Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य लोगों के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को लिखा है कि महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। उपमुख्यमंत्री का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत अजीत तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति…
Author: News Desk
New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हाल में अधिसूचित एक नियम को चुनौती देने वाली उस याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार को सहमति जताई, जिसमें यह दलील दी गई है कि नियम में जाति-आधारित भेदभाव की गैर-समावेशी परिभाषा अपनाई गई है और कुछ श्रेणियों को संस्थागत संरक्षण से बाहर रखा गया है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करने वाले वकील की दलीलों पर गौर किया। वकील ने कहा, सामान्य वर्ग के खिलाफ भेदभाव बढ़ सकता है। मेरा मुकदमा ‘राहुल दीवान एवं अन्य बनाम भारत सरकार’…
Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, यह घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह इलाके में रविवार रात को तब हुई जब दो नाबालिग लड़कियां गांव के एक मेले से घर लौट रही थीं। हरलाडीह चौकी के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि छह-सात अज्ञात लोगों ने लड़कियों को अगवा किया और उन्हें पास के एक खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िताओं की माताओं के बयानों के आधार…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने महापौर के पदों के लिए सरकार की आरक्षण नीति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया, जिससे राज्य में इन चुनावों का मार्ग प्रशस्त हो गया। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने शांतनु कुमार चंद्र द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए पाया कि इसमें कोई ठोस तथ्य नहीं है। याचिकाकर्ता ने धनबाद और गिरिडीह में महापौर के पद पर नियुक्ति के लिए सरकार की आरक्षण नीति को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने यह दलील दी थी कि सरकार ने दो शहरी स्थानीय निकायों में पदों पर नियुक्ति के…
Chaibasa.पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की मुश्किलों बढ़ने वाली हैं। चंपाई लगभग 33 साल पुराने बम विस्फोट के एक मामले में मंगलवार को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए, जहां उनपर और उनके सहयोगियों पर आरोप तय किया गया। यह मामला वर्ष 1993 का है। चंपाई सोरेन के अलावा श्याम नंदन टुडू उर्फ डॉक्टर टुडू और अरुण महतो के खिलाफ भी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा 4, 5 और 6 के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (साजिश) और 201 (साक्ष्य छिपाना) के तहत आरोप तय किए गए हैं। सुनवाई के दौरान चंपाई सोरेन ने कोर्ट के समक्ष…
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शुक्रवार को संसद परिसर में औपचारिक स्वागत किया गया। मुर्मू जब बग्घी में सवार हो कर संसद भवन पहुंचीं तब उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा सरकार द्वारा सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में अपनाए गए ‘सेंगोल (राजदंड)’ को धारण किए एक अधिकारी ने उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया, जिसके साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। कानून को वापस लेने की मांग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विकसित भारत- जी राम जी अधिनियम’ की सराहना करते हुए कहा…
Mumbai. पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अजित पवार (66 वर्ष) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही सुप्रीया सुले बारामती के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे अजित पवार घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। प्लेन का टूटा-फूटा मलबा दिख रहा मौके से मिले विज़ुअल्स में प्लेन का टूटा-फूटा मलबा…
Mumbai. भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बनी उम्मीदों से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 646.49 अंक चढ़कर 82,503.97 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 196.7 अंक की बढ़त के साथ 25,372.10 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर फायदे में रहे। हालांकि, एशियन पेंट्स के शेयर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। मारुति, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भी…
नामांकन पत्रों की जांच पांच फरवरी को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार छह फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव चिन्ह सात फरवरी को आवंटित किए जाएंगे। Ranchi. झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को कहा कि रांची सहित राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव 23 फरवरी को होंगे। मतगणना 27 फरवरी को की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर कहा, “राज्य में 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए मतदान 23 फरवरी को एक ही चरण में होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से…
Jamshedpur.सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में मंगलवार दोपहर ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां दो शातिर युवकों ने बर्तन साफ करने के बहाने एक वृद्धा से करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग लिए। दोनों युवक खुद को पीतल का बर्तन साफ करने वाला बताकर वृद्धा के घर पहुंचे और बातचीत के दौरान यह भी दावा किया कि वे सोने-चांदी के आभूषणों की विशेष सफाई करते हैं। उनकी बातों में आकर वृद्धा ने पहले पीतल की एक घंटी उन्हें सफाई के लिए दी। इसके बाद ठगों ने भरोसा जीतते हुए सफाई की प्रक्रिया समझाई…
