Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में बिजली संकट का हल निकालने के लिए सीएम से करेंगे बात : खट्टर
    Breaking News

    झारखंड में बिजली संकट का हल निकालने के लिए सीएम से करेंगे बात : खट्टर

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2024Updated:July 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रिम्स में विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    रांची. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) में पावर ग्रिड द्वारा तैयार 310 बेड के आश्रय गृह के उदघाटन किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में  उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली संकट का हल निकालने के लिए आपस में मिलजुल कर ठोस पहल करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं हैं, इसके लिए नयी सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करेंगे. उन्होंने मीडिया के सामने केंद्र की ओर से हर संभव मदद को लेकर आश्वस्त किया.

    श्री खट्टर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 10 साल में लक्ष्य के साथ इस देश को एक दिशा देने का काम किया है. उनके दिखाये लक्ष्यों के तहत 2047 तक जनता को विकास के साथ जनता को ‘इज ऑफ लिविंग’ की एक स्टैंडर्ड लाइफ देनी है. देश की आम जनता को प्रगति और विकास के रास्ते पर लेकर चलना है. इस विश्राम गृह से सालाना 90 हजार लोगों को काफी सहूलियतें मिलेगी. आश्रयगृह भवन का उपयोग रिम्स में इलाजरत मरीजों के परिजनों के उपयोग के लिए किया जा सकेगा. इस दौरान मीडिया के द्वारा पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तरह ही हम हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनायेंगे.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने ढोल बजाकर और जय जोहार से लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पद्मश्री मुकुंद नायक समते अन्य मौजूद थे..

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Union Energy Minister Manohar Lal Khattar inaugurated the rest house in RIMS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group