Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»सीए मई परीक्षाओं के नतीजे घोषित, इंटर में 18.42% व फाइनल में 19.88% छात्र पास
Breaking News

सीए मई परीक्षाओं के नतीजे घोषित, इंटर में 18.42% व फाइनल में 19.88% छात्र पास

News DeskBy News DeskJuly 11, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नयी दिल्ली. द इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटस ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने सीए मई इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के नतीजे गुरुवार को जारी कर दिये. सीए इंटर मई 2024 परीक्षा में 18.42 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि सीए फाइनल छात्रों का पास प्रतिशत 19.88% रहा है. सीए इंटरमीडिएट के ग्रुप-1 की परीक्षा में 1,17,764 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें 31,978 पास हुए. उत्तीर्ण प्रतिशत 27.15 प्रतिशत रहा. वहीं सीए इंटर ग्रुप-2 में 71,145 उम्मीदवारों में से 13,008 पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत 18.25 रहा. दोनों ग्रुप के लिए 59,956 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 11,041 पास हुए हैं और पास प्रतिशत 18.42 रहा.

भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 538 अंक प्राप्त किये हैं. दो उम्मीदवारों अकोला के युज सचिन करिया और भयंदर के योग्या ललित चांडक 526 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. तीसरा स्थान भी दो उम्मीदवारों नयी दिल्ली के मंजीत सिंह भाटिया और मुंबई के हिरेश काशीरामका को मिला है. उन्होंने 519 अंक प्राप्त किये हैं. सीए फाइनल ग्रुप-1 की परीक्षा 74,887 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 20,479 पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत 27.35 रहा. ग्रुप-2 की परीक्षा में 58,891 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें 21,408 पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत 36.35 प्रतिशत रहा.

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

वहीं दोनों ग्रुप की परीक्षा में 35,819 उम्मीदवारों में से 7,122 पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत 19.88 प्रतिशत रहा. सीए फाइनल की परीक्षा में दिल्ली के शिवम मिश्रा ने ऑल इंडिया टॉप किया है, उन्होंने 500 अंक हासिल किये हैं, वहीं दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा ने 480 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है. 477 अंक लाकर मुंबई की किरण राजेंद्र सिंह मनराल और गिलमन सलीम अंसारी तीसरे स्थान पर रहे.

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

RailWay Bonous: रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान, PM मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितने रुपये मिलेंगे  

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026
Recent Post

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group