Author: News Desk

चांडिल. कुकड़ू में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाथियों के दिनदहाड़े खेतों में विचरण करने से किसान चिंतित और डरे हुए हैं. हाथियों के झुंड ने खेत में लगी सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचाया. शनिवार को 16 हाथियों का झुंड दिनदहाड़े डाटम, कुदा, शीशी, चौड़ा, पिलीद में घूमते रहा. डाटम में शनिवार को 16 जंगली हाथियों का झुंड पांड्रा तक पहुंच गया. हाथियों का झुंड लेटेमदा में कई किसानों के खेत में लगी फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया है. सूचना पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया. जंगली…

Read More

सरायेकला. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में दारुदा गांव के समीप पुलिस ने मवेशी लदे पांच वाहन को ज्बत किया है. इसमें चार मवेशी मरे हुए पाये गये. पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि मवेशी लाद कर पांच वाहन बिहार से जमशेदपुर की ओर जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने कारवाई करते हुए एनएच 33 के समीप वाहन को रोका. पुलिस को देखकर वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना में रखा है. थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि सभी वाहन व मवेशियों को थाना में रखा गया है. वाहन मालिक व चालक…

Read More

जमशेदपुर. स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए 40 योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि 5.81 करोड़ रुपये है. योजनाएं नगर विकास एवं आवास की विभाग द्वारा अमृत 20 की निधि से विभिन्न योजनाएं शामिल हैं. इन योजनाओं में तालाब निर्माण, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन का निर्माण आदि प्रमुख हैं. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र का विकास निरंतर जारी रहेगा. हमारी प्राथमिकता विकास है. जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि आज कई योजनाओं का शिलान्यास कर जनता…

Read More

भुवनेश्वर. बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस समेत ओडिशा के विपक्षी दलों ने पुरी में राजभवन के एक सहायक अनुभाग अधिकारी पर कथित हमला को लेकर राज्यपाल रघुवर दास के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. राजभवन के सहायक अनुभाग अधिकारी बैकुंठ प्रधान ने शुक्रवार को दावा किया था कि सात जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के निरीक्षण के दौरान दास के बेटे ललित कुमार और उनके (कुमार के) पांच साथियों ने उनके साथ मारपीट की थी. राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन शनिवार को यहां राजभवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की युवा शाखा एवं…

Read More

जमशेदपुर. पटना में शनिवार को हुई बैठक में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने इस साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. सरयू राय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. इस संबंध में शनिवार को पटना में हुई महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय किया गया. जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक और भाजमो के संरक्षक सरयू राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान विजय नारायण चौधरी समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे.  बताया कि जदयू निर्दलीय विधायक सरयू राय के नेतृत्व वाली भारतीय जनतंत्र मोर्चा…

Read More

भुवनेश्वर. ओडिशा राजभवन के एएसओ बैकुंठ प्रधान के साथ हुई मारपीट की घटना मामले में कुक को राजभवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. दरअसल, पीड़ित पक्ष बैकुंठ प्रधान और उनकी पत्नी के साथ संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी बातें रखी. राज्यपाल का मानना है कि सामाजिक जीवन में झगड़े का कोई स्थान नहीं होता है. दोषियों पर कार्रवाई होगी. यह भी पढ़ें : ओडिशा राजभवन के कर्मचारी ने राज्यपाल रघुवर दास के बेटे ललित पर लगाए मारपीट के आरोप, जानें क्या है मामला? हालांकि इस मामले में एक अन्य प्रमुख आरोपी ने…

Read More

चाकुलिया. चाकुलिया हाथियों के निशाने पर है. यहां हाथियों का उत्पात थमने का नहीं ले रहा है. लोग दहशत में रहने को मजबूर हैं. ताजा मामला हवाई पट्टी से मुढाल जाने वाली सड़क का है. यहां ट्रैक्टर से बालू ले जाया जा रहा था. अचानक ट्रैक्टर के सामने हाथी आ गया. चालक कुछ समझ पाता, हाथी ने ट्रैक्टर को पलट दिया. चालक काफी मुश्किल से जान बचाकर भाग सका. इसके बाद हाथी ने हवाई पट्टी परिसर में गौशाला की पानी टंकी व बोरिंग को तोड़ दिया. चातराडोबा में शुक्रवार की रात एक हाथी ने घर की दीवार तोड़ दी. वहीं,…

Read More

Chakulia. अच्छी बारिश व खुशहाली के लिए शनिवार को यहां खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा की गयी. पहाड़ देवता को प्रसन्न करने के लिए मुर्गे व बकरे की बलि दी गयी. 12 मौजा के ग्राम प्रधानों ने पहले पूजा की. इसके बाद आम लोगों की पूजा शुरू हुई. यहां अच्छी बारिश के लिए पहाड़ों की पूजा करने की परंपरा रही है. इसी परंपरा के तहत पहाड़ पूजा की शुरुआत कनाईश्वर पहाड़ से शुरू हुई. खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा के साथ ही क्षेत्र में पहाड़ पूजा संपन्न हुई. खोड़ीपहाड़ी संस्कृति रक्षा समिति ने पूजा के सफल संचालन में मुख्य भूमिका निभायी. विधायक समीर मोहंती…

Read More

जमशेदपुर। एक पुरानी कहावत है कि “किसी व्यक्ति का नेचर और सिग्नेचर जल्दी नहीं बदलता”। यह कहावत ओडिसा के राजपाल रघुवर दास के बेटे ललित कुमार के लिए सही साबित हुआ है। उक्त बातें पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी सदस्य डॉ अजय कुमार ने शनिवार को परिसदन में मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिस प्रकार ओडिसा के राज्यपाल के बेटे ललित कुमार ने राजभवन कर्मचारी के साथ गाली गलौज एवम् मारपीट की, वह निंदनीय है, बेहद शर्मनाक है। भाजपा के नेताओं और उनके बेटों की करतूत कोई नई बात नही है। इस तरह…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर अंचल अधिकारी के निर्देश पर, खाता संख्या-245, प्लॉट संख्या 110,वार्ड संख्या 7, साकची में झारखंड सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत अतिक्रमण अभियान चलाने का नोटिस वहां के निवासियों को दिया गया है. 6 जुलाई को जारी नोटिस में 14 दिनों का समय देते हुए 20 जुलाई तक स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है. अन्यथा जबरन अतिक्रमण हटा देने की बात कही गई है. डॉ अजय ने कहा की वहां के निवासियों ने उनसे जमशेदपुर में मुलाकात की और बताया कि वे 50 वर्षों से उस जमीन पर रह रहे हैं और उन्हें…

Read More