पिता की हत्या की सूचना के बाद मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं दरभंगा. वीआईपी पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की उनके घर में ही हत्या कर दी गयी है. घटना सोमवार देर रात की है. पुलिस को सन आफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का शव घर के अंदर से ही क्षत-विक्षत हालत में मिला है. दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि की है. घर के अंदर बरामद हुआ है. बिरौल थाना अंतर्गत मुकेश सहनी के पैतृक आवास पर…
Author: News Desk
लातेहार. झारखंड बने 20 साल से अधिक वक्त गुजर गये. आज भी सिस्टम खाट पर ही है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा, क्योंकि आम लोगों को उनकी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही है. भले ही सरकार के दावे बड़े-बड़े हैं. अब उन दावों की दास्तां बयां करती तस्वीर लातेहार से सामने आयी है. यहां सड़क के अभाव में गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती थी. इसलिए परिजन महिला को चारपाई पर लिटाकर अस्पताल ले जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया कि शांति कुज्जुर को चारपाई पर अस्पताल ले जाने…
नयी दिल्ली. लोकसभा के 200 से अधिक पूर्व सदस्यों को लुटियंस दिल्ली में आवंटित सरकारी बंगलों को खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पूर्व सांसदों को सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जाधारियों से बेदखली) अधिनियम के तहत ये नोटिस जारी किए गए हैं. नियमों के अनुसार पूर्व सांसदों को पिछली लोकसभा के भंग होने के एक महीने के भीतर अपने सरकारी बंगले खाली करने होते हैं. सूत्रों ने बताया कि अब तक 200 से अधिक पूर्व सांसदों को निर्धारित समय से अधिक समय तक रहने…
रत्न भंडार 46 वर्षों के बाद रविवार को पुनः खोला गया था भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने कहा कि वह इस बात की जांच करेगी कि 14 जुलाई को पुरी में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के खजाने रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष के ताले नकली चाबियों से क्यों नहीं खुल पाए. रत्न भंडार को 46 वर्षों के बाद रविवार को बहुमूल्य वस्तुओं की सूची बनाने और इसकी संरचना की मरम्मत के लिए पुनः खोला गया. जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा था कि एक विशेष समिति के सदस्यों ने खजाने के भीतरी कक्ष के दरवाजों पर लगे…
अमेरिका में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में पर्याप्त संख्या में डेलीगेट के वोट हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार बन गए हैं. ट्रंप कई महीने से राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार थे. वह सोमवार को मिलवाउकी में पार्टी के सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों के वोट प्राप्त करके आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन उम्मीदवार बन गए हैं.
जम्मू. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी समेत सेना के चार जवानों की मंगलवार तड़के मौत हो गई. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. उन्होंने बताया कि कुछ देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर जवानों…
रांची. सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट में लिखा है, ‘इक तुम्हारा साथ और हर लम्हा खूबसूरत बन गया.‘ इस पोस्ट के साथ कल्पना ने हेमंत सोरेन के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं. बता दें कि इन दिनों कल्पना अपने पति और सीएम हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली और बनारस आदि की यात्रा पर हैं. कल ही सोरेन दंपति ने बनारस के विश्नाथ मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की थी. हेमंत के जेल से निकलने के बाद सोरेन दंपति की ये दिल्ली…
पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान आसनसोल और पटना तथा सियालदह एवं बनारस के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया आसनसोल. श्रावणी मेले में दूर-दूर से अनगिनत भक्त आते हैं. पवित्र श्रावण मास में आयोजित होने वाला यह भव्य समागम भगवान शिव को पूजा अर्पित करने के लिए होता है. इस पवित्र अवसर के महत्व को समझते हुए और भक्तों की सुगम आवाजाही की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान आसनसोल और पटना तथा सियालदह एवं बनारस के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. 03511 आसनसोल-पटना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल…
धनबाद. आइआरसीटीसी की ओर से दुर्गा पूजा से पहले भारत गौरव ट्रेन चलायी जायेगी. 20 सितंबर को यह ट्रेन बिहार के कटिहार से खुलेगी. आसनसोल से इस ट्रेन में बुकिंग करा सकते हैं. यह ट्रेन यात्रियों को तिरुपति, कन्याकुमारी, मदुरई मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम व केरल के विख्यात पद्मनाभस्वामी मंदिर का दर्शन करायेगी. 11 रात व 12 दिनों का पैकेज होगा. इसमें सफर के साथ ही ठहरने, खान-पान व तीर्थ स्थलों की सड़क परिवहन सेवा शामिल है. तीर्थ यात्री आइआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं. सीट नंबर समेत अन्य जानकारी दो दिन पहले यात्रियों को दी जायेगी. स्लीपर के…
पहले बोकारो में की सभी कोचों की जांच, फिर गोमो में हर बोगी को खंगाला गोमो. हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12817 अप) से एक अपराधी के बिहार की ओर भागने की सूचना पर रविवार को आरपीएफ की टीम ने पूरी ट्रेन की जांच की, पर अपराधी नहीं मिला. गोमो स्टेशन पर आरपीएफ की टीम पहले से तैनात थी. ट्रेन के गोमो पहुंचते ही आरपीएफ की टीम हरकत में आ गयी. टीम ने ट्रेन के सभी कोचों की जांच की, परंतु ट्रेन में कोई अपराधी नहीं मिला. गोमो से पहले बोकारो आरपीएफ ने भी ट्रेन के सभी कोचों की…
