जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस मानो सिर्फ हेलमेट चेकिंग तक सीमित रह गई है,जमशेदपुर शहर में ट्रैफिक पुलिस का रवैया संतोषजनक नहीं दिखता है! बिस्टुपुर मार्केट के समीप खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मी मात्र दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट जांच को ही अपनी ड्यूटी समझते हैंl बिस्टुपुर बाजार के सामने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी के ठीक पीछे बिष्टुपुर लाइट सिगनल तक चार चक्का वाहनों का पार्किंग, नो पार्किंग जोन में कराया जाता हैl यहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी किस प्रभाव से अवैध चार चक्का पार्किंग पर कार्रवाई नहीं करते हैं, यह समझ से परे है l…
Author: News Desk
नकाबपोश अपराधियो ने पिस्तौल का भय दिखा 20 हजार लुटा,मारकर कर जख्मी किया मधुबन थाना और बरोरा थाना सीमा क्षेत्र के फुलारीटांड शिव मंदिर के निकट बाईक सवार दो नकाबपोश अपराधियो ने शुक्रवार को दिनदहाड़े साबुन व्यवसाई से पिस्टल दिखाकर 20 हजार रूपया लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियो ने रिवाल्वर के बट से मारकर व्यवसाई का सर फोड़ दिया।जख्मी व्यवसाई झरिया का बताया जा रहा है। घायल अवस्था मे भुक्तभोगी ने अपने परिजनो को फोन कर घटना की जानकारी दी। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर मधुबन पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और…
* देवघर से बिहार के छह आरोपी गिरफ्तार, एजेंसी के कामकाज की समीक्षा के लिए इसरो के पूर्व प्रमुख क की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति गठित * एहतियाती उपाय के तौर पर नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित New Delhi. प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित विसंगतियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही केंद्र सरकार ने शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटा दिया और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी. शिक्षा मंत्रालय ने एजेंसी के कामकाज की समीक्षा करने और परीक्षा सुधारों की सिफारिश करने के लिए…
रांची. केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करने और आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के वास्ते रूपरेखा तैयार करने के लिए शनिवार शाम रांची पहुंचे. यह जानकारी भाजपा के एक पदाधिकारी ने दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी ने बताया कि राज्य के चुनाव प्रभारी के तौर पर अपने पहले दौरे में चौहान रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की कोर कमेटी, पार्टी के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और अन्य के साथ बैठक करेंगे.असम के मुख्यमंत्री एवं सह चुनाव प्रभारी हिमंत विश्व शरमा बैठक में हिस्सा लेने…
नीट-यूजी परीक्षा को लेकर एनटीए की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है. इसरो के पूर्व चेयरमैन एवं आइआइटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर के प्रमुख डॉक्टर के राधाकृष्णन समिति के प्रमुख बनाये गये हैं. जबकि एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया, केंद्रीय विश्वविद्यालय हैदराबाद के कुलपति प्रोफेसर बीजे राव, आइआइटी मद्रास के डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर के राममूर्ति, कर्मयोगी भारत के सह संस्थापक पंकज बंसल, आइआइटी दिल्ली के छात्र मामलों के डीन प्रोफेसर आदित्य मित्तल, शिक्षा मंत्रालय के…
देश में एंटी पेपर लीक कानून हुआ लागू, धांधली करते पकड़ाये, तो 10 साल तक कैद, एक करोड़ तक जुर्माना नयी दिल्ली. देश में शुक्रवार को ‘एंटी पेपर लीक कानून’ लागू हो गया. अब परीक्षा में धांधली करते पकड़े जाने पर 10 साल तक की कैद और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 को अधिसूचित कर दिया. यह कानून इस साल फरवरी में पारित हुआ था. इसमें प्रावधान है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर तीन से पांच साल की सजा और…
देवघर. बिहार पुलिस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में कथित अनियमितताओं के मामले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को हिरासत में लिया है.शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात देवीपुरा पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के समीप एक घर से उन्हें हिरासत में लिया. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (देवघर सदर) ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया, ‘बिहार पुलिस ने हमें सूचना दी थी. हमारी पहचान के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. सभी संदिग्धों को बिहार ले जाया गया है.’ उन्होंने बताया कि संदिग्ध कथित तौर…
Jharkhand:हेमंत सोरेन की याचिका पर कोर्ट ने इडी से मांगा जवाब रांची. झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत ने हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दाैरान प्रार्थी की ओर से समय देने का आग्रह किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. साथ ही प्रतिवादी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 12 जुलाई की तिथि निर्धारित की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी हेमंत सोरेन ने क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है. उन्होंने इडी समन की…
चंदवा. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डूरू परिसर में लगी सोलर जलमीनार का पानी पीने से 20 बच्चे बीमार पड़ गये. यह घटना शनिवार की सुबह लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के जमीरा पंचायत की है. सभी बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में चल रहा है.डाॅ तरुण जोश लकड़ा ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है. शनिवार की सुबह बच्चे विद्यालय पहुंचे थे. यहां कुछ बच्चों ने जलमीनार में लगे नल से पानी पीया. बच्चों को पानी का टेस्ट अलग लगा. उसमें से बदबू आ रही थी. पानी पीने के बाद कुछ बच्चों का उल्टी…
Jamshedpur:76 करोड़ से बुरुडीह डैम का होगा सौंदर्यीकरण, सीएम करेंगे शिलान्यासl100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व परिसंपत्ति का वितरण भी करेंगे सीएम घाटशिला. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को घाटशिला में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास व लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. इधर, शनिवार को घाटशिला के माटीकला भवन में झामुमो की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें 23 जून को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के घाटशिला आगमन की तैयारी पर रणनीति बनायी गयी. पूर्वी सिंहभूम झामुमो जिलाध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि मऊभंडार फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा. इसमें…
