Author: News Desk

चतरा. पिपरवार में 4 साल पुराने जमीन विवाद की वजह से गांधी के अनुयायी टाना भगत हिंसक हो गए. शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में 19 लोग घायल हो गए. मामला रांची-चतरा सीमा पर स्थित पिपरवार थाना क्षेत्र का है. कल्याणपुर व कारो गांव के सीमांत क्षेत्र में सुबह शुरू हुए जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों की ओर से मारपीट में सरिया, लाठी, कुल्हाड़ी, सावेल, कुदाल, गुलेल आदि का जमकर इस्तेमाल हुआ. किसी का सिर फट गया, तो किसी के हाथ-पैर में चोट लगी है. टाना भगतों की डगडगिया टोला के रहने…

Read More

रांची. झारखंड के जल संसाधन मंत्री चंपाई सोरेन ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य के किसानों को सालोंभर सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए पाइपलाइन आधारित सिंचाई व्यवस्था लागू करने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि भूमि अधिग्रहण की न्यूनतम जरूरत पड़े और परियोजनाएं तेजी से पूरी हो सकें. किसानों को बहुत बड़ी राहत देने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ा दिया है. चूंकि विभिन्न लिफ्ट इरिगेशन की योजनाएं बिजली पर निर्भर रहती हैं, जिनका बिल किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन जाता है. इस परिस्थिति में बदलाव लाने के लिए जल संसाधन…

Read More

मतदाता सूची शुद्धिकरण के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव ने दिये आवश्यक निर्देश जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद की अध्यक्षता में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी गतिविधियों एवं अब तक की प्रगति का पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया. उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, घर-घर सत्यापन, डिजिटाइजेशन, पुराने लेमिनेटेड मतदाता पहचान पत्र के नवीनीकरण, पहचान पत्रों के वितरण, मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं, जन शिकायतों…

Read More

Jamshedpur. मानगो आजादनगर से इंजीनियरिंग, डिप्लोमा कॉलेज, प्रमुख यूनिवर्सिटी के फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. धालभूम एसडीओ पारूल सिंह के औचक छापेमारी से यह मामला सामने आया. यहां गिरोह का सरगना मोहम्मद मंजर आलम को दबोचा गया. उसके घर के हॉल कंप्यूटर, प्रिंटर्स, सीपीयू, एक दर्जन से ज्यादा पैन ड्राइव,मोबाइल, लैपटॉप, 50 से ज्यादा बने हुए नकली सर्टिफिकेट जब्त किया. उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस दौरान सरगना के घर इंजीनियरिंग का सर्टिफिकेट डिलेवरी लेने पहुंचे एक युवक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. धालभूम अनुमंडल एसडीओ पारुल सिंह ने बताया कि…

Read More

जमशेदपुर. एमजीएम मेडिकल कॉलेज में गुरुवार रात छात्रों ने हंगामा किया. खिड़की में लगे कांच को तोड़ दिया, जिससे वहां मौजूद होमगार्ड जवान घायल हो गये. स्टल के मेन गेट में लगा ग्रील को तोड़ दिया गये. घंटों हंगामा चलता रहा. सूचना पर सुबह लगभग 4.30 बजे पुलिस पहुंची तो सभी छात्र हॉस्टल के अंदर चले गये. वहीं शुक्रवार की सुबह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ केएन सिंह छात्रावास पहुंचे और पूरे स्थिति की जानकारी ली. इसको गंभीरता से लेते हुए आरोपित छात्रों पर सनहा दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई करने की बात कहीं. इसके साथ ही इसकी जानकारी एसडीओ…

Read More

जमशेदपुर. भुइयांडीह स्थित कल्याण नगर, इंदिरा नगर एवं छाया नगर सहित आस-पास के करीब 150 से अधिक घरों को तोड़े जाने के लिए अंचल कार्यालय द्वारा जेपीएलइ की नोटिस दी गयी है. छह जुलाई को जारी नोटिस में सभी को निर्देश दिया गया है कि वे 14 दिनों के अंदर अपने घरों को खाली कर दें. नोटिस में यह भी कहा गया कि 20 जुलाई तक वे जवाब दें कि क्यों नहीं उनके घरों को तोड़ा जाये. तीन-चार माह पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशानुसार जल संसाधन विभाग, मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जिला प्रशासन का…

Read More

Sonua. सोनुआ थानांतर्गत नक्सल प्रभावित लोंजो पंचायत के बीहड़ गांव नचलदा में नक्सलियों ने कनपटी में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी है. वही, युवक की बाइक में आग लगा दी. घटना गुरुवार (11 जुलाई) की शाम की है. जानकारी के मुताबिक, युवक सोनुआ की ओर से अपाची बाइक में नचलदा गांव पहुंचा था. वह गुरुवार को स्कूल के पास लगी ग्रामीण हाट में हंड़िया पी रहा था. इसी समय करीब आधा दर्जन नक्सली हाट में पहुंचे. युवक के साथ बातचीत करते हुए उसे डंडे से मारना शुरू कर दिया. इसके बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.सूचना…

Read More

जमशेदपुर.टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित कमेटी मेंबरों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अभिज्ञान के पांचवें बैच की ट्रेनिंग संपन्न हुई. इस बैच में 25 कमेटी मेंबरों ने भाग लिया. कमेटी मेंबरों को टाटा वर्कर्स यूनियन का इतिहास, वर्तमान औद्योगिक परिवेश मे कमेटी मेंबरों के सामने आने वाली चुनौतियां, नवचेतना टाटा स्टील का स्वर्णिम इतिहास, संस्थान की कार्य संस्कृति एवं मूल्य, डिजिटलाइजेशन का महत्व एवं हमारी प्रगति, कर्मचारियों द्वारा स्वयंसेवा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवम स्वस्थ दिनचर्या, टाटा स्टील में सहभागिता की जानकारी दी गयी. समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह,…

Read More

रांची. झारखंड चेंबर ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है. यात्रियों की असुविधा को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी के सुझाव पर झारखंड चेंबर ने चक्रधरपुर के डीआरएम और प्रदेश के राज्यसभा सांसदों को भी पत्र लिखा है. चेंबर महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि प्रदेश की स्थापना के 24 वर्ष बाद भी पश्चिमी सिंहभूम का झारखंड की राजधानी से रेल मार्ग द्वारा नहीं जुड़ना चिंता की बात है. यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी है कि बड़बिल से रांची तक एक फास्ट मेमू ट्रेन का परिचालन किया जाये. रेलवे उप समिति के चेयरमेन…

Read More

दक्षिण-पूर्व रेलवे, पूर्व-मध्य रेल और इस्टर्न रेलवे का सर्वर डाउन हो गया. Ranchi. आइआरसीटीसी का सर्वर शुक्रवार को सुबह 4.54 से दिन के 11:15 बजे तक छह घंटे तक ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकट नहीं कटा. लोग टिकट लेने से वंचित रहे. सर्वर ठप होने से आरक्षण टिकट के अलावा कोच पोजीशन, बर्थ, फूड ऑर्डर, डोरमेटरी की बुकिंग सहित अन्य कई तरह की परेशानी रेल यात्रियों को उठानी पड़ी. इस संबंध में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि हावड़ा में स्थापित आइआरसीटीसी के सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गयी. इस कारण दक्षिण-पूर्व रेलवे, पूर्व-मध्य रेल और इस्टर्न रेलवे का सर्वर डाउन हो…

Read More