New Delhi. रेल मंत्रालय ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को सोने की परत चढ़े चांदी का पदक देने की परंपरा बंद कर दी है और यह फैसला बुधवार से ही प्रभावी हो गया है। रेल मंत्रालय द्वारा सभी क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों के प्रमुखों को संबोधित एक परिपत्र में कहा गया है, ‘सेवानिवृत्त होने वाले रेलवे अधिकारियों को सोने की परत चढ़ा रजत पदक प्रदान करने की प्रथा बंद की जा रही है। रेलवे के पास पहले से ही उपलब्ध रजत पदकों का उपयोग अन्य गतिविधियों के लिए किया जाए, जिससे उनके उपयोग संबंधी चिंताओं का समाधान हो सके।…
Author: News Desk
Mumbai. सोने की कीमतों में तेज उछाल के बीच सुरक्षित माने जाने वाले इस खंड में बैंकों और अन्य कर्जदाताओं की दिलचस्पी बढ़ने से देश में सोने के आभूषण के बदले कर्ज दो साल में करीब दोगुना होकर नवंबर 2025 तक 15.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। क्रिफ हाई मार्क की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2025 तक के एक साल में ‘सोने के बदले कर्ज’ (गोल्ड लोन) में 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इससे पहले नवंबर 2024 तक के वर्ष में इसमें 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।…
New Delhi.खनन, विनिर्माण एवं बिजली क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर दिसंबर 2025 में दो साल से अधिक के उच्चतम स्तर 7.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन दिसंबर 2024 में 3.7 प्रतिशत बढ़ा था। आधिकारिक बयान में कहा गया, दिसंबर 2025 में औद्योगिक गति और मजबूत हुई क्योंकि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 7.8 प्रतिशत बढ़कर दो वर्ष से अधिक के अपने उच्च स्तर पर पहुंच गया। नवंबर 2025 में इसमें 7.2 प्रतिशत (संशोधित) की वृद्धि दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में दो सत्र की तेजी के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय बजट पेश होने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.67 अंक टूटकर 82,001.01 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 94.2 अंक फिसलकर 25,248.55 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहे और इसके शेयर में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई। एशियन पेंट्स, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नुकसान…
Jamshedpur. शहरी निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बुधवार को डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी. जमशेदपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा चुनाव प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन हेतु गठित सभी कोषांगों की भूमिका, उत्तरदायित्व एवं आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने सभी कोषांग प्रभारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर…
Dhalbhumgarh . राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रही एक हुंडई i10 कार (रजिस्ट्रेशन संख्या JH 05 AB 8422) अनियंत्रित होकर धालभूमगढ़ प्रखंड के जोड़साल क्षेत्र के सामने स्थित पुलिया से जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार सड़क पर घूम गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार जमशेदपुर के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 2 महिला भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही सेवई धर्म का एंबुलेंस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक…
Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में हाथियों एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है. मंगलवार की रात हाथियों का झुंड बंडामुंडा के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया. इससे रेल यातायात घंटेभर प्रभावित रहा. हाथियों को खदेड़ने के बाद ही रेल यातायात सामान्य हो पाया. जानकारी के अनुसार हाथियों का एक झुंड भेजाडी होते हुए पुगराबहाल गांव की ओर निकला था . इसका पता चलने पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को गांव से दूर जंगल की ओर खदेड़ने…
Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जानबूझकर उन तीन लोगों को रिहा कर दिया, जिनके खिलाफ उसके परिवार ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ 19 जनवरी को बूटी क्षेत्र के एक कॉलेज के पास “छेड़छाड़” की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कानून के अनुसार रिहा किया गया है। अधिकारी ने कहा, आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) के तहत जांच में सहयोग करने और निर्देशानुसार अधिकारियों…
Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी मन्नू को जेल में भेजे जाने के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ता जा रहा है. बुधवार को जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालन समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में स्कूली वाहन संचालक बिरसानगर थाना परिसर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच किए बिना ही जल्दबाजी में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. समिति के पदाधिकारियों और वाहन संचालकों का कहना है कि मामले में साजिश या गलत…
Jamshedpur. जमशेदपुर में व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अपहरण गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने कैरव गांधी की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कर शहरवासियों को राहत दी थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अपहरणकर्ताओं की गतिविधियों की सटीक जानकारी मिल चुकी थी। इसी आधार पर हजारीबाग जिले के बरही इलाके में पुलिस की विशेष टीम ने सादे लिबास में जाल बिछाया। अपराधियों को भनक तक नहीं लगी कि पुलिस उनकी…
