ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी ने संभाला पदभार RANCHI.पद संभालने के बाद ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी ने अधिकारियों से कहा कि किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है. यह गरीबों का विभाग है. कोई आंख दिखायेगा, तो अच्छा नहीं होगा. न गलत करूंगा और न ही किसी को गलत करने दूंगा. कई पदाधिकारी ऐसे हैं, जो बीजेपी मांइडेंड हैं. काम को प्रभावित करना चाहते हैं. मैंने कह दिया है कि काम करना है, तो करो नहीं तो चले जाओ. नये पदाधिकारी आयेंगे. 18 साल तक राज्य को नोच लिया.…
Author: News Desk
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधि व्यवस्था पर वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक RANCHI. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जमशेदपुर रांची सहित अन्य शहरों की विधि व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की चेतावनी दी. कहा, हर हाल में क्राइम कंट्रोल हो, नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी. विशेष रूप से रांची, जमशेदपुर व धनबाद में पुलिस व्यवस्था में सुधार दिखे. उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए जो करना है, वह करें. फील्ड लेवल के पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निदान करें.…
JAMSHEDPUR. आइएसडब्ल्यूपी के डीजीएम मुकेश कुमार सिंह के टेल्को स्थित घर और कदमा के शराब दुकान में लूटपाट को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से शराब, नकद रुपये, कार और हथियार भी बरामद किया है. इन कांडों में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार गिरोह के लोगों ने कदमा और टेल्काे के अलावा और भी कई जिलों में लूट की घटना को अंजाम दिये है. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में शराब दुकान में काम करने वाले लोग भी शामिल है.…
JAMSHEDPUR. टाटा वर्कर्स यूनियन के सेंट्रल प्रोक्योरमेंट विभाग के खाली हुए पद के लिए एनएस ग्रेड के कर्मचारी असीम राय मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए. वे एक मात्र प्रत्याशी थे, जिन्होंने नामांकन पत्र लिया और नामांकन भरा था. मंगलवार को नामांकन की जांच की गयी. इसके बाद उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. उक्त विभाग से जीते हुए कमेटी मेंबर के निधन के बाद खाली हुए पद पर यह उपचुनाव हुआ था. चुनाव पदाधिकारी शहनवाज आलम ने उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी. करीब 97 कर्मचारियों का यह विभाग है. 13 जुलाई को सर्टिफिकेट दिया जायेगा. इसके बाद…
पुलिस ने गणेश के साथ अमन सिंह और रवि जायसवाल को भी गिरफ्तार किया जिस कार से तीनों को पकड़ा गया है, उसमें से एक पिस्टल, 19 राउंड जिंदा गोली, ट्राली बैग, आठ मोबाइल हुआ बरामद JAMSHEDPUR. रंजीत सिंह सरदार हत्याकांड मामले में फरार अपराधी गणेश सिंह को पुलिस ने गालूडीह टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गणेश के साथ अमन सिंह और रवि जायसवाल को भी गिरफ्तार किया है. जिस कार से तीनों अपराधियों को पकड़ा गया है, उसमें से एक पिस्टल, 19 राउंड जिंदा गोली, ट्राली बैग, आठ मोबाइल बरामद किया गया है.…
एनएच 33 पर डॉल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट डांगा में कार्यक्रम, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी व प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह होंगे शामिल JAMSHEDPUR. भाजपा की बुधवार को डाल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट डांगा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा होगी. कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले मंडल एवं बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्यों को सम्मानित किया जायेगा. साथ ही, विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर विजयी संकल्प के साथ चुनावी तैयारियों का शंखनाद होगा. दिनेश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान की सभी सीटें जीतने के…
JAMSHEDPUR. परसुडीह के खासमहल चार खंभा के पास घर के सामने महिला ने शराब पीने से मना किया, तो नशे में धुत युवकों ने घर में घुस कर परिवार के सभी लोगों की पिटाई कर दी. मारपीट में तुलसी पूर्ति, मोटू पूर्ति, छोटू पूर्ति और चाचा नंदलाल सरदार जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. घटना के संबंध में तुलसी पूर्ति ने बताया कि दो बाइक पर सवार कुछ लड़के उनके घर के पास शराब पी रहे थे. उस दौरान उन्होंने घर के सामने शराब नहीं पीने की बात की. इस बात को लेकर बदमाशों…
एंबुलेंस की चपेट में आकर लोहरदा निवासी सिकंदर जामुदा की हुई मौत CHAKARDHARPUR.चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पोटका के पास एंबुलेंस की चपेट में आकर लोहरदा निवासी सिकंदर जामुदा की मौत हो गयी. खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा गांव निवासी सिकंदर जामुदा (48) किसान हैं. सुबह करीब छह बजे बाइक से अपने बीमार बेटे को देखने अनुमंडल अस्पताल जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें रौंद दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहुंचे. इसके बाद विरोध में रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मुआवजा की मांग पर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा. इसके…
चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग के रंगामाटी क्षेत्र में पोस्टर और बैनर साटे हैं. CHAKARDHARPUR.नक्सलियों ने चक्रधरपुर में मंगलवार को पोस्टरबाजी कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी है. इसमें 10 जुलाई को कोल्हान बंद का आह्वान किया गया है. मंगलवार को नक्सलियों ने यहां रंगामाटी में पोस्टर और बैनर साटे हैं. पोस्टर में प्रशासन विरोधी नारे लिखे गये थे. नक्सल विरोधी अभियान का विरोध किया है. नक्सलियों ने यह पोस्टर और बैनर चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग के रंगामाटी हाट बाजार और प्राथमिक विद्यालय जेनाबेड़ा के पास लगाया है. पुलिस ने मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया था. इसी के विरोध में…
JAMSHEDPUR. पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार के 306 पद रिक्त हैं, जिसे जल्द भरने का फैसला लिया गया है. यह फैसला मंगलवार को हुई चौकीदार स्थापना समिति की बैठक में लिया गया. समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में रूरल एसपी, स्थापना उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिला अंतर्गत चौकीदारों के कुल 306 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशन के विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया.
