाट कर रहे थे. उनका विरोध करने पर…
चाईबासा. राजकुमार कुंकल और गांव के अन्य तीन लोग सोमवार दोपहर चाईबासा स्टेशन से विशाखापटनम मजदूरी करने के लिए कटक जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में इलीगढ़ा के पास वह ट्रेन से गिर गये. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना हाटगम्हरिया थाना के इलीगढ़ा रेलवे ट्रैक की है. यहां से राजकुमार कुंकल का शव बरामद किया गया. वह झींकपानी थाना के चोया गांव के रहने वाले थे.पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
चक्रधरपुर. यह खबर ऐसे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो टाटानगर से चक्रधरपुर, राउरकेला व झारसुगुड़ा की यात्रा करना चाहते हैं. अब उन्हें दूसरी ट्रेन देखनी पड़ेगी. दरअसल, टाटानगर से इतवारी (नागपुर) तक चलने वाली 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 17 जुलाई को रद्द रहेगी. यह ट्रेन टाटा से चलकर चक्रधरपुर स्टेशन में प्रतिदिन सुबह 8 बजे जाती है. बुधवार को यह ट्रेन रद्द होने के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों की असुविधा के लिये खेद जताया है.
जमशेदपुर. बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में पार्क बनाने के लिए जमीन की घेराबंदी करने पहुंची टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट की टीम को स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया. लोगों ने यहां टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट और टाटा स्टील यूआइएसएल की टीम का विरोध किया और कहा कि वे लोग जमीन की घेराबंदी गलत तरीके से कर रहे है. इसके बाद पूरी टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा. बताया जाता है कि बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती के पास पार्क बनाने के लिए जमीन की घेराबंदी की जा रही है. इस घेराबंदी के दौरान ही मंगलवार को टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल…
