जमशेदपुर प्रखंड में एजीएम के अनुपस्थिति में हो रहे खाद्यान्न उठाव को आपूर्ति पदाधिकारी ने रुकवाया, कहीं कलाबाजारी तो नहीं? खाद्यान्न कालाबाजारी को लेकर हमेशा जमशेदपुर किसी न किसी रूप में चर्चाओं में रहा है। विगत कुछ महीनों पूर्व कई लोगों को यहां छापामारी कर खाद्यान्न कलाबाजारी करते हुए पकड़ा गया है और कई लोगों पर एफ.आई.आर.भी दर्ज किया गया है,जिसको लेकर जमशेदपुर खाद्यान्न कलाबाजारी करने को लेकर पूरे झारखंड में चर्चा में बना रहा । कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि खासमहाल स्थित जमशेदपुर ब्लॉक में एजीएम के अनुपस्थिति में ही खाद्यान्न का उठाव डीएसडी द्वारा किया…
Author: News Desk
ब्रह्म ही सद्गुरू हैं : आचार्य मधुव्रतानंद अवधूत जमशेदपुर ,12 जुलाई 2022 गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के आचार्य मधुव्रतानंद अवधूत ने कहा कि आनन्द मार्ग दर्शन में कहा गया:- *ब्रह्मैव गुरुरेकः नापरः* *एकमात्र ब्रह्म ही गुरु हैं* वे ही विभिन्न आधार के माध्यम से जीव को मुक्ति पथ का सन्धान लगा देते हैं। ब्रह्म को छोड़कर कोई भी गुरू पदवाच्य नहीं है। गुरू-शिष्य परम्परा को ‘परम्पराप्राप्तम योग’ कहते है। गुरु-शिष्य परम्परा का आधार सांसारिक ज्ञान से शुरू होता है,परन्तु इसका चरमोत्कर्ष आध्यात्मिक शाश्वत आनंद की प्राप्ति है,जिसे ईश्वर -प्राप्ति व मोक्ष प्राप्ति भी कहा जाता…
राष्ट्रपति चुनाव बाद झारखंड की राजनीतिक समीकरण और आबोहवा बदलने वाली है? झारखंड की राजनीति में रह-रह कर राजनीतिक हिलोरें मारने लगती है। कई तरह की चर्चाएं होने लगती है ,अंदर खानों से आ रही ऐसी खबरें कि झारखंड की राजनीतिक समीकरण और आबोहवा राष्ट्रपति चुनाव के बाद बदल सकती है। झारखंड की वर्तमान सरकार में जेएमएम और कांग्रेस के बीच तल्ख टिप्पणी रह-रह कर यदा-कदा होते रहते है। रह-रह कर, कांग्रेसी एवं कांग्रेस के विधायक एवं मंत्री सरकार पर ही हमलावर हो जाते है। जिस तरह से राष्ट्रपति चुनाव के समर्थन के लिए दो ध्रुव अर्जुन मुंडा और हेमंत…
कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है. जहां लगातार दूसरे दिन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल जारी रहा. वहीं हड़ताली डॉक्टरों ने साफ कर दिया है, कि जबतक उनके वेतन का पैसा उनके अकाउंट में नहीं जाता वे काम पर नहीं लौटेंगे. उन्होंने बताया कि अब किसी से कोई वार्ता नहीं होगी ना किसी से आश्वासन चाहिए. आज सरकार उनके खाते में पैसे क्रेडिट कर दें कल से वे काम पर लौट जाएंगे. बता दें कि इससे पूर्व भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल किया था, मगर स्वास्थ्य मंत्री के अनुरोध पर…
राजधानी रांची में दिनदहाड़े पिता-पुत्र की चाकू गोदकर हत्या। रांची। राज्य की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित शिवालिक होटल में रविवार को पिता-पुत्र की दिनदहाड़े चाकू से गोद कर अपराधियों ने हत्या कर दी है। इस दोहरे हत्याकांड की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई । रांची राज्य की राजधानी है जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री ,पुलिस विभाग के डीजीपी सहित वरीय पदाधिकारी निवास करते हैं वहां का हश्र यह है कि दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा हत्या कर दी जा रही है ।सोचिए राज्य की विधि व्यवस्था कैसी है । हत्या की सूचना के बाद चुटिया थाने की पुलिस…
