Author: News Desk

Jamshedpur.जमशेदपुर में उद्योगपति के बेटे कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े बिहार के अपराधियों के साथ गुरुवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बचे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों के पैर में गोली मारी। फिलहाल तीनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार, तीनों बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले हैं। घायल अपराधियों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है। मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से…

Read More

Mumbai. आईटी शेयरों में गिरावट और एक फरवरी को बजट पेश होने से पहले सावधानी के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। बाजार में पिछले तीन दिनों से तेजी का रुख था। शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों की निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 619.06 अंक गिरकर 81,947.31 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 171.35 अंक गिरकर 25,247.55 पर था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इंफोसिस,…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज द्वारा आयोजित 48वें इनवायरमेंटल म्यूटाजेन सोसाइटी ऑफ इंडिया (ईएमएसआई) की वार्षिक बैठक व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन गुरुवार को एक्सएलआरआई में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. कॉलेज स्थापना के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने पर सभी गदगद हैं. राज्यपाल ने कहा कि औद्योगीकरण व शहरीकरण से प्रदूषण बढ़ रहा है, जो मानव स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है. आनुवांशिक बदलाव, डीएनए की प्रकृति व उसके पर्यावरण प्रभाव पर केंद्रित यह सेमिनार अत्यंत उपयोगी है. इससे निकले निष्कर्ष मानव कल्याण में सहायक होंगे. उन्होंने जोर दिया कि विश्वविद्यालय व कॉलेज समाज की समस्याओं के…

Read More

Jamshedpur.सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह विजय गार्डन की रहने वाली विवाहित महिला प्रियंका कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने प्रियंका के देवर अमन पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए सिदगोड़ा थाने पर जमकर हंगामा मचाया। परिजनों का कहना है कि अमन ऑस्ट्रेलिया में रहता है और दो दिन पहले ही जमशेदपुर लौटा था। उसकी लगातार प्रताड़ना से तंग आकर प्रियंका ने यह कदम…

Read More

Bokaro. बोकारो जिले में प्रेमिका परिजनों द्वारा मिलने से मना किए जाने के बाद एक युवक 150 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह नाटकीय घटनाक्रम बुधवार को हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ पर देखने को मिला। युवक की पहचान मध्यप्रदेश के गुना थाना क्षेत्र के जोहरी गांव के निवासी भोजराज चंदेल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि करीब दो घंटे की समझाइश के बाद चंदेल को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। आलम के मुताबिक…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में गुरुवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। आयकर विभाग की कई टीमें कांके रोड, रातू रोड समेत शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी केवल राँची तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। जमशेदपुर में भी आयकर विभाग सक्रिय इधर जमशेदपुर में भी आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने कार्रवाई तेज कर दी है। बिष्टुपुर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुबासा इंद्रानगर बस्ती में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात अचानक घर में लगी आग में 85 वर्षीय वृद्धा शोभा मुखर्जी की मौके पर ही मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार, घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की है। रोज की तरह रात का भोजन करने के बाद शोभा मुखर्जी अपने कमरे में सोने चली गई थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ने सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का नये सिरे से गठन किया है। इसमें जमशेदपुर के 35 विशिष्ट लोग मौजूद है काउंसिल के चेयरपर्सन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम होंगे। वैकल्पिक चेयरपर्सन टाटा स्टील जमशेदपुर ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु होंगे। इसके संयोजक टाटा स्टील के झारखंड और रॉ मैटेरियल के हेड कम्यूनिकेशन राजेश राजन होंगे जबकि वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज के एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट रुपेश कुमार श्रीवास्तव इसके सह संयोजक होंगे. कमेटी में टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अतुल भटनागर, चीफ लैंड मैनेजमेंट आनंद कुमार, टाटा स्टील फाउंडेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सौरव…

Read More

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच, टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेचर जी अचीवर्स कप सीजन 3 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन खेल भावना, अनुशासन और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, वहीं खिलाड़ियों, दर्शकों, प्रायोजकों और मीडिया का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा सीजीएसटी के अपर आयुक्त रणविजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने मारवाड़ी युवा मंच द्वारा युवाओं में खेल संस्कृति, अनुशासन, एकता और सहभागिता को प्रोत्साहित करने की इस पहल की सराहना की। कड़े…

Read More

जमशेदपुर सेंट्रल करीमिया (+2) हाई स्कूल के भूगोल तथा अर्थशास्त्र के 12वीं के छात्र-छात्राओं ने डारी साई के एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर तथा कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा किया। यह कृषि विकास का एक प्रसिद्ध अनुसंधान केन्द्र है। यहां विद्यार्थियों ने झारखंड सरकार के द्वारा प्रस्तुत पाठ्यक्रम के आधार पर यहां का भ्रमण किया और सुरक्षित फार्मिंग तथा कीड़े मकोड़ों से फस्लों को बचाने का ज्ञान प्राप्त किया। इस के अलावा उन्होंने नई-नई फसलों के विकास की जानकारी प्राप्त की। यहाँ बच्चों ने मौसम के पूर्वानुमान के बारे में भी जानकारी ली। यहां के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ नज़रुल इस्लाम ने दलका…

Read More