सुडोकू एप के माध्यम से लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो कॉलिंग करवाने आदि का झांसा देकर लोगों को लिंक भेज कर करता था ठगी GIRIDIH . गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध की दुनिया के करोड़पति अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार साइबर अपराधी गपैय गांव का सोनू कुमार वर्मा है. सोनू 24 वर्ष का है, लेकिन वह पिछले कई सालों से साइबर अपराध की दुनियां में शामिल होकर साइबर अपराध की दुनियां में अपनी एक अलग पहचान बन चुका है और लोगों के साथ फ्रॉड करके करोड़ों की संपत्ति भी अर्जित कर चुका है. सोनू को…
Author: News Desk
आठ कोच की चेयरकार चलाने की योजना, स्पीड होगी 130 से 160 किमी प्रति घंटे, 7 घंटे में तय होगी यात्रा JAMSHEDPUR . पूर्व मध्य रेलवे पटना-टाटानगर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. इसे लेकर जोन की ओर से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है. रेलवे के जानकारों की मानें, तो अगर जोन के प्रस्ताव पर मुहर लगती है और मंजूरी मिलती है, तो पटना से टाटा नगर के बीच एक वंदे भारत की सेवा शुरू हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस रूट पर आठ कोच की चेयरकार वंदे भारत चलाने की योजना…
गुमला के पालकोट प्रखंड स्थित डहुपानी पंचायत के लोटवा डुगडुगी गांव में घटी घटना GUMLA . गुमला जिले के पालकोट प्रखंड स्थित डहुपानी पंचायत के लोटवा डुगडुगी गांव में सर्पदंश से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में राजेश किसान (35), उसकी पत्नी सुनीता देवी (30) व भाई मनोज किसान (32) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार रविवार को घर के सभी लोग मेला देखने गये थे. शाम को घर लौटने के बाद खाना खाकर तीनों बरामदा में सो गये, तभी रात में सांप ने तीन लोगों को डंस लिया. सर्पदंश के बाद तीनों की चिल्लाने…
अपराधी से भिड़ गया था एएलपी रोशन कुमार, रेल अस्पताल धनबाद में पति-पत्नी का चल रहा इलाज GOMO. गोमो लोको कॉलोनी निवासी सहायक लोको पायलट रोशन कुमार के आवास में अपराधी ने घुस कर रोशन कुमार और उसकी पत्नी नूपुर कुमारी को चाकू मार कर घायल कर दिया और उसकी पत्नी के गले की सोना की चेन लूट ली. घायल दंपती का इलाज रेलवे अस्पताल धनबाद में चल रहा है. स्थिति खतरे से बाहर है. नुपूर के गर्दन, बांह व पैर में चाकू मारा गया है, जबकि रोशन की गर्दन में चाकू मारा गया है. नकली पिस्टल और चप्पल छोड़…
एहसान उल हक, इम्तियाज, जमालुद्दीन और अमन की रिमांड 11 तक बढ़ी, चिंटू गया जेल RANCHI . नीट-यूजी-2024 पेपर लीक मामले में हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज व जमालुद्दीन और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को रिमांड पर लेकर सीबीआइ पूछताछ कर रही है. इस दौरान सीबीआइ को झारखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुरागों का पता चला है. इसलिए केंद्रीय एजेंसी अब इस मामले में झारखंड को केंद्र में रख कर जांच को आगे बढ़ा रही है. रिमांड पर लिये गये आरोपियों से बारी-बारी से नीट पेपर लीक के मास्टर माइंड, पैसे…
रांची. दक्षिण रेलवे में ब्लॉक लिये जाने की वजह से 10 से लेकर 30 जुलाई तक ट्रेन संख्या 13352 अलाप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से जायेगी. ट्रेन 10, 11, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28 व 30 को परिवर्तित मार्ग पोत्तनूर – इरुगूर – सुरतकल होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का कोयंबटूर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. वहीं परिवर्तित मार्ग में पोत्तनूर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव होगा .उधर दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा .जिस कारण रांची रेल मंडल…
उपायुक्त ने कहा, ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करें JAMSHEDPUR . उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आवास सहित 15वें वित्त व मनरेगा योजनाओं की समीक्षा के क्रम में कार्य में लापरवाही बरतने पर गोलमुरी सह जुगसलाई, पोटका चाकुलिया व घाटशिला के एइ, जेइ के वेतन पर रोक लगा दी. साथ ही, 15 दिनों में काम में प्रगति लाने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी ने कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ग्रामीण विकास से जुड़ी अधूरी योजनाओं को प्राथमिकता में रखते हुए पूर्ण करायें. इसमें कतई लापरवाही नहीं बरतें. तय समय में योजना पूरा करें या कार्रवाई के…
आपदा की स्थिति में बचाव को लेकर हर व्यक्ति मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए : ADEE JAMSHEDPUR. रेलवे सिविल डिफेंस की टीम ने सोमवार 8 जुलाई 2024 को CTRC/TATA व्हील शॉप में रेलकर्मियों को कार्य स्थल और घर में आगजनी की घटनाओं की स्थिति में सेफ्टी को लेकर जागरूक किया. इस मौके पर रेलकर्मियों को फर्स्ट एड की जानकारी भी दी गयी. रेलकर्मियों ने आगजनी से बचाव के उपायों को जाना और बचाव के उपकरणों से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी हासिल की. इस दौरान महिलाओं ने भी सक्रियता दिखाते हुए सिलेंडर में लगी आग से बचाव के उपायों को…
JAMSHEDPUR . जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से सोमवार को 110 तीर्थ यात्रियों का जत्था श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ. सर्वप्रथम टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जसपाल सिंह छाबड़ा ने गुरु महाराज के सामने यात्रा की सफलता के लिए अरदास की. सरदार अमरजीत सिंह बॉबी, गुरप्रीत सिंह, बलदेव सिंह राजा, गुरजीत सिंह, सुखबीर सिंह, बलजीत बंसल, गुरदीप सिंह निक्कू के नेतृत्व में टीम रवाना हुई. मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी, गोविंद सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र…
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र की घटना, महिला व उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की गयी जान CHHTARPUR . छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोंढ़ी पंचायत के अरर गांव के करीमन भुइयां की पत्नी सजंती देवी ने दो बच्चों के साथ कुआं में छलांग लगा दी. जिससे सजंती देवी व उसके डेढ़ वर्षीय बेटे ननका की मौत हो गयी. वहीं तीन वर्षीय पूनम की जान बचा ली गयी. घटना सोमवार की दोपहर करीब एक बजे की बतायी जाती है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है. जानकारी के अनुसार करीमन भुइयां,…