गम्हरिया थाना प्रभारी ने बड़े ही सूझबूझ और टेक्निक से गजिया बराज में मिले अज्ञात शव के मामले में प्रेमिका के पिता, भाई और दोस्त को किया गिरफ्तार। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत गजिया ब्राज नावघाट के पास से12.04.2022को एक अज्ञात युवक ,उम्र करीब 25 वर्ष का किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से गला एवं हथेली काट हुआ शव बरामद किया था । तत्पश्चात् स०अ०नि० अनिल कुमार यादव, गम्हरिया थाना के लिखित बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। मामले को गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते…
आदित्यपुर थाना अंतर्गत डीभीसी मोड़ के समीप गम्हरिया की ओर से आदित्यपुर जाने के क्रम में लगभग सुबह 5:30 बजे इंडियन एलपीजी गैस सिलेंडर से लदा 10 चक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया वही प्रत्यक्षदर्शी राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक सिलेंडर से लदे ट्रक तेज रफ्तार में आदित्यपुर की ओर जा रही थी इसी क्रम में मोटरसाइकिल चालक अचानक सामने आने से ट्रक चालक के द्वारा जबरदस्त ब्रेक लिया गया जिस कारण ट्रक अपने विपरीत दिशा में घूमते हुए पलट गए जिससे ट्रक में लदे गैस से भरा सिलेंडर…
सांसद विद्युत वरण महतो ने आज(09.07.2022)बागबेड़ा कॉलोनी के सड़कों का निरीक्षण किया । इस क्रम में उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता को क्षेत्र का भ्रमण कर बागबेड़ा कॉलोनी के सड़कों का अवलोकन करने को कहा । सड़कों के निरीक्षण के क्रम में सांसद ने रेलवे कॉलोनी लाल बिल्डिंग के महाराणा प्रताप चौक से भ्रमण प्रारंभ किया एवं वहां से होते हुए बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक पहुंचे । वहां पहुंचने के उपरांत उन्होंने कनीय अभियंता उपेंद्र ठाकुर को यह निर्देश दिया कि वे स्थानीय वासियों के साथ बागबेड़ा के सभी सड़कों यथा रोड नंबर 1 2 3 4…
17 जुलाई को 600 शिवभक्तों के साथ निकलेगी निशुल्क कांवर यात्रा, पंजीयन का कार्य पूरा हुआ- विकास सिंह बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन का कार्य पूरा हो गया हैं। यह जानकारी संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने दाईगुट्टू स्तिथ बड़ा हनुमान मंदिर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिया । इस वर्ष कांवर यात्रा में 600 लोगों ने अपना पंजीयन कराया है जिसमें 348 महिलाएं एवं 252 पुरुषों का पंजीयन हुआ है । बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के निशुल्क कांवर यात्रा में जाने वाले अधिकांश शिवभक्त…
सरकार के सहयोगी कांग्रेस विधायक डॉ.इरफान अंसारी ने झारखंड के सीएम को घेरा, कहा करवाई कीजिए छवि धूमिल हो रही है l झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कि जहां मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है, विपक्ष जहां हमलावर होते जा रहा है वहीं सरकार के सहयोगी कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि बालू माफियाओं पर कार्रवाई कीजिए सरकार की छवि धूमिल हो रही है। यह कह कर सत्ता की राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दी है। एनजीटी के रोके के बावजूद खुलेआम बालू माफिया दिनदहाड़े बालू का उत्खनन कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने…
