Author: News Desk

श्रम विभाग की योजनाओं को मंत्री चंपई सोरेन ने किया लाभुकों के बीच राशि का वितरण सरायकेला टाउन हॉल में मंत्री अनुसूचित जाति जनजाति, परिवहन एवं पर्यटन चंपाई सोरेन के कर कमलों से परिसम्पति वितरण,शिलान्यास एवं उद्‌घाटन कार्यक्रम में श्रम विभाग,सरायकेला की दो योजनाओं मृत्यु,दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत लाभुक दिलीप दास एवं जय श्री प्रधान राजनगर प्रखण्ड सहित चार लाभुको को एक लाख प्रति लाभुको को कुल ५,००,००० चार लाख का चेक राकेश कुमार सिन्हा,श्रम अधीक्षक के द्वारा माननीय मंत्री, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला पर्षद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि एवं 20 सूत्री उपाध्यक्ष के हाथों वितरित किया…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध कारोबारी हुए पुन:सक्रिय! सरायकेला-खरसावां जिले में जिस तरह से अवैध कारोबार मे वर्चस्व को लेकर पिछले दिनों हत्याएं हुई है,उससे पूरे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई हैl कोल्हान डीआईजी के आदेश के आलोक में जिला पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर स्थानीय थाना द्वारा अवैध कारोबार करने वाले पर कानूनी कार्रवाई कर रोक लगा दी गई थी। स्थानीय लोगों की माने तो अब पुनः अवैध कारोबारी सक्रिय होते दिख रहे हैं या यू समझे पुण: पटरी पर अवैध कारोबार लौटने लगे है,जो समाज के लिए नासूर साबित होगा l जिले में अवैध स्क्रैप टॉल,अवैध बालू,शराब-नशे…

Read More

क्या राष्ट्रपति चुनाव के बाद  झारखंड की राजनीति बदलने वाली है ! रांची की राजनीतिक सियासी पारा अचानक क्यों हो रहा गर्म ? राज्य की राजधानी रांची कि राजनीतिक सियासी तापमान की पारा रह-रहकर चढ़ने लगता है। कल यानी रविवार 24 जुलाई की रांची की राजनीतिक पारा गर्म रहा । एक तरफ जहां जेएमएम  के लोगों में चर्चा का विषय रहा कि हेमंत नहीं तो और कौन ? वही  दूसरी ओर कांग्रेस के  कई विधायकों की मोबाइल स्विच ऑफ और out-of-range होने से झारखंड के राजनीति का तापमान भी बढ़ने लगा। जिसको लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर कमेंट करते नजर…

Read More

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड एवं सरायकेला- खरसावां, जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अंडर-17 सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग का खिताब उत्क्रमित उच्च विद्यालय बूढ़ी खरसावां की टीम ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय और वहां कुचाई की टीम को ट्राई ब्रेकर से 4- 3 से पराजित कर जीता। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी  मृत्युंजय कुमार ने किया इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा हार जीत तो खेल का एक हिस्सा है खिलाड़ी को ईमानदारी और अपनी प्रतिभा के बल पर खेल भावना के साथ लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि…

Read More

सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं बोर्ड की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के छात्र एवम छात्राओं ने अच्छे अंक लाकर स्कूल के साथ साथ अपने परिवार का भी नाम रोशन किया। जुगसलाई निवासी अंकित राज ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनके पिता राजीव कुमार, वायुसेना से सेवानिवृत्त होकर पंजाब नेशनल बैंक, आदित्यपुर में कार्यरत हैं एवम उनकी माता गृहिणी हैं। अंकित राज भविष्य में अपने पिता की तरह वायुसेना में NDA के द्वारा देश सेवा करना चाहते हैं।

Read More

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह रेलवे पी एस सी मेंबर श्री जयंती लाल को रेलवे सुविधा संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। मुख्यरूप से उन्हें अवगत कराया गया कि आदियापुर स्टेशन में कोविड काल के पूर्व साउथ बिहार एक्सप्रेस 13287 एवम थावे एक्सप्रेस 18181 ट्रेनों का ठहराव वर्षो से हुआ करता था लेकिन कोबिड काल में बंद हुए ठहराव को अभी तक पुनः चालू नही किया गया है। आदित्यपुर क्षेत्र में हजारों ऐसे यात्री है जो इन ट्रेनों के माध्यम से बिहार जाने के लिए इस स्टेशन का उपयोग करते थे। इन ट्रेनों के बंद होने से…

Read More

सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।उल्लेखनीय है कि विगत एक सप्ताह से भारतीय रेल के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था । आज सर्वप्रथम उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं एक स्वतंत्रता सेनानी के परिवार जनों को सम्मानित किया । तत्पश्चात सांसद श्री महतो ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कुलियों के लिए एक विश्रामागार भवन का उद्घाटन किया। ज्ञात हो कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के कुलियों ने लंबे समय से सांसद के समक्ष मांग रखी थी कि उनके…

Read More

श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा ने दी चिकित्सा सहायता अनुदान राशि। सरायकेला-खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक  राकेश कुमार सिन्हा द्वारा संजीता पणिहारी ,पति सत्यवान पणिहारी को ₹6614 का चिकित्सा सहायता अनुदान राशि दी गई। सरायकेला ब्लॉक के छोटा टांगा रानी के संजीता पणिहारी का निबंधन सरायकेला श्रम अधीक्षक कार्यालय में की गई थी,जिसके आलोक में श्रम अधीक्षक सरायकेला खरसावां  राकेश कुमार सिन्हा के द्वारा चिकित्सा सहायता राशि के रूप में उन्हें उनके पति को ₹6614 का चेक चिकित्सा हेतु दिया गया। यह चिकित्सा हेतु प्रक्रिया अनुदान राशि देने के लिए बीमारी से ग्रस्त संजीता परिहारी की स्थिति को देखते हुए…

Read More

सरायकेला-खरसावां उपायुक्त ने सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम मे आए फरियादियों की समस्याओ से अवगत हो, त्वरित समाधान के दिए निदेश समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल के पास पहुंचे। कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी हुआ तो वहीं अन्य प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया। बताते चले की प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिल सकते…

Read More

राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन के उपरांत सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह देश के लिए परम सौभाग्य की बात है कि बेहद ही सामान्य परिवार से और आदिवासी परिवार से एक महिला को इस देश का प्रथम नागरिक बनने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। यह सिर्फ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी ,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह जी के सोच का दिन है । यह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है । उन्होंने कहा…

Read More