Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»भैंस की पूंछ पकड़ पार कर रहा था गंगा नदी, हाथ छूटने से बीच नदी में डूबा, मौत
Breaking News

भैंस की पूंछ पकड़ पार कर रहा था गंगा नदी, हाथ छूटने से बीच नदी में डूबा, मौत

News DeskBy News DeskJuly 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • दियारा में भैंस चराकर लौट रहा था मृतक पप्पू यादव

भागलपुर. मायागंज स्थित मुसहरी घाट के सामने दियारा से लौट रहा मुस्तफापुर निवासी पशुपालक पप्पू यादव की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी. उसके साथ दियारा गये लोगों ने बताया कि वे लोग हर दिन की तरह गुरुवार सुबह भी भैंस चराने के लिए दियारा गये थे, जहां से पप्पू यादव (30) भैंस की पूंछ पकड़ कर लौट रहा था. इसी दौरान बीच नदी में ही पप्पू का हाथ भैंस की पूंछ से छूट गया और वह डूब गया. करीब साढ़े आठ घंटे तक चल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसके शव को गंगा नदी से निकाला गया.

बता दें कि करीब डेढ़ साल पूर्व मुसहरी घाट पर ही ड्रेजिंग जहाज की चपेट में आने से पशुपालकों की मौत हो गयी थी, जिसमें पप्पू यादव के पिता सिकंदर यादव भी शामिल थे. मृतक के छोटे भाई प्रवीण ने बताया कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी उनका बड़ा भाई पप्पू भैंस चराने के लिए गंगा नदी को पार कर दियारा गया था. सुबह करीब 7.30 बजे दियारा से लौटने के दौरान उसके साथ गये सभी पशुपालक आगे निकल गये और नदी पार कर मुसहरी घाट आ गये, लेकिन पप्पू अपनी भैंस के साथ पीछे रह गया और डूब गया.

Jamshedpur: सड़कों पर उतरी पुलिस, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर और साकची में चला विशेष अभियान, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी नजर

इस बात की सूचना मिलने के बाद वह भी घाट पर पहुंचा, जहां उसने कुछ नाविक और गोताखोरों की मदद से अपने भाई को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला. इसके बाद उन लोगों ने बरारी पुलिस को सूचना दी. बरारी पुलिस ने एसडीआरएफ को जानकारी दी. शाम करीब चार बजे पप्पू के शव को एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया. बरारी पुलिस ने बताया कि शव निकाले जाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पूर्व ही पप्पू की शादी हुई थी और उक्त शादी से उसे एक दो माह का बेटा भी है.

Delimitation Bill: प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और सांसद पीएम मोदी से मिले, ससंद की विशेष बैठक के लिए पार्टी सांसदों को व्हिप जारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: सड़कों पर उतरी पुलिस, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर और साकची में चला विशेष अभियान, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी नजर

November 30, 2026

Delimitation Bill: प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और सांसद पीएम मोदी से मिले, ससंद की विशेष बैठक के लिए पार्टी सांसदों को व्हिप जारी

November 30, 2026

Tata Motors गेट जाम मामले में बड़ी कार्रवाई, मजदूर नेता बंटी सिंह समेत 18 पर FIR, 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी बनाया गया आरोपी

November 30, 2026
Recent Post

Milk Price Hike: कल से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर तीन से चार रुपये तक बढ़ेंगे दाम, अन्य उत्पाद भी होंगे महंगे

November 30, 2026

Saraikela: कपाली में ब्राउन शुगर के धंधे के विरोध पर फायरिंग, युवक को लगी गोली, एक पकड़ाया, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

November 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group